Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

उइगुर भाषा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|पूर्वी चीन में चिंग राजवंश के एक महल पर चिह्न, जिसमें (बाएँ-से-दाएँ) मंगोल, उइग़ुर, चीनी, तिब्बती और मान्छु में लिखा हुआ है - इसमें उइग़ुर लिखाई 'रोशन अवतरादाक़ी दारवाज़ा' कह रही है, यानी 'रोशन ख़ूबसूरत दरवाज़ा' - हिंदी और उइग़ुर में बहुत से समान शब्द मिलते हैं उइग़ुर, जिसे उइग़ुर में उइग़ुर तिलि (ur ئۇيغۇر تىلى‎) या उइग़ुरचे (ur ئۇيغۇرچە‎) कहा जाता है, चीन का शिंच्यांग प्रांत की एक प्रमुख भाषा है, जिसे उइग़ुर समुदाय के लोग अपनी मातृभाषा के रूप में बोलते हैं। उइग़ुर भाषा और उसकी प्राचीन लिपि पूरे मध्य एशिया में और कुछ हद तक भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी भाग में भी, बहुत प्रभावशाली रहे हैं। सन् २००५ में अनुमानित किया गया था कि उइग़ुर मातृभाषियों कि संख्या लगभग १ से २ करोड़ के बीच है।One thousand languages: living, endangered, and lost https://web.archive.org/web/20130527221237/http://books.google.com/books?id=Q3tAqIU0dPsC 27 मई 2013, Peter Austin, University of California Press, 2008, ISBN 978-0-520-25560-9, ... Uyghur is a Southeastern (Qarluq) Turkic language spoken in the Xinliang Uyghur Autonomous Region in China (10-25 million, disputed), Kazakhstan (0.3 million), Uzbekistan, Afghanistan, Turkey, and elsewhere in Europe and Asia ... उईग़ुर भाषा तुर्की भाषा-परिवार की सदस्य मानी जाती है। यह भाषा-परिवार स्वयं अल्ताई भाषा-परिवार की एक शाखा माना जाता है। लिपि आधुनिक काल में उइग़ुर तीन लिपियों में लिखी जाती है: अरबी, रोमन और सीरिलिक। कभी-कभी इसको पिनयिन तरीक़े से भी लिखा जाता है। चीन में अरबी लिपि आधिकारीक है। इन लिपियों के अक्षर और ध्वनियाँ इस प्रकार हैं: # अ॰ध॰व॰ अरबी नागरी रोमन सिरिलिक पिनयिन   १ /ɑ/ ur ئا अ, आ A a А а A a १७ /q/ ur ق क़ Q q Қ қ Ⱪ ⱪ २ /æ/ ur ئە ऐ E e Ə ә Ə ə १८ /k/ ur ك क K k К к K k ३ /b/ ur ب ब B b Б б B b १९ /ɡ/ ur گ ग G g Г г G g ४ /p/ ur پ प P p П п P p २० /ŋ/ ur ڭ ङ Ng ng Ң ң Ng ng ६ t/ ur ت त T t Т т T t २१ /l/ ur ل ल L l Л л L l ६ /d͡ʒ/ ur ج ज J j Җ җ J j २२ /m/ ur م म M m М м M m ७ /t͡ʃ/ ur چ च Ch ch Ч ч Q q २३ n/ ur ن न N n Н н N n ८ /x/ ur خ ख़ X x Х х H h २४ /h/ ur ھ ह H h Һ һ Ⱨ ⱨ ९ d/ ur د द D d Д д D d २५ /o/ ur ئو ओ O o О о O o १० /r/ ur ر र R r Р р R r २६ /u/ ur ئۇ उ U u У у U u ११ /z/ ur ز ज़ Z z З з Z z २७ /ø/ ur ئۆ ओए Ö ö Ө ө Ɵ ɵ १२ /ʒ/ ur ژ झ़ Zh zh Ж ж Ⱬ ⱬ २८ /y/ ur ئۈ उइ Ü ü Ү ү Ü ü १३ /s/ ur س स S s С с S s २९ /v}}~/w/ ur ۋ व W w В в V v १४ /ʃ/ ur ش श Sh sh Ш ш X x ३० /e/ ur ئې ए Ë ë Е е E e १५ /ʁ/ ur غ ग़ Gh gh Ғ ғ Ƣ ƣ ३१ /ɪ/ ur ئى ई I i И и I i १६ /f/ ur ف फ़ F f Ф ф F f ३२ /j/ ur ي य Y y Й й Y y अक्षरों पर टिप्पणी १. कृपया ऊपर की अक्षरमाला में 'ख़' के उच्चारण, 'झ़' के उच्चारण, 'ग़' के उच्चारण और 'क़' के उच्चारण पर ध्यान दें। यह 'ख', 'झ', 'ग' और 'क' से ज़रा भिन्न हैं लेकिन सभी हिंदी-उर्दू में भी पाई जाती हैं। २. उईग़ुर में कुछ स्वर ऐसे हैं वो हिन्दी या अंग्रेजी के दो स्वरों (वावल) के बीच के हैं या फिर दो स्वरों को जोड़कर तेज़ी से बोलने से पैदा होते हैं। रोमन लिपि में ऐसे स्वरों को किसी अक्सर के ऊपर दो बिंदु लगाकर दर्शाया जाता है, जिसे भाषाविज्ञान में 'उम्लाउट' (umlaut) का चिह्न कहते हैं। जैसे कि उईग़ुर का ur ئۇ अक्षर तो 'u' यानि 'उ' है लेकिन उसका ur ئۈ अक्षर 'ü' यानि 'उइ' है। इन्हें भी देखें उइग़ुर तुर्की भाषाएँ सन्दर्भ 2 श्रेणी:तुर्की भाषाएँ श्रेणी:विश्व की प्रमुख भाषाएं श्रेणी:शिंजियांग