Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मैलकम मार्शल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मैलकम मार्शल वेस्टइंडीज मैलकम डेंज़िल मार्शल मैको 1958 4 18 yes ब्रिजटाउन, बारबाडोस 1999 11 4 1958 4 18 yes ब्रिजटाउन, बारबाडोस 5 10 1.80 दाएँ हाथ के बल्लेबाज दाएं हाथ के तेज गेंदबाज गेंदबाज true 15 दिसम्बर 1978 भारत 172 8 अगस्त 1991 इंग्लैंड 28 मई 1980 इंग्लैंड 33 8 मार्च 1992 न्यूजीलैंड नटाल 1992–1996 स्कॉटलैंड 1995 हैम्पशायर 1979–1993 बारबाडोस 1977–1991 एमसीसी 1987 4 टेस्ट 81 1,810 18.85 0/10 92 17,584 376 20.94 22 4 7/22 25/– एक दिवसीय 136 955 14.92 0/2 66 7,175 157 26.96 0 0 4/18 15/– प्रथम श्रेणी 408 11,004 24.83 7/54 120* 74,645 1,651 19.10 85 13 8/71 145/– लिस्ट ए 440 3,795 16.86 0/8 77 22,332 521 23.71 4 0 5/13 68/– 11 जनवरी 2009 http://www.cricketarchive.com/Archive/Players/1/1571/1571.html CricketArchive मैलकम मार्शल (18 अप्रैल 1958 - 4 नवंबर 1999, Malcolm Marshall) ब्रिजटाउन, बारबाडोस से वेस्टइंडीज़ क्रिकेट टीम के खिलाड़ी थे जिन्हें क्रिकेट इतिहास के सबसे अच्छे तेज गेंदबाजों में से एक माना जाता है।Malcolm Marshall मैल्कम मार्शल https://www.theguardian.com/news/1999/nov/06/guardianobituaries.mikeselvey द गार्डियन 28 अगस्त 2017 en 6 नवंबर 1999 https://web.archive.org/web/20170828232737/https://www.theguardian.com/news/1999/nov/06/guardianobituaries.mikeselvey 28 अगस्त 2017 live वह 1970-80 के दशक की अजेय वेस्टइंडीज टीम के तेज गेंदबाज थे। वह 80 के दशक के सबसे सफल गेंदबाज थे और उस अवधि में वेस्टइंडीज की सफलता के मुख्य बिंदु थे। मैलकम का काउंटी चैम्पियनशिप में हैम्पशायर की तरफ से भी सफल क्रिकेट करियर रहा। क्रिकेट करियर मैल्कम ने 1978-79 में भारत के खिलाफ अपनी पहली टेस्ट सीरिज में 3 मैच में मात्र 3 विकेट लिये थे। उसके बाद उन्हें 1980 में ही दोबारा खेलने का मौका मिला। वेस्टइंडीज टीम में जोएल गार्नर, एंडी रॉबर्ट्स, कॉलिन क्रॉफ्ट, माइकल होल्डिंग जैसे सफल गेंदबाज मौजूद थे। इस कारण उन्हें अनियमित रूप से खेलने का ही मौका मिलता था। 1982 तक उन्होंने 12 टेस्ट खेलकर 31.88 की औसत से 34 विकेट लिए थे। यह आँकड़े साधारण थे। 1982 में उन्होंने 22 मैचों की चैम्पियनशिप में हैम्पशायर के लिए 134 विकेट लिए। उसके बाद उन्हें 1983 के भारतीय टीम के वेस्टइंडीज दौरे पर टीम में चुन लिया गया। उन्होंने इस श्रृंखला में 21 विकेट लिये। फिर वेस्टइंडीज के भारत दौरे पर उन्होंने 5 टेस्ट में 33 विकेट लिये। वेस्टइंडीज ने टेस्ट श्रृंखला 3-0 से और वनडे 5-0 से जीती थी। फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मैदानों पर उन्होंने 21 विकेट लिये और 1984 में इंग्लैंड में इंग्लैंड के विरुद्ध 24 विकेट लिये। वहाँ हेडिंग्ले में क्षेत्ररक्षण करते हुए उनके बाएँ हाथ का अंगूठा टूट गया था। वह फिर भी बल्लेबाजी करने आए और इतने समय तक टिके रहे कि लैरी गोम्स ने अपना शतक पूरा कर लिया। उन्होंने फिर गेंदबाजी करके 53 रन देकर 7 विकेट भी लिये। इसे उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में से एक के रूप में गिना जाता है।Obituary: Malcolm Marshall मृत्युलेख: मैल्कम मार्शल http://www.independent.co.uk/arts-entertainment/obituary-malcolm-marshall-1123699.html द इंडिपेंडेंट 28 अगस्त 2017 en 6 नवम्बर 1999 https://web.archive.org/web/20170828225413/http://www.independent.co.uk/arts-entertainment/obituary-malcolm-marshall-1123699.html 28 अगस्त 2017 live गार्नर और होल्डिंग के सन्यास लेने के बाद 1988 तक कोर्टनी वॉल्श और कर्टली एम्ब्रोस उनके अन्य महत्वपूर्ण गेंदबाज साथी बन चुके थे। इस कारण उनका कार्य भार उनके पूरे करियर में कम ही था।