Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अतिथिदेवो भव

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अतिथिदेवो भव (अर्थ: अतिथि को भगवान के समान समझो) भारतीय संस्कृति में अतिथि के महत्त्व को इंगित करने वाला सूत्र है। यह अवधारणा नमस्ते (अर्थ: मैं आप के सामने नतमस्तक हूँ) से भी आगे जाती है। यह तैत्तिरीय उपनिषद के शिक्षावल्ली में आया हुआ है। शिक्षा प्रदान करने के बाद आचार्य विद्यार्थियों को विदाई के पहले यह कहते हैं: मातृदेवो भव, पितृदेवो भव, आचार्यदेवो भव, अतिथिदेवो भव। (माता को देवता समझो, पिता को देवता समझो, आचार्य को देवता समझो, अतिथि को देवता समझो।) श्रेणी:हिन्दू व्यवहार और अनुभव श्रेणी:संस्कृत शब्द श्रेणी:भारत में पर्यटन श्रेणी:भारतीय संस्कृति