Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

राव बीका

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

राव बीका (1438-1504 ई.) बीका मारवाड़ के शासक राव जोधा का पुत्र था। अपने पिता द्वारा उपहास किए जाने पर वह 1465 ई. में जांगल प्रदेश आ गया। ऐसी मान्यता है कि करणी माता की कृपा ने उन्हें एक नया राज्य स्थापित करने में मदद की। । एक मान्यता के अनुसार राव बीका और सरदार नेर सिंह जाट ने मिलकर जांगल प्रदेश को महाराजा पांडू गोदारा से(राजस्थान में बीकानेर के आस पास का क्षेत्र जांगल प्रदेश कहलाता है।) जीता था, इन बीका के नाम पर यह बीकानेर कहलाया। भाटी, चौहान, खिनिया, कयामखानी आदि स्थानीय ताकतों की बिखराव का फायदा उठाकर उसने कई गाँवों पर अधिकार कर लिया। उसने पूंगल के राव शेखा की पुत्री रंगकँवर से विवाह कर अपनी स्थिति सुदृढ़ कर ली। 1488 में उसने बीकानेर की स्थापना की और इसे राठौड़ सत्ता का दूसरा केंद्र बनाया। उन्होंने देशनोक में करणी माता का मूल मंदिर बनवाया। सन् 1489 की 15 मई को राव बीका ने बीकानेर में अपनी राजधानी स्थापित की। राजधानी स्थापन करने के पश्चात राव बीका अधिक समय तक राज्य नही कर सके। 17 जून 1504 में राव बीका जी का स्वर्गवास हो गया। राव बीका की शादी में जो पंडित थे मेघासर के मेघ जी उपाध्याय थे,राव बिका को बीकानेर का आदिपुरुष कहते हैं। सन्दर्भ:- माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर(राजस्थान)