411 REFERENCE · Wikipedia
ऍक्स गुण सूत्र
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|120px|एक्स गुण सूत्र के विभिन्न हिस्सों का चित्रण
एक्स गुण सूत्र किसी भी स्तनधारी श्रेणी के जानवर (जिसमें मनुष्य भी शामिल हैं) में लिंग की पहचान देने वाला एक गुण सूत्र है। इन जीवों में केवल ऐसे दो लिंग-भेद करने वाले गुण सूत्र होते हैं - एक्स गुण सूत्र और वाई गुण सूत्र। इनका नाम अंग्रेजी (रोमन लिपि) के "X" और "Y" अक्षरों पर पड़ा है क्योंकि इनके आकार उनसे मिलते-जुलते हैं। नरों में एक वाई और एक एक्स गुण सूत्र होता है, जबकि मादाओं में दो एक्स गुण सूत्र होते हैं। साधारण तौर पर किसी भी पुत्र का एक्स गुण सूत्र उसकी माता के दो एक्स गुण सूत्रों में से एक होता है और किसी भी पुत्री के एक्स गुण सूत्र एक तो पिता के इकलौते एक्स गुण सूत्र से और दूसरा माता के दो में से एक एक्स गुण सूत्र से आते हैं।Exploring the biological contributions to human health: does sex matter?, Institute of Medicine (U.S.). Committee on Understanding the Biology of Sex and Gender Differences, Theresa M. Wizemann, Mary Lou Pardue, National Academies Press, 2001, ISBN 978-0-309-07281-6, ... Females Have Two X Chromosomes, Males Have One ... Male and female genomes also differ in the other sex chromosome, the X chromosome, in that females have twice the dose of X-chromosome linked genes that males have ...
अन्य भाषाओँ में
अंग्रेज़ी में 'ऍक्स गुण सूत्र' को 'ऍक्स क्रोमोज़ोम' (X chromosome) कहते हैं।
इन्हें भी देखें
गुण सूत्र
वाई गुण सूत्र
सन्दर्भ
2
श्रेणी:अनुवांशिकी
श्रेणी:जीव विज्ञान
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना