Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अब्राहम लिंकन: वैम्पायर हंटर (फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

इसी शीर्षक के उपन्यास अब्राहम लिंकन: वैम्पायर हंटर (उपन्यास) अब्राहम लिंकन:वैम्पायर हंटर Abraham Lincoln - Vampire Hunter Poster.jpg Theatrical release poster तैमुर बेक्मैम्बेताॅव टिम बर्टन तैमुर बेक्मैम्बेताॅवजिम लेम्ली सिथ ग्राहैम-स्माइथ अब्राहम लिंकन: वैम्पायर हंटर सेथ ग्राहैम-स्मीथ बेंजामिन वाॅकरडाॅमिनिक कूपरएंथनी मैकीमैरी एलिजाबेथ विन्स्टेडरुफ़ुस सेवेलमार्टन सोकैस हेनरी जैकमैन कैलेब डेशचैनेल विलियम हाॅय बैज़ेलेव्स कंपनीटिम बर्टन प्रोड्कशन्स ड्यून एंटरटेनमेंट 20th Century Fox 2012 06 20 युनाइटेड किंगडम 2012 06 22 संयुक्त राष्ट्र १०५ मिनटABRAHAM LINCOLN VAMPIRE HUNTER | British Board of Film Classification सितंबर 2026 InternetArchiveBot . Bbfc.co.uk. Retrieved on 2013-08-25. संयुक्त राष्ट्र अंग्रेजी $६९ करोड़BoxOffice® — Abraham Lincoln: Vampire Hunterसितंबर 2021 InternetArchiveBot . Boxoffice.com (2012-06-22). Retrieved on 2013-08-25. $116.4 करोड़Abraham Lincoln: Vampire Hunter (2012) https://web.archive.org/web/20190426084806/https://www.boxofficemojo.com/movies/?page=main 26 अप्रैल 2019 . Box Office Mojo (2012-09-20). Retrieved on 2013-08-25. अब्राहम लिंकन : वैम्पायर हंटर ([]अंग्रेजी]]; Abraham Lincoln: Vampire Hunter) वर्ष २०१२ की अंग्रेजी भाषा में बनी, अमेरिकी डार्क फंतासी एवं एक्शन हाॅर्रर फ़िल्म है जिसका निर्देशन तैमुर बेक्मैम्बेताॅव ने किया है, जोकि २०१० की प्रकाशित इसी नाम की उपन्यास पर आधारित है। फ़िल्म की पटकथा भी मूल उपन्यास के लेखक, सिथ ग्राहैम-स्मीथ, ने सिमाॅन किनबर्ग के साथ लिखी है। अभिनेता बेन्जामिन वाॅकर फ़िल्म की शीर्षक भूमिका कर रहे हैं वहीं सह-भूमिकाओं में डाॅमिनिक कूपर, एंथनी मैकी, मैरी एलिजाबेथ विन्स्टेड, रुफ़ुस सेवेल और मार्टन सोकैस शामिल हैं। यह संयुक्त राष्ट्र के १६वें राष्ट्रपति (१८६१-१८६५), अब्राहम लिंकन की वास्तविक लोकछवि से इत्तर उपन्यास और इस फ़िल्म में उनके दूसरे गोपनीय रूप को एक पिशाच शिकारी की परिकल्पना की गई है। फ़िल्म का निर्माण टिम बर्टन, बेक्मैम्बेताॅव और जिम लेम्ली ने किया है। प्रमुख फ़िल्मांकन का काम लुईज़ियाना में मार्च २०११ से शुरू हुआ और फ़िल्म को थ्रीडी फाॅर्मेट के साथ जून २०, २०१२ में युनाइटेड किंगडम और संयुक्त राष्ट्र में जून २२, २०१२ को रिलीज़ किया गया। फ़िल्म को समीक्षकों ने मिश्रित प्रतिक्रिया दी, जहाँ एक्शन दृश्यों एवं मूल विषय पर सराहना मिली वहीं इसके अतिगंभीरता, सीजीआई की अत्यधिक उपयोग और गति पर काफी आलोचना की गई। सारांश