411 REFERENCE · Wikipedia
कंप्यूटर वर्म
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|right|325px|ब्लास्टर वर्म का हेक्स डंप। इसमें वर्म बनाने वाले की ओर से माइक्रोसॉफ़्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिल गेट्स के लिए छोड़ा गया एक मैसेज दिख रहा है।
कंप्यूटर वर्म (Computer worm) एक ऐसा स्वतंत्र मैलवेयर कंप्यूटर प्रोग्राम है जो दूसरे कंप्यूटरों में फैलने के लिए खुद की नकल बनाता (दोहराता) है।माइक बारवाइस What is an internet worm? http://www.bbc.co.uk/webwise/guides/internet-worms बीबीसी 13 सितम्बर 2026 https://web.archive.org/web/20150324073759/http://www.bbc.co.uk/webwise/guides/internet-worms 24 मार्च 2015 en इंटरनेट वर्म क्या है? यह अक्सर खुद को फैलाने के लिए कंप्यूटर नेटवर्क का इस्तेमाल करता है और टारगेट कंप्यूटर की सुरक्षा कमियों का फायदा उठाकर उसमें घुस जाता है। यह नए कंप्यूटर में घुस कर वहाँ ई-वर्म होस्ट के रूप में स्थापित हो जाता है। वहाँ से वर्म दूसरे कंप्यूटरों को स्कैन करके उनमें संक्रमण फैलाने की कोशिश करता है। इस तरह यह प्रक्रिया चलती रहती है।चांगवांग झांग शि झोउ बेंजामिन एम चेन Hybrid Epidemics—A Case Study on Computer Worm Conficker https://pmc.ncbi.nlm.nih.gov/articles/PMC4433115/ 13 सितम्बर 2026 en हाइब्रिड महामारी—कंप्यूटर वर्म कॉन्फिकर पर एक केस स्टडी कंप्यूटर वर्म बिना होस्ट प्रोग्राम के खुद की नकल बनाने के लिए पुनरावृत्ति विधियों का इस्तेमाल करते हैं और एक्सपोनेंशियल ग्रोथ की क्षमता का फ़ायदा उठाकर खुद को फैलाते हैं। इस तरह से वे कम समय में ज़्यादा से ज़्यादा कंप्यूटरों को नियंत्रित और संक्रमित कर लेते हैं।जीन-इव्स मैरियन From Turing machines to computer viruses https://royalsocietypublishing.org/rsta/article-abstract/370/1971/3319/114695/From-Turing-machines-to-computer-virusesFrom?redirectedFrom=fulltext फिलॉसॉफिकल ट्रांज़ैक्शन्स ऑफ़ रॉयल सोसाइटी 13 सितम्बर 2026 en ट्यूरिंग मशीनों से लेकर कंप्यूटर वायरस तक वर्म लगभग हमेशा नेटवर्क को कुछ न कुछ नुकसान पहुँचाते हैं, भले ही वे सिर्फ़ बैंडविड्थ का इस्तेमाल ही क्यों न करें। इसके विपरीत कम्प्यूटर वायरस लगभग हमेशा टारगेट किए गए कंप्यूटर पर फ़ाइलों को खराब या उनमें बदलाव कर देते हैं।
इतिहास
आम तौर पर माना जाता है कि सबसे पहला कंप्यूटर वर्म, क्रीपर (Creeper) का ही खुद-ब-खुद कॉपी होने वाला (सेल्फ़-रेप्लिकेटिंग) संस्करण था। इसे वर्ष 1971 में बीबीएन (BBN) में रे टॉमलिंसन और बॉब थॉमस ने अरपानेट (ARPANET) पर खुद को फैलाने के लिए बनाया था।टॉम मेल्टज़र सारा फिलिप्स From the first email to the first YouTube video : a definitive internet history https://www.theguardian.com/technology/2009/oct/23/internet-history द गार्ज़ियन 13 सितम्बर 2026 en पहले ईमेल से लेकर पहले यूट्यूब वीडियो तक : इंटरनेट का एक पक्का इतिहास टॉमलिंसन ने क्रीपर प्रोग्राम को हटाने के लिए पहला एंटीवायरस सॉफ़्टवेयर भी बनाया था, जिसका नाम रीपर (Reaper) था।
वर्म शब्द का इस्तेमाल सबसे पहले जॉन ब्रूनर के 1975 के उपन्यास द शॉकवेव राइडर में किया गया था। इस उपन्यास में निकोलस हैफलिंगर एक डेटा-संग्रह करने वाला वर्म तैयार करता है। निकोलस इस वर्म का इस्तेमाल उन ताकतवर लोगों से बदला लेने के लिए करता है, जो एक ऐसा राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक सूचना वेब चलाते हैं।
इन्हें भी देखें
कम्प्यूटर वायरस
मैलवेयर
एडवेयर
स्पाइवेयर
फ्रीवेयर
कंप्यूटर सुरक्षा
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
मैलवेयर गाइड
वॉर्म प्रोग्राम–डिस्ट्रिब्यूटेड कंप्यूटेशन का शुरुआती अनुभव
वर्म्स को रोकने के लिए कई स्तरों वाली सुरक्षा का इस्तेमाल करने के पक्ष में तर्क
कंप्यूटर वर्म पर विस्तृत अध्ययन
कंप्यूटर वर्म को कैसे हटाएं
मॉरिस वर्म
श्रेणी:मालवेयर के प्रकार
श्रेणी:कंप्यूटर सुरक्षा
श्रेणी:मैलवेयर