Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मिररलेस कैमरा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मिररलेस कैमरा या दर्पण रहित विनिमेय-लेंस कैमरा एक ऐसा डिजिटल कैमरा है जिसमें एक पारंपरिक डिजिटल सिंगल-लेंस रिफ्लेक्स कैमरा (डीएसएलआर) के जैसे रिफ्लेक्स दर्पण और ऑप्टिकल व्यूफ़ाइंडर नहीं होता है | रिफ्लेक्स दर्पण का कार्य होता है अपने ओर आने वाले प्रकाश को परावर्तित कर ऑप्टिकल व्यूफाइंडर पर भेजना जिससे उस विशेष दृश्य को देखा जा सके और इसके न होने के कारण ही मिररलेस कैमरे वजन में बहुत ही हलके होते हैं | अंगूठाकार|निकॉन Z7 मिररलेस कैमरा मिररलेस कैमरा में लेंस बदलने की सुविधा होती है और कैमरा के लेंस माउंट के हिसाब से लेंस लगाये जा सकते हैं | इन कैमरों की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इनमें इलेक्ट्रॉनिक व्यूफाइंडरhttps://www.sony.com/en-kw/electronics/compact-mirrorless-cameras होता है जो बिलकुल वही वास्तविक दृश्य को दिखाता है जैसा कैमरा देखता है | इतिहास व्यावसायिक रूप से पहला मिररलेस कैमरा पैनासोनिक का लुमिक्स DMC-G1 था जिसे अक्टूबर 2008http://www.dpreview.com/reviews/panasonicdmcg1/ संग्रहीत प्रति 23 अप्रैल 2020 https://web.archive.org/web/20090121221640/http://dpreview.com/reviews/panasonicdmcg1/ 21 जनवरी 2009 dead में जापान के बाज़ारों में उतारा गया था | यह माइक्रो फोर थर्ड सिस्टम पर आधारित अपने तरह का एक पहला कैमरा भी था जो विशेष रूप से मिररलेस सिस्टम के लिए विकसित किया गया था | सन २०२० में सोनी, कैनन, निकॉन, पैनासोनिक, ओलम्पस, फूजी, लाइका, पेंटाक्स और सिग्मा के ढेरों मिररलेस कैमरे बाज़ार में उपलब्ध हैं | कार्यप्रणाली अंगूठाकार| कैमरे का लेंस पलटा दर्पण (reflex mirror) फोकल-प्लेन शटर छवि संवेदक (Sensor) मैट फोकस स्क्रीन संघनित्र शीशा पेंटाप्रिज्म दृश्यदर्शी (viewfinder) किसी डीएसएलआरhttps://en.wikipedia.org/wiki/Digital_single-lens_reflex_camera संग्रहीत प्रति 23 अप्रैल 2020 https://web.archive.org/web/20200224113006/https://en.wikipedia.org/wiki/Digital_single-lens_reflex_camera 24 फ़रवरी 2020 live कैमरा में लेंस (1) के माध्यम से प्रकाश भीतर कैमरे में प्रवेश करता है एक पलटा दर्पण (2) से टकराता है जो सेंसर (4) के सामने स्थित है | पलटा दर्पण से टकरा कर प्रकाश ऊपर स्थित मैट फोकस स्क्रीन (5) और संघनित्र शीशा (6) से होते हुए पेंटाप्रिज्म (7) में दिखाई देता है जो फिर इसे दृश्यदर्शी (8) तक पहुंचाता है| लेकिन एक मिररलेस कैमरा में दर्पण, मैट फोकस स्क्रीन, संघनित्र शीशा और पेंटाप्रिज्म नहीं होता है इसीलिए लेंस के माध्यम से आने वाली रोशनी सीधे सेंसर तक जाती है जो डिजिटल सूचना को कैमरे के पीछे स्थित इलेक्ट्रॉनिक दृश्यदर्शी या एलसीडी स्क्रीन पर ले जाती है| मिररलेस कैमरे बेहतर ऑटोफोकस कर सकते हैं पर इनकी बैटरीhttps://expertphotography.com/mirrorless-cameras/ संग्रहीत प्रति 23 अप्रैल 2020 https://web.archive.org/web/20190426082247/https://expertphotography.com/mirrorless-cameras/ 26 अप्रैल 2019 dead बड़ी कमज़ोर होती है | प्रकार मिररलेस कैमरा तीन प्रकार के होते हैं 1. पूर्ण फ्रेम सेंसर कैमरा पूर्ण फ्रेमhttps://en.wikipedia.org/wiki/Full-frame_digital_SLR संग्रहीत प्रति 23 अप्रैल 2020 https://web.archive.org/web/20190825012122/https://en.wikipedia.org/wiki/Full-frame_digital_SLR 25 अगस्त 2019 live कैमरे में प्रयुक्त सेंसरhttps://www.slrlounge.com/workshop/crop-vs-full-frame-cameras/ संग्रहीत प्रति 23 अप्रैल 2020 https://web.archive.org/web/20200322193517/https://www.slrlounge.com/workshop/crop-vs-full-frame-cameras/ 22 मार्च 2020 dead के आकार को संदर्भित करता है जिसके आयाम 35 मिमी फिल्म समान होते हैं (36 मिमी × 24 मिमी) | पूर्ण फ्रेम सेंसर कैमरे में बेहतर छवि गुणवत्ता होती है और वे उच्च आईएसओ में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं | सोनी अल्फा A7R IV, निकॉन Z7 और कैनन ईओएस आर.पी. कुछ पूर्ण फ्रेम सेंसर मिररलेस कैमरा हैं | 2. क्रॉप सेंसर कैमरा क्रॉप सेंसर कैमरा का सेंसर पूर्ण फ्रेम या 35 मिमी फिल्म फ्रेम की तुलना में छोटा होता है और इसे APS-C भी कहा जाता है | सोनी और निकॉन के क्रॉप सेंसर कैमरों का सेंसर आकार 23.5 x 15.6 मिमी है वहीँ कैनन का आकार 22.2 x 14.8 मिमी होता है | इस प्रकार के कैमरों में पूर्ण फ्रेम की अपेक्षा फील्ड ऑफ़ व्यू कम होता है और ऐसे कैमरे कम प्रकाश में बेहतर परिणाम नहीं दे पाते हैं | सोनी A6100, सोनी A6600, कैननM 200 जैसे कुछ क्रॉप सेंसर कैमरा हैं | 3. माइक्रो फोर थर्ड्स कैमरा माइक्रो फोर थर्ड्स कैमराhttps://en.wikipedia.org/wiki/Micro_Four_Thirds_system संग्रहीत प्रति 23 अप्रैल 2020 https://web.archive.org/web/20200116174223/https://en.wikipedia.org/wiki/Micro_Four_Thirds_system 16 जनवरी 2020 live का सेंसर आकार पूर्ण फ्रेम और क्रॉप सेंसर से छोटा (17.3 मिमी × 13.0 मिमी) होता है | पैनासोनिक लुमिक्स जीएच 5 एस, ओलंपस ओएम-डी ई-एम 1 मार्क II और पैनासोनिक लुमिक्स जी 9 कुछ ऐसे ही कैमरे हैं | सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ क्या बेहतर है: मिररलेस या डीएसएलआर श्रेणी:फोटोग्राफी