सन् १८१८, किशोर अब्राहम लिंकन (लक्स हैनी-जैर्डिन) इण्डियाना में अपने माता-पिता के साथ रहता है, नैंसी (राॅबिन मैकलिएवी) और थाॅमस (जाॅसेफ मैवल), जोकि दोनों जैक बार्ट्स के खेतों में पौधारोपण का काम करते थे। वहीं पर, लिंकन को एक गुलाम बेचनेवाली द्वारा अपने अफ्रीकी-अमेरिकी दोस्त, विलियम जाॅनसन (कर्टिस हैरिस) की पिटाई देख मामले में बीच-बचाव करना पड़ता है। लिहाजा अपने ही बेटे के इस करतूतों से, थाॅमस को बर्खास्त कर दिया जाता है। उसी रात, लिंकन अपने घर पर बार्ट को चोरी-चुपे घुसकर, उसकी मां पर झपटते देखता है। नैंसी लगभग उसी रोज बिमार पड़ जाती है, जिसके तत्काल बाद उनका देहांत हो जाता है। थाॅमस नन्हें लिंकन को बताता है बार्ट ने ही उसकी मां को ज़हर दिया है, लेकिन उसे यह भी कसम दिलवाई जाती है कि वो उसकी मौत का बदला लेने की हिमाकत नहीं करेगा। नौ साल बाद, अपने पिता की मौत के बाद, बदले को लेकर बेचैन लिंकन अपनी कसम तोड़ डालता है, और डाॅक में इंतजार करते हुए बार्ट पर हमला करता है, पर बार्ट चूंकि एक पिशाच है वो उस पर फौरन ही हावी हो जाता है। हालाँकि, बार्ट उसे मार डालता, लिंकन की जान एक और अजनबी हेनरी स्टर्गेस (डाॅमिनिक कूपर) बचा लेता है। सुबह उसकी बेहोशी हेनरी के घर पर खुलती है, और जहाँ स्टर्गेस बताता है पिशाच इस सदी में अपने अस्तित्व की नई दुनिया बनाना चाहते हैं और इसके बदले में वह लिंकन को वैम्पायर हंटर (पिशाचों का शिकारी) बनने का न्यौता देता है। लिंकन अपनी मंजूरी देता है और, एक दशक तक शिकार के गुर सीखते हुए, इस सफर में वह स्प्रिंगफील्ड, इलिनोइस से गुजरते हुए, संयुक्त राष्ट्र के कई शहरों में दहशत बन चुके पिशाचों का मुक़ाबला, अपनी माॅडिफाइड चांदी जड़ी हुई कुल्हाड़ी से करता। स्टर्गेस के मुताबिक अमेरिका में इस पाश्विक बीमारी फैलाने का मुख्य जड़ एडम (रुफ़ुस सेवेल) नाम का वह प्राचीन पिशाच ही है जो न्यू ऑरलिन्स स्थित खेतिहर ज़मीनों का मालिक, अपनी बहन, वैडाॅमा (एरिन वैसन) के साथ रहता है। स्टर्गेस उन पिशाचों की एकमात्र कमजोरियों के बारे में लिंकन को बताता है, जो है चांदी, और इसके लिए वह बतौर तोहफा एक चांदी की जेब घड़ी देता है और उसके इस मुहिम में सफल होने की उम्मीद भी। स्प्रिंगफिल्ड में, लिंकन की दोस्ती स्थानीय दुकानदार जोशुआ स्पीड (जिम्मी सिम्पसन) से होती, जहाँ पर काम मिलने साथ उसे दुकान में रहने की जगह मिल जाती है, और रात गहराते ही वह पिशाचों के शिकार पर निकल पड़ता, और उसकी लाशों को शहर की हद से बाहर निपटा देता। हालाँकि स्टर्गेस ने उसे किसी भी रिश्ता न जोड़ने की चेतावनी दी थी, पर अब्राहम की मैरी टाॅड (मैरी एलिज़ाबेथ विन्सटीड) से हुई मुलाक़ात, दोनों एक दूसरे से प्यार कर बैठते हैं, इसके बावजूद उसकी सगाई किसी और स्टीफन ए. डगलस (एलन