Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

चौथी औद्योगिक क्रांति

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|300px| उद्योग 4.0, इंडस्ट्री 4.0 अथवा चौथी औद्योगिक क्रांति एक सामूहिक शब्द है, जो बहुत सारे समकालीन स्वचालन, डाटा एक्सचेंज तथा विनिर्माण प्रौद्योगिकियों को समाविष्ट करता है। यह उन प्रौद्योगिकियों और मूल्य शृंखला संगठन की अवधारणाओं के लिए परिभाषित एक सामूहिक शब्द है जो साइबर भौतिक प्रणालियों, इंटरनेट ऑफ थिंग्स तथा इंटरनेट ऑफ सर्विसेज को एक साथ लाते हैं।  उद्योग 4.0 "स्मार्ट फैक्टरी" के निष्पादन और दृष्टिकोण को सुगम बनाता है। उद्योग 4.0 की मॉड्यूलर संरचित स्मार्ट फैक्ट्री के तहत, साइबर भौतिक प्रणालियां भौतिक प्रक्रियाओं की निगरानी, भौतिक दुनिया के एक आभासी प्रतिलिपि का सृजन और विकेन्द्रीकृत निर्णय लेती हैं। इंटरनेट ऑफ थिंग्स के संदर्भ में, साइबर भौतिक प्रणालियां वास्तविक समय में एक दूसरे के साथ और मनुष्य के साथ संवाद और सहयोग करती हैं, जबकि इंटरनेट ऑफ सर्विसेज के माध्यम से, मूल्य श्रृंखला के प्रतिभागियों द्वारा आंतरिक और पार-संगठनात्मक सेवाओं की पेशकश और इनका उपयोग किया जाता है। नाम उद्योग 4.0 शब्द की उत्पति जर्मन सरकार, जो कि विनिर्माण के कंप्यूटरीकरण को प्रोत्साहित करती है, की एक उच्च तकनीकी रणनीति वाली एक परियोजना से हुई है। जल एवं वाष्प चालित मशीनीकृत उत्पादन का संबंध प्रथम औद्योगिक क्रांति से है, जबकि द्वितीय औद्योगिक क्रांति के तहत विद्युत शक्ति के सहयोग से बड़े पैमाने पर उत्पादन को संभव बनाया गया। डिजिटल क्रांति को तीसरी औद्योगिक क्रांति से जोड़ा जाता है, जबकि स्वचालित उत्पादन के लिए आई.टी. और इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रयोग का संबंध चौथी औद्योगिक क्रांति से है। इन्हें भी देखें औद्योगिक क्रांति द्वितीय औद्योगिक क्रांति कृत्रिम बुद्धि त्रिविम मुद्रण (3D Printing) बाहरी कड़ियाँ चतुर्थ औद्योगिक क्रांति में निर्माण के माध्यम से कैसे सम्भव है भारत का अपरम्परागत प्रवेश https://web.archive.org/web/20201231104200/https://hindi.swarajyamag.com/economy/industrial-revolution-4-0-construction/ 31 दिसंबर 2020 सन्दर्भ श्रेणी:उद्योग