411 REFERENCE · Wikipedia
पैसिफ़िक रिम (फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पैसिफ़िक रिम Pacific-Rim-Movie-SDCC-2012-Poster-674x1000.jpg पोस्टर गुइलेर्मो डेल टोरो थोमस टल
जॉन जाशनी
गुइलेर्मो डेल टोरो
मेरी पैरेंट ट्रेविस बे़चम
गुइलेर्मो डेल टोरो ट्रेविस बे़चम चार्ली हुन्नैम
इड्रिस एल्बा
रिनको किकुची
चार्ली डे
राॅबर्ट केज़िनस्की
मैक्स मार्टिनी
रोन पर्लमैन रामिन जावेदी गुइलेर्मो नवर्रो Peter Amundson
John Gilroy लिजेंड्री पिक्चर्स वार्नर ब्रदर्स 2013 07 01 मेक्सिको शहर2013 07 12 अमेरिका 132 मिनटPACIFIC RIM (12A) http://www.bbfc.co.uk/releases/pacific-rim-2013-5 ब्रिटिश बोर्ड ऑफ़ फ़िल्म क्लासिफिकेशन 2013-07-09 2013-07-09 https://web.archive.org/web/20151208105436/http://www.bbfc.co.uk/releases/pacific-rim-2013-5 8 दिसंबर 2015 live अमेरिका अंग्रेज़ी $190 मिलियनhttp://boxofficemojo.com/movies/?id=pacificrim.htm Pacific Rim बॉक्स ऑफ़िस मोजो August 25, 2013 https://web.archive.org/web/20151126004634/http://www.boxofficemojo.com/movies/?id=pacificrim.htm 26 नवंबर 2015 live $407,602,906
पैसिफ़िक रिम (अंग्रेजी; Pacific Rim) वर्ष २०१३ में बनी अमेरिकी विज्ञान-फंतासी पर आधारित फ़िल्म है जिसका निर्देशन गुइलेर्मो डेल टोरो द्वारा किया गया है व लेखन कार्य टोरो और ट्रेविस बेचम द्वारा किया गया है, जो बेचम द्वारा मूल कहानी पर आधारित है। फ़िल्म में चार्ली हुन्नैम, इदरिस एल्बा, रिनको किकुची, चार्ली डे, राॅबर्ट केज़िनस्की, मैक्स मार्टिनी और रोन पर्लमैन मुख्य भूमिका में है। फ़िल्म २०२० के भविष्यकाल पर सेट है, जब पृथ्वीवासी कायज़स,[a] नाम के विशालकाय दानवों से युद्धरत है जोकि प्रशांत महासागर की गहराई में प्रकट एक भिन्न आयाम के दरवाजे से प्रकट होता है। इन दानवों से निपटने के लिए, मानव समूह जैगेर्स, [b] नाम के भीमकाय ह्युमैनाॅयड मैकास (मानवचलित मशीन) का विकास कर लेती है जिसे दो चालक कंट्रोल करते है, जो उनके न्युरल ब्रिज (तांत्रिक प्रणाली) के जरिए जुड़ी हुई है। युद्ध के आखिरी दिनों को याद करते हुए, यह कहानी जैगेर्स मशीन के चालक रैलिफ बैकेट, से शुरू होती है जिसे रिटायरमेंट से पूर्व एक नव-चालक माको मोरी के साथ कायज़स को हराने के लिए उन्हें खाई में धकेलने में मदद करता है।
मुख्य फ़िल्मांकन के लिए टोरंटो में नवंबर 14, २०११ से शुरू कर अप्रैल २०१२ तक पूर्ण किया गया। फ़िल्म को बतौर निर्माता लिजेण्ड्री पिक्चर्स और बतौर वितरक वाॅर्नर ब्रदर्स पिक्चर्स ने पेश किया है। फ़िल्म को जुलाई १२, 2013 में त्रिआयामी और आइमैक्स थ्रीडी फाॅर्मेट के साथ रिलीज किया गया, जिनकी काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी गयी; विशेषकर विजुवल इफैक्टस और एक्शन सीक्वेंस की जोरदार प्रशंसा की गई।