ट्युडिक) से होने पर यह बात इजहार नहीं कर पाती। लिंकन इस दौरान बार्ट्स को ढुंढ़कर मार डालता है जबतक की उसे मैरी का पता नहीं चलता। मरने से पहले, बार्ट्स एक रहस्य स्टर्गेस के पिशाच होने का बारे में बताता है। लिंकन जल्द ही स्टर्गेस से सामना करता है, वह अपने पिशाच बनने की वजह बताता है, कि एक सदी पहले उसे और उसकी बीवी पर एडम ने हमला किया और काट खाया। चूंकि हेनरी की बीवी की रूह साफ थी, सो इस दंश ने उसकी जान ले ली, लेकिन स्टर्गेस की आत्मा पतित होने के कारण वह पिशाच बन गया और एडम और दूसरे पिशाच को नुकसान ना पहुँचा पाने की वजह बताई। ("सिर्फ जीवित को ही मृत्यु देने का अधिकार है")। स्टुर्गेस अब इसी तरह पिशाच शिकारी के गुर सीखता है, इस आशा से कि वह एडम को तबाह कर डालेगा। वहीं इस निराशा के बाद, लिंकन यह मुहिम छोड़ने का मन बना लेता है। इसके बावजूद, एडम अपनी गतिविधियाँ जारी रखता है और जाॅनसन को अगुवा कर बागान तरफ लिंकन को फांसने के लिए जाल बिछाता है। एडम तब लिंकन को धर लेता है और अपनी जमात में शामिल करने की कोशिश करता है, यहां तक की संयुक्त राष्ट्र को एक मुर्दा राष्ट्र बनाने का षड्यंत्र भी जाहिर करता है। स्पीड अपने दोस्तों को बचाता है, और वे ओहायो भाग निकलते हैं। लिंकन तब मैरी से विवाह करता है और दास प्रथा के उन्मूलन की चुनावी प्रचार के तौर पर, अपना राजनीतिक पेशा शुरू करता है। स्टुर्गेस यह आगाह लिंकन से करता है कि इस गुलामी कारोबार की बागडोर उन्हीं पिशाच के हाथों हैं, जोकि गुलाम उन पिशाचों की खुराक है, यदि लिंकन दखलांदजी करता है, तो पिशाच इसका बदला जरूर लेंगे। आखिरकार लिंकन चुनाव जीतने बाद संयुक्त राष्ट्र अमेरिका का राष्ट्रपति बनते हैं, वह व्हाइट हाउस में मैरी और अपने बेटे, विलियम वैलैस लिंकन (कैमरून एम. ब्राउन) के साथ बस जाते हैं। पर इन्हीं दौरान विलियम को वैडोमा शिकार बना लेती है और वह मारा जाता है। वहीं प्रेसीडेंट जेफेर्सन डेविस (जाॅन राॅथमैन) इस षड्यंत्र में एडम को आश्वासन देता है कि वह पिशाचों को अग्रिम मोर्चे पर तैनाती देगा। लिंकन सभी चांदी के सामानों को जब्त कराने का आदेश जारी करता है ताकि इन्हें पिघलाकर हथियारों का रूप दे सकें। स्पीड, को यकीन रहता है कि लिंकन के इसबार राष्ट्र के दो टुकड़े कर डालेगा, यह दोष मढ़ते हुए और एडम को इत्तला करता है कि लिंकन चांदी से लदा ट्रेन पर रवाना होने वाला है। ट्रेन पर, एडम और वैडोमा, अपने गंतव्य पर पहुंचने से पहले रास्ते में आग लगा डालते हैं, और लिंकन, स्टुर्गेस एवं जाॅनसन पर धावा बोलते हैं। लड़ाई दौरान, मरने से पहले स्पीड, एडम को बताता है कि ट्रेन पर सिर्फ पत्थर लदे हैं। लिंकन ये खुलासा करता है कि स्पीड ने उसके कहने पर एडम को यहां तक चाल में फंसाने के लिए धोखा में रखा। लिंकन अपनी चांदी की