411 REFERENCE · Wikipedia
भिंडी बाजार, मुंबई
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भिंडी बाजार दक्षिणी मुंबई का एक पुराना बाजार है। इस बाजार के अनोखे नाम का भिंडी सब्जी से कोई सरोकार नहीं है, जैसा कि कई लोगों को लगता है। अंग्रेजी राज के जमाने में इस जगह का मूल नाम बिहाइंड द बाजार था। जो मुंबई में रहने वाले हिंदुस्तानियों की देसी जबान पर आते-आते 'भिंडी बाजार' हो गया। भिंडी बाजार दक्षिणी मुंबई में मोहम्मद अली रोड और खेतवाड़ी के बीच स्थित है। मुंबई लोकल की हार्बर लाइन पर सैंडहर्स्ट रोड यहां का नजदीकी रेलवे स्टेशन है जबकि वेस्टर्न लाइन पर चर्नी रोड और ग्रांट रोड स्टेशन से होकर भिंडी बाजार पहुंचा जा सकता है। भिंडी बाजार एंटिक्स और दूसरे देशों से आयात की गई इलेक्ट्रॉनिक्स बस्तुओं के लिए मशहूर है। भिंडी बाजार के नजदीकी इलाकों में क्राफोर्ड मार्केट और चोर बाजार शामिल हैं।
== सन्दर्भ ==