Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मेक्सिको नगर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मेक्सिको नगर Ciudad de México Mexico City मेक्सिको नगर Mexico 19 26 N 99 8 W मेक्सिको में स्थिति मेक्सिको ८९,१८,६५३ २०१५ स्पेनी मेक्सिको नगर, जिसे स्थानीय स्पेनी भाषा में स्यूदाद दे मेख़ीको (Ciudad de México) और अंग्रेज़ी में मेक्सिको सिटी (Mexico City) कहा जाता है, उत्तर अमेरिका के मेक्सिको देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। सन् २०१५ के अनुमान के मुताबिक यहाँ ८९ लाख लोग बसे हुए थे।National Population Council. "Mexico City Metropolitan Area" (PDF). Government of the State of Mexico. Archived from the original (PDF) on July 22, 2011. Retrieved December 27, 2009. इस संख्या के अनुसार यह पृथ्वी के पश्चिमी गोलार्ध (हेमिसफ़ियर) का सबसे बड़ा नगर है और विश्व का स्पेनी भाषा बोलने वाला सबसे विशाल शहर भी है। भूगोल भौगोलिक रूप से मेक्सिको नगर विश्व की सबसे ऊँची राष्ट्रीय राजधानियों में से एक है - यह २,२४० मीटर (७,३५० फ़ुट) पर मेक्सिको के मध्य के ऊँचे पठारी क्षेत्र में एक घाटी में स्थित है। Diccionario Porrua de Historia, Biografia y Geografia de Mexico 6th ed. – Mexico, Cuenca de (in Spanish) 3. Mexico City: Editorial Porrua. 1995. p. 2238. ISBN 978-968-452-907-6. तुलना के लिये भारत का शिमला शहर २,२०६ मीटर (७,२३८ फ़ुट) की औसत ऊँचाई पर बसा हुआ है। इतिहास मेक्सिको नगर की स्थापना मध्य अमेरिका की एज़टेक संस्कृति ने सन् १३२५ तेनोचतित्लान (Tenochtitlán) नामक बस्ती के रूप में की थी। आगे चलकर इसपर स्पेन का क़ब्ज़ा हो गया और यह स्पेन ने इसे उत्तर व दक्षिण अमेरिका मे फैले अपने उपनिवेश साम्राज्य के बड़े भाग की राजधानी बनाया। १८२१ में मेक्सिको ने स्पेन से अपना स्वतंत्रता संग्राम जीत लिया और उसके बाद लागू होने वाले संविधान में मेक्सिको नगर को संघीय ज़िले (दिसत्रितो फ़ेदेराल, Distrito Federal) का प्रशासनिक दर्जा दिया गया।United Nations. "Mexico City, Mexico" (in Spanish). Archived from the original on May 2, 2010. Retrieved December 27, 2009. चित्रदीर्घा इन्हें भी देखें Mexico City मेक्सिको नगर मेक्सिको एज़टेक साम्राज्य सन्दर्भ श्रेणी:मेक्सिको के आबाद स्थान श्रेणी:मेक्सिको श्रेणी:शहर श्रेणी:राजधानियाँ श्रेणी:उत्तर अमेरिका में राजधानियाँ श्रेणी:मेक्सिको में विश्व धरोहर स्थल