411 REFERENCE · Wikipedia
गीता और संजय चोपड़ा अपहरण मामला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जनवरी 2017
गीता और संजय चोपड़ा अपहरण मामला नई दिल्ली का 1978 में होने वाला एक कुख्यात अपराध था। दो बच्चे गीता और संजय चोपड़ा को दो युवक रंगा ख़ुश (कुलजीत सिंह) बिल्ला (जसबीर सिंह) ने उन बच्चों के माता-पिता से फिरौती की मांग करने की योजना के तहत अपहरण कर लिया। उनके पिता के नौसेना अधिकारी होने की जानकारी मिलने पर इन अपराधियों ने इरादा बदल दिया। सबूत को खत्म करने के लिए इन लोगों ने बाद में संजय की हत्या की, गीता के साथ बलात्कार किया और फिर उसे भी मार डाला। वे शहर छोड़कर भाग गए।http://www.indiankanoon.org/doc/1359524/ State vs Jasbir Singh @ Billa And Kuljeet ... on 16 नवम्बर 1979 Indiankanoon.org 2012-09-29 https://web.archive.org/web/20150113021722/http://indiankanoon.org/doc/1359524/ 13 जनवरी 2015 live वे कुछ महीने बाद एक ट्रेन में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और 1982 में अदालती कार्यवाही के पश्चात इनके अपराध के लिए फाँसी पर लटका दिया गया था।http://www.manupatrainternational.in/supremecourt/1980-2000/sc1981/s810169.htm Kuljeet Singh alias Ranga vs. Union of India (UOI) and Anr (21.04.1981 - SC) 23 जुलाई 2014 https://web.archive.org/web/20140810003513/http://www.manupatrainternational.in/supremecourt/1980-2000/sc1981/s810169.htm 10 अगस्त 2014 dead
अपहरण
इन बच्चों को 26 अगस्त 1978 से गुमशुदा पाया गया और इनके शव 29 अगस्त 1978 को मिले थे। चिकित्सा-परीक्षा से पुष्टि हुई कि गीता के साथ बलात्कार किया गया था। यह बाद में पता चला कि एक रेडियो शो में भाग लेने के लिए यह लोग कनॉट प्लेस के पास ऑल इंडिया रेडियो स्टेशन के लिए जाने के लिए धौला कुआँ के पास रिज रोड से एक वाहन से सवारी कर रहे थे कि उनका अपहरण कर लिया गया। इन बच्चों को संघर्ष करते देखा गया था जबकि इनके अपहरणकर्ता सरसों के रंग की फिएट तेज़ी से ले जा रहे थे।judgement State vs Jasbir Singh @Billa and Kuljeet Singh 16th November 1979 एक चश्मदीद गवाह ने उस कार का कुछ दूर तक पीछा भी किया। इस कार का हरियाणा नम्बर प्लेट HRK 8930 था। बाद में पता चला कि यह एक चोरी की कार थी, कार में खून के धब्बे मामले में इस्तेमाल फोरेंसिक साक्ष्य का हिस्सा बने थे।http://www.indiankanoon.org/doc/1359524/ State vs Jasbir Singh @ Billa And Kuljeet ... on 16 नवम्बर 1979 Indiankanoon.org 2012-09-29 https://web.archive.org/web/20150113021722/http://indiankanoon.org/doc/1359524/ 13 जनवरी 2015 live
अदलती फ़ैसला
दोनों अपराधियों को दोषी पाया और मौत की सजा सुनाई गई थी। दोनों को बाद में फाँसी पर लटका दिया गया था।
प्रभाव
1978 में भारतीय बाल कल्याण परिषद ने 16 से कम आयु के बच्चों के लिए दो वीरता पुरस्कार संजय चोपड़ा पुरस्कार और गीता चोपड़ा पुरस्कार की घोषणा की जिन्हें राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के साथ हर साल दिया जाता है। गाजियाबाद में स्कूल गीता-संजय पब्लिक स्कूल के नाम से स्थापित किया गया है।
फिल्म और साहित्य
इस कहानी को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर भंवर धारावाहिक की एक कड़ी में चित्रित किया गया था। गीता के पिता की भूमिका अनंग देसाई ने निभाई जबकि रंगा का किरदार मोहन गोखले ने पर्दे पर प्रस्तुत किया।
यह कहानी सावधान इंडिया @ 11 के एक एपिसोड में भी चित्रित किया गया था।
इस कहानी को पूर्ण रूप से समझाने और समाज में जागरूकता के उद्येश्य से वर्ष 2026 में "राख" नाम की वेब सीरीज प्रसारित की गई है जिसका निर्देशन प्रोसित राय ने किया है इसमें मुख्य कलाकार मशहूर अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे, अली फैजल ने किया है। वेब सीरीज के माध्यम से लोग जागरूक हों तथा समाज में अपनी सुरक्षा के साथ दूसरों की सुरक्षा का भी सम्भव प्रयास करें।
सन्दर्भ
श्रेणी:राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार
श्रेणी:भारत में हत्याकांड