हालाँकि युनाइटेड स्टेट के बाॅक्स-ऑफिस में निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद, यह अन्य प्रादेशिक देशों में काफी सफल रही।Beacham Travis The grammar of Pacific Rim http://travisbeacham.tumblr.com/post/60938103430/the-grammar-of-pacific-rim the principle fantastic October 19, 2013 https://web.archive.org/web/20160304001722/http://travisbeacham.tumblr.com/post/60938103430/the-grammar-of-pacific-rim 4 मार्च 2016 dead}} फ़िल्म ने वैश्विक स्तर पर कुल $411 करोड़, से ज्यादा कमाई की जिनमें अकेले चीन के बड़े बाजार में $114 करोड़ का कारोबार किया, जो आज की तारीख में डेल टोरो की सबसे अधिक व्यावसायिक फ़िल्म साबित हुई है। फिर वर्ष 2014 में मेलस्टाॅर्म शीर्षक नाम से इसके सिक्विल की घोषणा की गई, जिसकी रिलीज की तिथि युनिवर्सल स्टुडियोज ने अगस्त 04, 2017 तक की शेड्युल दी है। सितंबर 2015 में, इस सिक्विल के रिपोर्ट मुताबिक इसके "अनिश्चित रुकावट" होने की खबर दी गई; [8] किसी तरह, डेल टोरो और युनिवर्सल स्टुडियोज ने इसके सिक्विल की देरी और भविष्य में जल्द काम शुरू होने की पुष्टि की।[9][10] फरवरी 2016 में, यह घोषणा प्रचार की गई कि बतौर फ़िल्म निर्देशन की कमान स्टीवन एस. डि नाईट संभालगे, और मूल निर्देशक डेल टोरो, बतौर निर्माता की भूमिका की जिम्मेदारी लेंगे।[11]
सारांश
पैसिफ़िक रिम (प्रशांत तटीय क्षेत्र) जल्द ही निकट भविष्य में जंग का इलाका बनने को अग्रसर है। वर्ष 2013 में, एक अंतर आयाम का द्वार प्रशांत महासागर के तल पर बनता है जिसे "द ब्रिच" अर्थात विच्छेद का नाम दिया गया। एक बेहद भीमकाय दानव, जिसका कोडनेम - ट्रेसपासर रखा गया, वह उसी से उभरकर निकलता है और सैन फ्रैंसिस्को खाड़ी क्षेत्र आसपास बसे नगरों में तबाही मचाता है। इस विनाशकारी हमले के साथ-साथ, संयुक्त राष्ट्र देशों और मानवीय एकता के बदौलत ऐसे ही विध्वंसक लड़ाई के लिए "जैगेर्स" जैसे जंगी रोबोट को उन भीमकाय दानवों यानी "काइजु" से भिड़ने के लिए उतारा जाता है। हरेक जैगेर्स को कंट्रोल करने के लिए दो या उससे ज्यादा पायलटों की जरूरत होती है, यह सभी मशीनें उनकी मस्तिष्क प्रणाली से जुड़ी लिंक द्वारा ही संचालित होती है, इस प्रक्रिया को "ड्रिफ्टिंग" कहते है; इन्हें सिर्फ मानसिक क्रियाकलापों द्वारा ही मशीनों को संचालित किया जा सकता है। इस काम को एकसमान सहभागी जोड़े ही अंजाम दे सकते हैं, जहाँ उनकी यह सुक्ष्म मानसिक पैटर्न इस "ड्रिफ्टिंग" को उनके लिए आसान बना देती है।