माइक सेलवे The epitome of fast bowling तेज गेंदबाजी का प्रतीक http://www.espncricinfo.com/magazine/content/story/467701.html 19 अगस्त 2017 en 19 जुलाई 2010 ईएसपीएन क्रिकइन्फो https://web.archive.org/web/20170824071513/http://www.espncricinfo.com/magazine/content/story/467701.html 24 अगस्त 2017 live फिर भी 1983 से 1991 की अवधि में उनके नाम 69 मैचों में 342 विकेट है, जो कि किसी भी गेंदबाज के मुक़ाबले सबसे ज्यादा है। इस अवधि में वेस्टइंडीज तेज गेंदबाजों द्वारा लिये गए विकटों में से उन्होंने 31.37 फीसदी विकेट स्वयं लिये। 1982-83 से लेकर 1985-86 तक इन तीन सालों में वे सबसे अच्छे गेंदबाज थे। उस अवधि में उन्होंने लगातार सात श्रृंखलाओं में 21 या उससे अधिक विकेट लिए, जिसमें से अंतिम पाँच में उनकी गेंदबाज़ी औसत 20 से कम रही। जीते हुए टेस्ट मैचों में मैलकम की गेंदबाजी औसत सिर्फ मुथैया मुरलीधरन को छोड़कर सभी गेंदबाजों से कम है।एस राजेश First among equals समान में सबसे बढ़िया http://www.espncricinfo.com/magazine/content/story/467807.html 19 अगस्त 2017 en 18 जुलाई 2010 ईएसपीएन क्रिकइन्फो https://web.archive.org/web/20170817041805/http://www.espncricinfo.com/magazine/content/story/467807.html 17 अगस्त 2017 live कुल मिलाकर 1977/78 से 1995/96 तक मैलकम ने 408 प्रथम श्रेणी मैच खेले थे। जिसमें उन्होंने 19.10 की औसत से 1651 विकेट लिये। मैलकम हैम्पशायर काउंटी क्रिकेट क्लब की तरफ से 1979 से 1993 तक खेलते थे। उन्होंने काउंटी चैम्पियनशिप में 800 से अधिक विकेट लिये और हैम्पशायर को लिस्ट ए क्रिकेट की प्रतियोगिता बेन्सन और हैजेस कप को जीतने में भी मदद की।Sport: Cricket legend Malcolm Marshall dies खेल: क्रिकेट के दिग्गज मैलकम मार्शल की मौत http://news.bbc.co.uk/1/hi/sport/cricket/505421.stm बीबीसी 28 अगस्त 2017 en 5 नवम्बर 1999 https://web.archive.org/web/20071231212129/http://news.bbc.co.uk/1/hi/sport/cricket/505421.stm 31 दिसंबर 2007 live 1978 से 1991 तक चले अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर के 81 टेस्ट मैचों में उन्होंने 20.94 की औसत से 376 विकेट लिये। 1998 में कोर्टनी वॉल्श ने जब तक मैलकम से अधिक विकेट नहीं लिये थे, तब तक वह वेस्टइंडीज के सबसे सफल गेंदबाज थे। मैलकम निचले क्रम के कुशल बल्लेबाज भी थे और उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 10 अर्ध शतक भी लगाए।Malcolm Marshall मैल्कम मार्शल https://www.britannica.com/biography/Malcolm-Marshall ब्रिटैनिका विश्वकोष 28 अगस्त 2017 en https://web.archive.org/web/20170829001710/https://www.britannica.com/biography/Malcolm-Marshall 29 अगस्त 2017 live मैलकम एक दिवसीय क्रिकेट में कम सफल रहे। उन्होंने 136 एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय खेले थे, जिसमें उन्होंने 26.96 की औसत से 157 विकेट लिये।मैलकम मार्शल http://www.espncricinfo.com/westindies/content/player/52419.html ईएसपीएन क्रिकइन्फो en 13 अगस्त 2017 https://web.archive.org/web/20131116120858/http://www.espncricinfo.com/westindies/content/player/52419.html 16 नवंबर 2013 live इन्हें भी देखें क्लाइव लॉयड, वेस्टइंडीज के 1984 तक कप्तान विव रिचर्ड्स, वेस्टइंडीज के 1984 से 1991 तक कप्तान सन्दर्भ श्रेणी:1958 में जन्मे लोग श्रेणी:१९९९ में निधन श्रेणी:वेस्ट इंडीज़ के क्रिकेट खिलाड़ी