411 REFERENCE · Wikipedia
अनुजा चौहान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अनुजा चौहान Anuja Chauhan.jpg बैंगलोर लिटरेचर फेस्ट दिसंबर 2017 में अनुजा चौहान 1970 मेरठ, उत्तर प्रदेश भारतीय द जोया फैक्टर (2008) "बैटल फॉर बिटोरा" (2010) "ठोसे प्रिंसी ठाकुर गर्ल्स" (2012) लेखिका
अनुजा चौहान (जन्म 1970; मेरठ, उत्तर प्रदेश) लेखिका व उपन्यासकार हैं और विज्ञापन लिखने में उन्होंने खूब नाम कमाया है।http://www.indianexpress.com/news/politics-of-passion/696064/0 Politics of Passion अक्टूबर 12, 2010 Indian Express 18 दिसम्बर 2010सितंबर 2021 InternetArchiveBot १९९३ में उन्होंने दुनिया की चौथी सबसे बड़ी एडवरटाइजिंग कंपनी जेडब्ल्यूटी ज्वाइन किया था, जिससे उन्होंने इसी साल इस्तीफा दे दिया। पेप्सी कोका कोला के लिए ‘ये दिल मांगे मोर’, ‘मेरा नंबर कब आएगा’, ‘नथिंग ऑफिशियल एबाउट इट’, ओए बब्ली, माउंटेन ड्यू के लिए ‘डर के आगे जीत है’, कुरकुरे के लिए ‘टेढ़ा है पर मेरा है’ जैसे शानदार स्लोगन उनके ही दिए हुए हैं। अनुजा चौहान ने द जोया फैक्टरhttp://indiatoday.intoday.in/site/Story/31388/India+Today+Woman+Summit+&+Awards+2009.html?complete=1 इंडिया टुडे Woman Summit & Awards 2009 मार्च 6, 2009 इंडिया टुडे 16 जून 2020 https://web.archive.org/web/20110122052905/http://indiatoday.intoday.in/site/Story/31388/India+Today+Woman+Summit+%26+Awards+2009.html?complete=1 22 जनवरी 2011 live और बैटिल फॉर बिटोरा जैसी बेस्टसेलर किताबें भी लिखी हैं।http://www.outlookindia.com/printarticle.aspx?263236 Booking A Story: Bollywood is now dipping into desi bestsellers for inspiration दिसम्बर 21, 2009 Outlook 27 जुलाई 2014 https://web.archive.org/web/20110217091823/http://outlookindia.com/printarticle.aspx?263236 17 फ़रवरी 2011 dead
प्रारंभिक जीवन एवं शिक्षा
अनुजा चौहान मिरांडा हाउस, दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक हैं। बाद में आर.एम.आई। टी. विश्वविद्यालय से मास मीडिया भी किया। मेरठ में जन्मी अनुजा के बचपन का अधिकांश हिस्सा उत्तर भारत के विभिन्न केंटोनमेंट शहरों में बीता। उनकी बड़ी बहन नंदिनी बाजपाई भी एक लेखिका हैं।Venkatraman Janane Band, Bajaa, Books? http://newindianexpress.com/cities/chennai/Band-Bajaa-Books/2013/07/08/article1672387.ece Indian Express 8 जुलाई 2013 27 जुलाई 2014 https://web.archive.org/web/20140813085530/http://www.newindianexpress.com/cities/chennai/Band-Bajaa-Books/2013/07/08/article1672387.ece 13 अगस्त 2014 live उनके पिता भारतीय सेना में थे। चार बहनों में सबसे छोटी अनुजा के अपने तीन बच्चे हैं- नीहारिका मार्गेट्र, नयनतारा वायलेट और दैविक जॉन।http://www.rediff.com/getahead/2008/sep/17anuja.htm 'Failure helps you keep your feet on the ground' रीडिफ.कॉम 2013-08-12 https://web.archive.org/web/20150924131931/http://www.rediff.com/getahead/2008/sep/17anuja.htm 24 सितंबर 2015 live
कैरियर
अनुजा रचनात्मक क्षेत्र में मुकाम हासिल करना चाहती थीं, इसलिए इकोनॉमिक्स के बाद मास कॉम किया। 1993 में उन्हें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी एडवरटाइजिंग कंपनी जेडब्ल्यूटी ने काम पर रखा। उन्होंने भारतीय बाजार के लिए कई एड तैयार किए। पेप्सी कोला इंडिया के लिए ‘ये दिल मांगे मोर’, ‘मेरा नंबर कब आएगा’, ‘नथिंग ऑफिशियल एबाउट इट’, माउंटेन डयू के लिए ‘डर के आगे जीत है’, कुरकुरे के लिए ‘टेढ़ा है पर मेरा है’ आदि स्लोगनFire works https://web.archive.org/web/20110721162431/http://woman.intoday.in/woman/story.jsp?sid=6248 21 जुलाई 2011 Woman, इंडिया टुडे, मार्च 2010. इनके ही दिए हुए हैं।Anuja Chauhan, Elvis Sequeira quit JWT https://web.archive.org/web/20150525141959/http://www.indiantelevision.com/mam/headlines/y2k10/aug/augmam50.php 25 मई 2015 Indiantelevision.com Team, 17 अगस्त 2010.Anuja Chauhan https://web.archive.org/web/20110716231441/http://www.thecreativerankings.com/profile/anuja 16 जुलाई 2011 Creativerankings.