घड़ी से एडम को रोकने की कोशिश कर, उसे मार डालता है, और ट्रेन के तबाह होने से पहले बच निकलते हैं। इस बीच, मैरी और दूसरे पूर्व-गुलाम सारे चाँदी को भूमिगत रेलवेमार्ग से गेटिस्बर्ग पहुँचा देते हैं। और तब नेतृत्वविहीन मित्रराष्ट्र की फौज बन चुके पिशाच इसे अंतिम परिणाम देने के लिए, भारी तादाद में कत्लेआम मचाते हैं और युनियन के प्रमुखों तक पहुँच जाते हैं। मगर जल्द ही चाँदी के हथियारों से लैस, युनियन फौजें पिशाचों को नेस्तनाबूद कर डालती है और अंततः युद्ध जीत लेते हैं। दो साल बाद, अप्रैल १४, १८६५ के दिन, स्टुर्गेस अबभी कुछेक पिशाचों के मुल्क से भाग निकलने की बात लिंकन को बताता है। स्टुर्गेस तब लिंकन इस बात को राजी करने की कोशिश करता है कि वह चाहे तो लिंकन को पिशाच बनाकर, हमेशा के लिए अमर करा सकता है जिससे पिशाचों के विरुद्ध लड़ाई जारी रख सके, मगर लिंकन ऐसा कुछ भी करने से इंकार कर देता है। वर्तमान के आधुनिक युग में, स्टुर्गेस इंसान के रूप में वाशिंगटन, डीसी के एक शराबखाने में एक बार फिर से लिंकन को न्यौता देता है। भूमिकाएँ बेंजामिन वाॅकर - अब्राहम लिंकन, संयुक्त राष्ट्र के 16वें राष्ट्रपति और मुख्य नायक, जो गोपनीय रूप से पिशाचों का शिकार करता है।[4] लक्स हैनी-जैर्डाइन - किशोर अब्राहम लिंकन की भूमिका में। डाॅमिनिक कूपर - हेनरी स्टुर्गेस, लिंकन को पिशाच के शिकार सीखाने वाला, जोकि स्वयं पिशाच है जिसने अपनी बीवी को खोया और मानवो की रक्षा करने का बीड़ा उठाता है। एंथनी मैकी - विलियम जाॅनसन, लिंकन के बचपन का बेहद करीबी दोस्त।Zeitchik Steven http://latimesblogs.latimes.com/movies/2011/03/abraham-lincoln-vampire-hunter-anthony-mackie-movie.html 'Abraham Lincoln: Vampire Hunter' star Anthony Mackie: Our movie will be educational लॉस एंजिल्स टाइम्स March 2, 2011 5 जून 2016 https://web.archive.org/web/20170610140320/http://latimesblogs.latimes.com/movies/2011/03/abraham-lincoln-vampire-hunter-anthony-mackie-movie.html 10 जून 2017 live कर्टिस हैरिस - किशोर विलियम की भूमिका में। मैरी एलिजाबेथ विन्स्टेड - मैरी टाॅड लिंकन, लिंकन की पत्नी। [6] रुफ़ुस सेवेल - एडम, सभी पिशाचों में सबसे पुराना लीडर जिसकी उम्र तकरीबन ५,००० साल है।Abrams Rachel http://www.variety.com/article/VR1118035341 Rufus Sewell to play villain in 'Vampire Hunter' वैराइटी April 12, 2011 5 जून 2016 https://web.archive.org/web/20121108065927/http://www.variety.com/article/VR1118035341 8 नवंबर 2012 live मार्टन सोकैस - जैक बार्टस, पौधारोपण कराने वालों के मालिक और एक पिशाच जिसने लिंकन की माँ की जान ले ली। जिम्मी सिम्पसन - जाॅशुआ स्पीड, लिंकन का दोस्त और सहयोगी। [8] जाॅसेफ मैवले - थाॅमस लिंकन, अब्राहम के पिता। राॅबिन मैक'लिवी - नैन्सी लिंकन, अब्राहम की माँ।