411 REFERENCE · Wikipedia
फ्यूज
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|right|200px|80 kA ब्रेकिंग क्षमता वाला कोई औद्योगिक फ्यूज
वैद्युत प्रौद्योगिकी एवं एलेक्ट्रॉनिकी फ्यूज (fuse), परिपथ का एक संरक्षात्मक (प्रोटेक्टिव) अवयव है जो एक नियत मात्रा से अधिक धारा बहने पर परिपथ को तोड देता है। इस प्रकार परिपथ में स्थित अन्य मूल्यवान अवयव अत्यधिक धारा के कारण खराब होने से बच जाते हैं। फ्यूज शब्द फ्यूजिबल लिंक का लघु रूप है। मोटे तौर पर एक धातु की तार या पट्टी इसका मुख्य भाग है जो अधिक धारा बहने की दशा में पिघल जाती है और इस प्रकार परिपथ टूट जाता है।
right|thumb|300px|कुछ अलग-अलग प्रकार के फ्यूज
right|thumb|300px|मोटरगाड़ियों में लगाये जाने वाले फ्यूज
right|thumb|300px|विभिन्न प्रकार के फ्यूज-होल्डरfuse kit-ket fuse
अर्धचालक फ्यूज
अर्धचालक फ्यूज वे फ्यूज हैं जो बहुत जल्दी फ्यूज हो जाते हैं जिस कारण वे अर्धचालक युक्तियों (जैसे एससीआअर) की रक्षा के लिये प्रयुक्त किये जा सकते हैं। ये किसी अर्धचालक पदार्थ के नहीं बने होते बल्कि चाँदी आदि सुचालक धातुओं के ही बने होते हैं। विशेष बात यह है कि इनकी i2t रेटिंग बहुत कम होती है। चूँकि अर्धचालक युक्तियाँ धारा के प्रति बहुत संवेदनशील होतीं हैं तथा माइक्रोसेकेण्द के लिये भी अधिक धारा जाने से खराब हो जातीं हैं।
इन्हे भी देखें
वैद्युत अवयव (Electronic Components)
अर्धचालक फ्यूज (Semiconductor fuse)
बाहरी कड़ियाँ
Information on circuit protection, surface mount fuses, axial lead & cartridge fuses, blade terminal & special mount fuses, fuseholders, fuse blocks & clips and military fuses and fuseholders
for the Bussmann manual of fuse selection
Fuses vs MCBs
Technical information on circuit protection, fuses, fuse holders, clips, blocks & accessories
श्रेणी:विद्युत
श्रेणी:संरक्षण
श्रेणी:युक्ति