411 REFERENCE · Wikipedia
कल्याणपुर, कानपुर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कल्याणपुर Kalyanpur कल्याणपुर India Uttar Pradesh 26.511 80.247 inline, title उत्तर प्रदेश में स्थिति देश राज्य उत्तर प्रदेश ज़िला कानपुर नगर ज़िला 2011 भाषाएँ प्रचलित हिन्दी भारतीय मानक समय +5:30
कल्याणपुर (Kalyanpur) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के कानपुर नगर ज़िले में स्थित एक नगर है।"Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716"Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance https://web.archive.org/web/20170423083533/https://books.google.com/books?id=S46rbUL6GrMC 23 अप्रैल 2017 ," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975
विवरण
कल्याणपुर या कलियानपुर (पहले कुल्लियनपुर) कानपुर का एक सुदूर क्षेत्र है। कानपुर से दिल्ली की ओर ग्रांड ट्रंक रोड पर लगभग 15 किमी दूर स्थित, यह प्रभावी रूप से कानपुर का उपनगर है। इस शहर के डाकघर को कल्याणपुर का नाम दिया गया है, लेकिन इस स्टेशन का नाम कालियानपुर है, जबकि ब्रिटिश रिकॉर्ड अक्सर "कुलियानपुर" नाम की वर्तनी का उपयोग करते हैं। पूर्वी यूपी के एक अलग गांव का नाम भी कल्याणपुर है। इसका पिनकोड 208017 है। कल्याणपुर अकबरपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत पड़ने वाला एक विधानसभा क्षेत्र है जिसकी विधायिका श्रीमती नीलमा कटियार हैं। कानपुर की मेयर श्रीमती प्रमिला पांडेय हैं। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर, राष्ट्रीय शर्करा संस्थान कानपुर, छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर, मां आशा देवी मंदिर और सोम नाथ मंदिर इस क्षेत्र में हैं। इस क्षेत्र का रेलवे स्टेशन कालियनपुर है जहां से कन्नौज, लखनऊ, फर्रूखाबाद और उन्नाव के लिए ट्रेन मिलती हैं। अन्य जगहों के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन और बस पकड़ने के लिए झकरकटी बस अड्डा जाना पड़ता है। जवाहर लाल इंटर कॉलेज पनकी रोड, शत्रुघ्न सिंह इंटर कॉलेज शिवली रोड, सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल गूबा गार्डेन आदि प्रमुख शैक्षिक संस्थान हैं।
इन्हें भी देखें
कानपुर नगर ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:कानपुर में मुहल्ले
श्रेणी:कानपुर