2003 में 33 साल की उम्र में वे सबसे कम उम्र की वाइस प्रेसीडेंट व एक्जीक्यूटिव क्रिएटिव डायरेक्टर बनीं। लेकिन अनुजा अभिव्यक्ति की पूरी आजादी चाहती थीं। 2006 में उन्होंने एक नॉवेल पर काम शुरू किया, जिसका नाम रखा ‘जोया फैक्टर’। हार्पर कॉलिंस द्वारा प्रकाशित इस किताब को बाजार में खूब सराहना मिली। 2008 व 2009 में उन्हें कई अवॉर्ड मिले। शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने उनकी किताब के अधिकार खरीद लिए। अनुजा ने 2010 में एड करियर छोड़ लेखनी को समय देना शुरू कर दिया। उनकी दूसरी किताब ‘बैटल फॉर बिटोरा’ भी काफी चर्चित रही।http://economictimes.indiatimes.com/news/news-by-company/corporate-announcement/Anuja-Chauhan-puts-in-papers-at-JWT/articleshow/6322248.cms Anuja Chauhan puts in papers at JWT Aug 2010 Economic Times 27 जुलाई 2014 https://web.archive.org/web/20110204052117/http://economictimes.indiatimes.com/news/news-by-company/corporate-announcement/Anuja-Chauhan-puts-in-papers-at-JWT/articleshow/6322248.cms 4 फ़रवरी 2011 livehttp://www.expressindia.com/latest-news/maiden-over/331743/ Maiden Over जुलाई 5, 2008 Indian Express 27 जुलाई 2014 https://web.archive.org/web/20121011030951/http://www.expressindia.com/latest-news/maiden-over/331743/ 11 अक्तूबर 2012 live
उनकी उपलब्धियां सिर्फ विज्ञापन और लेखन तक सीमित नहीं हैं, वे अपने बच्चों के साथ पूरा समय बिताती हैं। उन्होंने अपनी ऊर्जा को सही जगह पर लगाना और कम महत्त्वपूर्ण चीजों को जाने देना सीख लिया है।
कृतियाँ
द जोया फैक्टर. 2008. Harper Collins. ISBN 81-7223-748-0.
बैटल फॉर बिटोरा: द स्टोरी ऑफ़ इंडिया'स मोस्ट पैशनेट लोक सभा काटेस्ट!. 2010, Harper Collins. ISBN 978-93-5029-002-6.
ठोसे प्रिंसी ठाकुर गर्ल्स (जनवरी 2013) हार्पर कॉलिंस
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
प्रेस डिस्प्ले
बैटल फॉर बिटोरा साक्षात्कार 2010
डी.एन.ए. इंडिया
जैपोंडॉ॰कॉम
एक्सचेंज फॉर मीडिया.कॉम
इंडियन टाइम्स
Riotous political romp
Chauhan, Anuja Indian writer 1970 Meerut, उत्तर प्रदेश
श्रेणी:लेखिका
श्रेणी:1970 में जन्मे लोग
श्रेणी:उत्तर प्रदेश के लोग
श्रेणी:जीवित लोग