सन् 2020, शैटेरडोम के सीओ मार्शल स्टैकेर पेंटेकाॅस्ट मशीनी जैगेर जिप्सी डैंजर में, दो पायलट भाईयों रैलिफ और येंसी बेकेट को, अलास्का तट में घुसपैठ करते काइजु से बचाने के लिए भेजते हैं। उनके इस लड़ाई में भिड़ने दौरान ही, बेकेट भाईयों की नजर बंदरगाह की ओर लौटते एक छोटी मछुआरी नौका पर जाती है। अपनी दी गई रिपोर्टों के आदेशों की अवहेलना करते हुए, रैलिफ उस जहाज को बचाते हुए उस कोडनेम नाइफहेड नामक काइजु के बीच आ धमकता है। हाँलाकि, नाइफहेड खुद को इस शुरूआती हमले से बचा लेता है और जिप्सी डैंजर को लगभग अंधा करते हुए, उसके पतवार को खोलकर उसमें मौजूद येंसी को मार डालता है। बावजूद रैलिफ अकेले संचालक का काम संभाल लेता है और काइजु को मार डालता है और उसी लड़खड़ाती मशीन के साथ तट किनारे आ पहुँचता है, जहाँ पिता और पुत्र दोनों उसकी चिकित्सकीय उपचार कराते हैं। अपने भाई येंसी को खोने के आघात से, रैलिफ वह जैगेर प्रोग्राम छोड़ देता है।
सन् 2025, जैगेर प्रोग्राम को रद्द कर दिया जा चुका है, जितना वक्त वे जैगेर्स बनाने में दे रहें हैं उससे कहीं ज्यादा काइजु अपनी तादाद और ताकत में बढ़कर उन्हें बर्बाद कर रहें हैं। वैश्विक नेताओं यह निर्णय लेते हुए "एंटी-काइजु" (काइजु विरोधी) की तामिर पर "वाॅल ऑफ लाइफ" नामक तटवर्ती दीवार का व्यापक पैमाने पर निर्माण कार्य किया जाता है। और तब इसी निर्माण संबंधी कार्यस्थल पर, पेंटेकाॅस्ट की मुलाकात बेहद कठोर मेहनत करते बेकेट से होती है और उससे दुबारा जैगेर प्रोग्राम से जुड़ने की इच्छा के बारे में पुछता है। अभी उनकी बातचीत चल ही रही होती है, कि समाचार ब्रोडकास्ट पर ऑस्ट्रेलिया के सिडनी की तटीय दीवार ध्वस्त होने की हालिया तस्वीरें दिखाई जाती हैं, जिसे स्ट्राइकर युरेका नाम के जैगेर ने अभी-अभी गिराया है।
शैटेरडोम पर, रैलिफ और पेंटेकाॅस्ट का स्वागत जैगेर नवीनीकरण परियोजना की निदेशक, मैको मोरी द्वारा की जाती हैं। फिर वह उन दलों से भेंट कराती हैं जिनके तीन जैगेर्स: क्रमशः स्ट्राइकर युरेका (ऑस्ट्रेलिया द्वारा निर्मित), पहला और एकमात्र मार्क-5 जैगेर, जिसके चालक बाप-बेटे हैं हर्क्युलिस और चक हैन्सेन; फिर "चेर्नो अल्फा" (रूस), सबसे पुराना जैगेर्स अबभी जंग के लिए सक्रिय था, पेंटेकाॅस्ट के मुताबिक मार्क-1 एक बेहद क्रुर लड़ाकू जंगी मशीन है, जिसके चालक साशा एवं एलेक्सिस कैडाॅनोव्स्की नाम के दंपति चलाते हैं, फिर "क्रिम्सन टायफून" (चीन) नामक मार्क-4 जैगेर जिसका संचालन तीन आर्म्स पर निर्भर है, जिसे तैंग वेई के तीन तिकड़ी - चेयुंग, हू और जिन संचालित करते है और चौथा जैगेर, रैलिफ के लिए था, जिप्सी डैंजर का दुबारा पुनर्निर्माण तथा, इस नवीनीकरण में उसे अतिरिक्त हथियारों और एक आणविक रिएक्टर कोर से लैस किया जाता है।