[9] एरिन वैसन - वैडाॅमा, एडम की बहन। जाॅन राॅथमैन - जेफेर्सन डेविस। कैमरून एम. ब्राउन - विलियम वैलैस लिंकन, अब्राहम तथा मैरी की तीसरी संतान।[10] फ्रैंक ब्रेनैन - सिनेटर जेब नोलान। जैक़लिन फ्लेमिंग - हैरिट टबमैन। एलेन टुडिक - स्टीफन ए. डगलस, इलिनोइस के अमेरिकी राजनेता।Sneider Jeff http://www.variety.com/article/VR1118034043 Alan Tudyk joins 'Vampire Hunter' वैराइटी March 17, 2011 5 जून 2016 https://web.archive.org/web/20121107220545/http://www.variety.com/article/VR1118034043 7 नवंबर 2012 live निर्माण फ़िल्म "अब्राहम लिंकन: वैम्पायर हंटर" की पहली घोषणा मार्च २०१० में की गई जब टिम बर्टन तथा बेक्मैम्बेताॅव ने मिलकर फ़िल्म का अधिकार खरीदा और इसके विकास प्रबंधन लेकर एकजुट हुए। वहीं मूल उपन्यासकार, सेथ ग्राहेम-स्माइथ, को पटकथा लिखने के लिए नियुक्त किया गया।Siegel Tatiana http://www.variety.com/article/VR1118015948 Tim Burton to produce 'Abraham Lincoln' वैराइटी March 2, 2010 5 जून 2016 https://web.archive.org/web/20121107220624/http://www.variety.com/article/VR1118015948 7 नवंबर 2012 live फाॅक्स स्टुडियो ने लगभग बाकी कंपनी स्टुडियो को पछाड़ते अक्टूबर माह तक इसके अधिकार खरीद लिए।McClintock Pamela http://www.variety.com/article/VR1118025081 'Abraham Lincoln' logs film rights sale वैराइटी October 4, 2010 5 जून 2016 https://web.archive.org/web/20121107215348/http://www.variety.com/article/VR1118025081 7 नवंबर 2012 live जनवरी २०११ में, बेक्मैम्बेताॅव को बतौर निर्देशक और वाॅकर को अब्राहम लिंकन की भूमिका दी गई। जिसमें उन्हें यह शीर्षक रोल एड्रिएन ब्राॅडी, जाॅश लुकास, जेम्स डी'एर्की तथा ऑलिवर जैकसन-कोहेन को पीछे छोड़ देने पर मिला।Abrams Rachel Oldham Stuart http://www.variety.com/article/VR1118031038 Ben Walker is Abe Lincoln, 'Vampire Hunter' वैराइटी January 27, 2011 5 जून 2016 https://web.archive.org/web/20121107154730/http://www.variety.com/article/VR1118031038 7 नवंबर 2012 live अतिरिक्त अदाकारों की कास्टिंग फरवरी माह तक संपूर्ण हुई। Abrams Rachel http://www.variety.com/article/VR1118032489 Fox finds Mary Todd Lincoln for 'Vampire Hunter' वैराइटी February 17, 2011 5 जून 2016 https://web.archive.org/web/20121107215225/http://www.variety.com/article/VR1118032489 7 नवंबर 2012 live Kroll Justin http://www.variety.com/article/VR1118032910 Jimmi Simpson joins 'Vampire Hunter' वैराइटी February 25, 2011 5 जून 2016 