Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

डी-श्रेणी क्षुद्रग्रह

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

डी-श्रेणी क्षुद्रग्रह (D-type asteroid) क्षुद्रग्रहों की एक श्रेणी है। इसके सदस्यों का ऐल्बीडो (चमकीलापन) बहुत कम (०.१ से कम) होता है और जिनका उत्सर्जन वर्णक्रम (एमिशन स्पेक्ट्रम) बिना किसी ख़ास अवशोषण बैंड (absorption band) के सिर्फ़ एक लालिमा दिखाता है। D-श्रेणी के क्षुद्रग्रह क्षुद्रग्रह घेरे के बाहरी भाग में और उस से भी आगे पाए जाते हैं। कुछ खगोलशास्त्रियों का विचार है कि इस श्रेणी के क्षुद्रग्रह सौर मंडल के दूर-दराज़ कायपर घेरे में उत्पन्न हुए थे। सम्भव है कि सन् २००० में कनाडा में गिरा टगिश झील उल्का एक डी-श्रेणी क्षुद्रग्रह का अंश रहा हो। यह भी संकेत है कि मंगल ग्रह का फ़ोबोस उपग्रह भी एक डी-श्रेणी क्षुद्रग्रह रहा हो जो मंगल के गुरुत्वाकर्षण द्वारा फंसा लिया गया हो और उसके इर्द-गिर्द परिक्रमा करने लगा।Space.com via Yahoo News, Jan 19, 2014, "Potato-Shaped Mars Moon Phobos May Be a Captured Asteroid https://web.archive.org/web/20160305001518/http://news.yahoo.com/potato-shaped-mars-moon-phobos-may-captured-asteroid-155337405.html 5 मार्च 2016 "William B. McKinnon, 2008, "On The Possibility Of Large KBOs Being Injected Into The Outer Asteroid Belt https://web.archive.org/web/20170912205644/http://adsabs.harvard.edu/abs/2008DPS....40.3803M 12 सितंबर 2017 ". American Astronomical Society, DPS meeting #40, #38.03 इन्हें भी देखें क्षुद्रग्रह वर्णक्रम श्रेणियाँ क्षुद्रग्रह सन्दर्भ 2 श्रेणी:क्षुद्रग्रह वर्णक्रम श्रेणियाँ