रैलिफ को तब तक एक सह-चालक की जरूरत थी, वह उन्हीं बेस स्टाफ के लोगों से चलने की उम्मीद करता है। वहीं पेंटेकाॅस्ट की दत्तक बेटी, मैको मोरी, जिसकी रैलिफ की अच्छी साझेदारी थी उसमें एक कुशल पायलट की संभावना देखता है, वह पेंटेकाॅस्ट से उसे एक बार ड्रिफ्ट करते देखने की गुज़ारिश करता है। पर जिप्सी डैंजर की पहली अभ्यास सवारी में, मैको अपनी बचपन की यादों में भटक जाती हैं जब टोक्यो पर हुए काइजु के हमले ने उसे यतीम कर दिया और इसी में वह जैगेर के हथियारों को डिस्चार्ज करती तकनीशियन फौरन इसे बंद कर डालते हैं। इस संभावित हादसे से मैको को पेंटेकाॅस्ट से काफी शर्मिन्दा होना पड़ता है, रैलिफ दुबारा बगैर सह-चालक के छुट जाता है।
वहीं पेंटेकाॅस्ट तब काइजु विशेषज्ञ एवं वैज्ञानिक
न्युटन गिस्ज़लेर और हेर्मैन गाॅटिलिब के साथ सलाह मशविरा लेता है। ऐसा विश्वास है कि वह विच्छेद दरअसल स्थिर हो रहा हैं, जहाँ पहले की ही तरह एक वक्त से और ज्यादा काइजु को उगलवा सके। इसी दरम्यान, वैज्ञानिक न्यूटन गिस्ज़लेर एक ऐसा डिवाइस तैयार कर लेते हैं जो काइजु के मस्तिष्क के टुकड़ों के जरिए ड्रिफ्ट में सहयोगी हो सके। वह यह भी खोज निकालते हैं कि काइजु दरअसल एक जैविक हथियार है जिसे अपना अगुआ बनाकर कोई अलौकिक परग्रही इस ग्रह के मानवों का सफाया कर, पृथ्वी पर कब्जा करना चाहता है। वह पेंटेकाॅस्ट को इन काइजु का वास्तविक मकसद से वाकिफ कराते हैं: असल में इनसे पहले आए अग्रणी लोग पृथ्वी पर व्याप्त ऑक्सीजन की उच्च मात्रा के कारण बस्ती बसाने में नाकाम रहें थे, लेकिन लम्बे वक्त तक निष्क्रिय पड़े रहने बाद पृथ्वी पर बढ़ते प्रदूषण, ग्लोबल वाॅर्मिंग, अम्लीय वर्षा, ओज़ोन ह्रासिकरण, और जलवायु परिवर्तन के चलते अब वातावरण उनके लिए अनुकूल हो रहा है। पेंटेकाॅस्ट तब न्यूटन को हांगकांग जाकर, काइजु के गोरख खरीददार हैनिबेल चाउ को खोजने कहते हैं, जिससे काइजु के दिमाग को हासिल कर उनसे जुड़ी जानकारी और मालूम की जाए। ड्रिफ्ट के दौरान, न्यूटन यह समझ जाते है, कि काइजु का यह मस्तिष्क भी अपनी चेतना से सक्रिय होकर काम लेता है। जिसके अंजाम से, दो काइजु, कोडनेम ओटैची और लेदरबैक शहर में घुस कर, एकसाथ तबाही मचाते गुजरते जाते हैं, जैसा कि गाॅटिलिब ने भविष्यवाणी कराई थी।
हांगकांग को बचाने के लिए, क्रिमसलन टायफून, चेर्नो अल्फा और स्ट्राइकर युरेका को काइजु को मारने भेजा जाता है। लेकिन पहले दो जैगेर्स तबाह हो जाते हैं जिसमें स्ट्राइकर इएमपी बलास्ट कर लेदरबैक को जड़ करने के फेर में खुद स्थिर पड़ जाता है। और कोई विकल्प नहीं बचने पर, पेंटेकाॅस्ट अपनी इजाजत पर रैलिफ और मैको को जिप्सी डैंजर को संचालित करने भेजते हैं, और वे लोग काइजु को मारने में कामयाब भी होते हैं। न्यूटन और हैनिबेल उधर ओटैची के शव को लेकर जल्दबाजी में रहते हैं जिनके मुताबिक इसका मस्तिष्क तबाह हो चुका था और फिलहाल यह गर्भवती है। तभी वह नवजात काइजु झपटकर