Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

समर हिल, शिमला

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

समर हिल उपनगर Summer Hill railway station, India (2).jpg समर हिल रेलवे स्टेशन India Himachal Pradesh#India right हिमाचल में अवस्थिति 31.10756 N 77.13784 E inline,title देश भारत राज्य हिमाचल प्रदेश जिला शिमला मीटर 2123 2053 2020 auto भाषा आधिकारिक हिन्दी IST +5:30 समुद्र तल से लगभग 2,123 मीटर की ऊंचाई पर स्थित समर हिल, शिमला का एक उपनगर है। यह शिमला शहर के इर्द-गिर्द स्थित सात पहाड़ियों में से एक है और इन पहाड़ियों पर सुंदर देवदार और चीड़ के वृक्ष पाए जाते हैं। लोकप्रिय रूप से इसे 'पॉटर हिल' के नाम से भी जाना जाता है। यह स्थान ऐतिहासिक महत्व भी रखता है, साथ ही यहाँ कालका शिमला रेलवे का स्टेशन 'समर हिल' भी स्थित है। रोचक तथ्य महात्मा गांधी शिमला की अपनी यात्राओं के दौरान, यहां राजकुमारी अमृत कौर की भव्य हवेली में रुकते थे। समर हिल की सड़कों पर शानदार आवासीय भवन स्थित हैं जिनमें से एक विख्यात चित्रकार अमृता शेरगिल का भी है, इसके अलावा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय भी यहीं स्थित है। जब पर्यटक शिमला-कालका रेलवे लाइन पर यात्रा करते हैं, तो वे समर हिल से प्रकृति का शानदार दृश्य देख सकते हैं। जनसांख्यिकी समर हिल का इलाका हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित शिमला जिले में आता है, और इसकी कुल जनसंख्या 2053 है। पुरुष और महिला जनसंख्या क्रमशः 1074 और 979 है।https://geoiq.io/places/Summer-Hill/wCF1ToRVC2 समर हिल का क्षेत्रफल लगभग 1.92 वर्ग किलोमीटर है। सन्दर्भ