https://web.archive.org/web/20121107215257/http://www.variety.com/article/VR1118032910 7 नवंबर 2012 live Abrams Rachel http://www.variety.com/article/VR1118031982 Dominic Cooper stakes key role in 'Abe Lincoln' वैराइटी February 10, 2011 5 जून 2016 https://web.archive.org/web/20121107215323/http://www.variety.com/article/VR1118031982 7 नवंबर 2012 live मार्च २०११ को फ़िल्मांकन का काम लुइज़ियाना से शुरू की गई। फ़िल्म का बजट $69 करोड़ का था तथा इसका निर्माण थ्रीडी फाॅर्मेट पर किया गया।McClintock Pamela http://www.variety.com/article/VR1118026617 Fox's 'Vampire Hunter' to open in 2012 वैराइटी October 29, 2010 5 जून 2016 https://web.archive.org/web/20121108060900/http://www.variety.com/article/VR1118026617 8 नवंबर 2012 live प्रदर्शन फ़िल्म "अब्राहम लिंकन: वैम्पायर हंटर" की मूलतः अक्टूबर २८, २०११ में 2डी तथा थ्रीडी में प्रदर्शित करने की तिथि निर्धारित की गई थी, जिसे बाद में जून २२, २०१२ तक की तारीख तक जारी करने को धकेला गया।Abraham Lincoln: Vampire Hunter Trailer Hits the Web http://www.rlsdate.net/2012/02/abraham-lincoln-vampire-hunter-trailer-and-release-date/ February 15, 2012 https://www.webcitation.org/6AhSDE13w?url=http://www.rlsdate.net/2012/02/abraham-lincoln-vampire-hunter-trailer-and-release-date/ 15 सितंबर 2012 dead फ़िल्म का प्रिमियर जून १८ को न्यूयॉर्क सिटी में किया गया। "Abraham Lincoln: Vampire Hunter" Holds NYC Premiere GossipCenter http://www.gossipcenter.com/abraham-lincoln-vampire-hunter/abraham-lincoln-vampire-hunter-holds-nyc-premiere-678430 June 19, 2012 https://web.archive.org/web/20120620111358/http://www.gossipcenter.com/abraham-lincoln-vampire-hunter/abraham-lincoln-vampire-hunter-holds-nyc-premiere-678430 20 जून 2012 dead अब्राहम लिंकन: वैम्पायर हंटर पहली गैर परंपरागत डेब्यु फ़िल्म है जिसकी स्क्रीनिंग मध्य एशिया में तैनात जवानों के लिए किया गया। फ़िल्म की स्क्रीनिंग युएसएस अब्राहम लिंकन, के नेवी एअरक्राफ्ट कैरियर पर सवार १८०० नाविकों के साथ दिखाई गई जिससे वर्जिनिया के न्यूपाॅर्ट न्यूज में पूरी तरह फेरबदल किया गया। स्क्रीनिंग दौरान फ़िल्म के अधिकांश कलाकार मौजूद थे जिनमें एंथनी मैकी, एरिन वैसन तथा बेंजामिन वाॅकर आदि थे, जिन्होंने अब्राहम लिंकन का ही भेष धरा था। इस स्क्रीनिंग की वजह से यह पहली बड़ी मोशन पिक्चर पहचानी गई जिसने संयुक्त राष्ट्र के सेवाकर्मियों एवं औरतों के बीच अपना डेब्यु दिया। प्रतिक्रिया समीक्षाएं श्रेणी:2012 की फ़िल्में श्रेणी:अमेरिकी फ़िल्में श्रेणी:अब्राहम लिंकन पर आधारित फ़िल्में श्रेणी:अंग्रेज़ी फ़िल्में