411 REFERENCE · Wikipedia
खगोलभौतिक फौवारा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
खगोलभौतिक फौवारा (astrophysical jet) एक खगोलीय परिघटना होती है जिसमें किसी घूर्णन करती हुई खगोलीय वस्तु के घूर्णन अक्ष की ऊपरी और निचली दिशाओं में आयनीकृत पदार्थ फौवारों में तेज़ गति से फेंका जाता है।Beall J. H. 2015 A Review of Astrophysical Jets https://pos.sissa.it/archive/conferences/246/058/MULTIF15_058.pdf Proceedings of Science 58 2015mbhe.confE..58B 19 February 2017 https://web.archive.org/web/20170219182003/https://pos.sissa.it/archive/conferences/246/058/MULTIF15_058.pdf 19 फ़रवरी 2017 dead कभी-कभी इन फौवारों में पदार्थ की गति प्रकाश की गति के समीप आने लगती है और यह आपेक्षिक फौवारे (relativistic jets) बन जाते हैं, जिनमें विशिष्ट आपेक्षिकता के प्रभाव दिखने लगते हैं।Morabito, Linda A.; Meyer, David (2012). "Jets and Accretion Disks in Astrophysics – A Brief Review". arXiv https://web.archive.org/web/20180527222328/https://en.wikipedia.org/wiki/ArXiv 27 मई 2018 :1211.0701 Freely accessible [physics.gen-ph].
खगोलभौतिक फौवारों का गठन एक जटिल प्रक्रिया है जिस से कई प्रकार के ऊर्जावान खगोलीय स्रोत सम्बन्धित हो सकते हैं। हालांकि इनके निर्माण व संचालन को पूरी तरह अभी समझा नहीं गया है लेकिन यह सम्भव है कि किसी भीमकाय वस्तु की परिक्रमा कर रहे अभिवृद्धि चक्र से मलबे लेकर उलझे हुए चुम्बकीय क्षेत्र उसे दो विपरीत दिशाओं में फेंकते हैं। यह फौवारे कुछ ही डिग्री चौड़े होते हैं।Wolfgang K. 2014 A Uniform Description of All the Astrophysical Jets https://pos.sissa.it/archive/conferences/237/025/FRAPWS2014_025.pdf Proceedings of Science 58 2015mbhe.confE..58B 19 February 2017 https://web.archive.org/web/20170219182224/https://pos.sissa.it/archive/conferences/237/025/FRAPWS2014_025.pdf 19 फ़रवरी 2017 dead
ब्रह्माण्ड के सबसे सक्रीय और शक्तिशाली फौवारे विशालकाय काले छिद्रों द्वारा बनाए जाते हैं जो क्वेसार और अन्य सक्रीय गैलेक्सियों के केन्द्र में मिलते हैं। ऐसे फौवारे करोड़ों प्रकाशवर्ष लम्बे हो सकते हैं। इनके अलावा कुछ द्वितारा मंडलों में भी फौवारे मिलते हैं, विशेषकर जब द्वितारे का एक तारा दूसरे से पदार्थ खींच रहा हो और अपने इर्द-गिर्द परिक्रमा करता हुआ एक अभिवृद्धि चक्र बना ले।2014 A review of Astrophysical Jets Acta Polytechnica CTU Proceedings 1 1 259–264 2014mbhe.conf..259B 10.14311/APP.2014.01.0259 Beall J. H
इन्हें भी देखें
अभिवृद्धि चक्र
विशालकाय काला छिद्र
सन्दर्भ
श्रेणी:खगोलभौतिकी
श्रेणी:प्लाज़्मा भौतिकी
श्रेणी:काले छिद्र