हैनिबेल को निगल ही लेता लेकिन उसकी अपनी नाभि की नली में उलझकर सांस रुकने पर मारा जाता है। न्यूटन और हेर्मैन गाॅटिलिब मिलकर शिशु काइजु के मस्तिष्क की ड्रिफ्टिंग कराते है, और उनको पता चलता है कि वह विच्छेद सिर्फ काइजु के डीएनए की मौजूदगी से ही खुलेगा, पेंटेकाॅस्ट अब इसे बंद करने का एक खतरनाक योजना बनाते हैं। लेकिन मामला तब बिगड़ जाता है, जब गाॅटिलिब अपनी भविष्यवाणी में उस विच्छेद द्वारा स्थिर होने पर तीन और काइजु के पैदा होने का जिक्र करता है। उससे पूर्व ही जैगेर्स की सैन्य निकाय, दो मशीनों को कम करा देती, चुंकि मजबूत ना होने की वजह से वे उसका जोखिम नहीं ले पाएँगे, काइजु को किसी भी तरह निरस्त करना होगा यदि मानवजाति विलुप्त होने से खुद को बचाना चाहती हो तो।
पेंटेकाॅस्ट अब उस विच्छेद को आणविक हथियार द्वारा बंद कराने का एक दुस्साहसी मुहिम का इरादा बनाते हैं। लेकिन हर्क्युलिस हैनसेन की पिछली भिड़न्त में घायल होने पर, पेंटेकाॅस्ट, जैगेर पायलट के शुरुआती जंग समय दौरान रेडिएशन के विषैले प्रभाव से रोगग्रस्त होने पर भी, वह चक हैनसेन के साथ स्ट्राइकर युरेका पर सह-पायलट बनने को तैयार होता है; वहीं रैलिफ और मैको को जिप्सी डैंजर के संचालन के लिए मुहैया कराते हैं। सभी जैगेर्स का सामना पहले से बताये तीन काइजु से होता है, जिनमें से एक पांचवे श्रेणी का बेहद विकृत "स्लैटेर्न" रहता है, अब तक की दर्ज रिकॉर्ड में बहुत विशाल। दोनों जैगेर्स को इस लड़ाई में भारी क्षति पहुँचती हैं। बचने के कोई आसार नजर ना आने की व्याकुलता में, पेंटेकाॅस्ट और चक उस बम को विस्फोट करने का निर्णय लेते हैं और उनमें से दो काइजु मारे जाते हैं।
रैलिफ और मैको मिलकर हराते हुए जख्मी स्लैटेर्न को मार डालते हैं, पर उनकी ऑक्सीजन आपूर्ति नष्ट हो जाती है। रैलिफ तब मैको को वह ऑक्सीजन व्यवस्था तथा जीवन-रक्षक पाॅड समेत इजेक्ट कर देता है। तत्पश्चात, स्लैटेर्न के शव को हिलाते हुए, वह जिप्सी डैंजर को ड्राइव करते हुए उस परग्रही आयाम के विच्छेद से गुजर जाता है। जहाँ पर, वह जैगेर के नाभिकीय संयंत्र को मैन्युअली अनियंत्रित कर, उस विच्छेद को बंद कर देता है। मैको प्रशांत महासागर की सतह पर अकेली रह जाती है, लेकिन रैलिफ को देख उसे राहत पहुँचती है जब जिप्सी डैंजर के धमाके से पहले ही वह पाॅड द्वारा बाहर बच निल गया। और बचाव हैलीकाॅपटर के पहुंचने के साथ ही इस जीत की खुशी में गले लगा लेते हैं।
वहीं मध्यांतर के अंतिम दृश्यों में, हैनिबेल उस मृत नवजात काइजु का भी रास्ता बंद करता है।
भूमिकाएँ
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
http://pacificrimmovie.warnerbros.com
*1663662
श्रेणी:विज्ञान-फंतासी आधारित फ़िल्म
श्रेणी:विज्ञान कथा फ़िल्में
श्रेणी:पैसिफ़िक रिम