Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

टेक्सस

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

टेक्सस State of Texas Republic of Texas Flag of Texas.svg Flag Seal of Texas.svg Seal Texas in United States.svg The Lone Star State Friendship Texas, Our Texas TexanTexian (archaic)Tejano Austin Houston Dallas–Fort Worth–Arlington Greg Abbott (Republican) Dan Patrick (Republican) Texas Legislature Senate House of Representatives John Cornyn (Republican)Ted Cruz (Republican) 25 Republicans,11 Democrats TX Tex. Arkansas, Louisiana,New Mexico, Oklahoma No official language(see Languages spoken in Texas) Predominantly English;Spanish spoken by sizable minorityhttp://www.mla.org/map_data_results&state_id=48&mode=state_tops&ll=all Texas — Languages MLA April 15, 2010 https://web.archive.org/web/20151026111623/http://www.mla.org/map_data_results%26state_id%3D48%26mode%3Dstate_tops%26ll%3Dall 26 अक्तूबर 2015 dead 2nd 268,581 696,241 261,797 678,051 6,784 17,574 2.5 2nd 27,469,114 (2015 est) 26th 103.1 40.8 $1,065,891,000 2nd $43,283 16th 28th December 29, 1845 Central: UTC −6/−5 most of state Mountain: UTC −7/−6 tip of West Texas 25° 50′ N to 36° 30′ N 93° 31′ W to 106° 39′ W 7732008 Environment 2008–2009 Texas Almanac http://www.texasalmanac.com/environment/ April 29, 2008 https://web.archive.org/web/20080317214833/http://www.texasalmanac.com/environment/ March 17, 2008 1,244 790 1,270 Guadalupe Peakhttp://egsc.usgs.gov/isb/pubs/booklets/elvadist/elvadist.html Elevations and Distances in the United States United States Geological Survey 2001 October 24, 2011 https://web.archive.org/web/20111015012701/http://egsc.usgs.gov/isb/pubs/booklets/elvadist/elvadist.html 15 अक्तूबर 2011 dead Elevation adjusted to North American Vertical Datum of 1988. 8,751 2667.4 1,700 520 Gulf of Mexico 0 0 US-TX 34 http://www.texas.gov/ thumbnail टेक्सस (Texas) संयुक्त राज्य अमेरिका का एक दक्षिणी प्रान्त है। स्थिति : 31 डिग्री 40 मिनट उ. अ. तथा 98 डिग्री 30 मिनट पं॰ दे.। यह संयुक्त राज्य अमरीका के दक्षिणी मध्य राज्यों में से एक राज्य है। इसके पूर्व में लुइज़िऐना (Louisiana) और आरकैनसस (Arkansas), पश्चिम में न्यूमेक्सिको, उत्तर में आरकैनसस तथा ओक्लाहोमा (Oklahoma) तथा दक्षिण में मेक्सिको एवं मेक्सिको की खाड़ी स्थित है। इस राज्य का क्षेत्रफल 2,67,339 वर्ग मील है जिसमें से 3,695 वर्ग मील क्षेत्र जल से घिरा हुआ है। इसकी राजधानी ऑस्टिन (Austin) है। टेक्सस की ढाल गल्फ़ कोस्ट से उत्तर, उत्तर-पश्चिम और पश्चिम की ओर है। सुदूर उत्तर-पश्चिम तथा पश्चिम में इसकी ऊँचाई 4,000 फुट है। सुदूर पश्चिम में रॉकी पर्वतमाला की पूर्वी शाखा इसे पार करती है, जिसकी मुख्य चोटियाँ ग्वॉडलूप (Guadalupe) 8,715 फुट, लिवरमूर (Livermore) 8,382 फुट तथा ऐमॉरी (Emory) 7,835 फुट ऊँची हैं। यहाँ की मुख्य नदियाँ रीओग्रैंड, न्यूएसेस, सैन ऐनटोनिओ, ग्वॉडलूप, कॉलोरॉडो, ब्रैजस, ट्रिनिटी, नेचेज़ तथा साबीन हैं। टेक्सस के निम्नलिखित चार प्राकृतिक भाग हैं: 1. गल्फ़ कोस्टल प्लेन्स - यह राज्य की पूर्वी सीमा से लेकर लोअर रीओ ग्रैंड घाटी तक फैला हुआ है। 2. लोअर वेस्टर्न प्लेन्स - इसमें उत्तरी मध्य टेक्सस आता है, जिसके अंतर्गत ब्लैक लैंड, ग्रैंड प्रेयरी (Prairier) तथा पश्चिमी मध्य टेक्सस के लहरदार मैदान हैं। 3. वेस्टर्न हाई प्लेन्स - इसके अंतर्गत नार्थ टेक्सस पैनहैंडिल, दक्षिण में रीओ ग्रैंड और पूर्व में जहाँ सैन ऐनटोनिओ हाई प्लेन्स तथा एडवर्ड पठार में विभक्त होता है, वहाँ तक का क्षेत्र सम्मिलित है। 4. पर्वतीय क्षेत्र - इसके अंतर्गत पेकस नदी का पश्चिमी भाग आता है। टेक्सस की लंबी तटीय रेखा पर कई बंदरगाह हैं जिनमें से गैलवेस्टन, ह्यूस्टन, टेक्सस सिटी, बोमॉन्ट, पोर्ट आर्थर कॉर्पस क्रिस्टी एवं पोर्ट अरैनसैस प्रमुख हैं। टेक्सस की जलवायु उत्तर में उपोष्ण कटिबंधीय, दक्षिण में मध्य शीतोष्ण, पूर्व में आर्द्र तथा पश्चिम में शुष्क है। यहाँ का औसत ताप 190 सें. तथा औसत वार्षिक वर्षा 30.25"" है। तटीय मैदानों में अनुसमुद्री (maritime) जलवायु प्रधान है, सूदूर पश्चिम में पर्वतीय मौसम तथा उपर्युक्त दोनों स्थलों के मध्य के क्षेत्र में महाद्वीपीय जलवायु पाया जाता है। लोअर रीओ ग्रैंड घाटी जंगलविहीन है तथा पैनहैंडिल (Panhandle) पर औसत वार्षिक हिमपात 15"" है। टेक्सस में सिंचाई तथा पेय जल के पचास प्रति शत की पूर्ति भूमिगत जल से होती है। पूर्वी टेक्सस की चीड़ पट्टी (pine belt) प्रमुख जंगली क्षेत्र है। छोटी पत्ती, बड़ी पत्ती तथा पिंडकीय पत्तीवाला चीड़ इस क्षेत्र का प्रमुख उत्पाद है। सफ़ेद और लाल बांज, लाल और काली मैग्नोलिया तथा साखू (cypress) यहाँ मिलते हैं। इनके अतिरिक्त देवदारु तथा मेस्कीट (mesquite) भी यहाँ होता है। इस राज्य में 570 किस्म की घासें तथा 4,000 किस्म के फूल होते हैं। सफ़ेद दुमबाले वर्जिनिया हरिण यहाँ बहुतायत से पाए जाते हैं और इनका शिकार होता है। इसके अतिरिक्त गिलहरियों की कई किस्में, स्यूल डियर (mule deer), हरिण (antelope), भेड़िए की कई किस्में तथा लोमड़ी पाई जाती है। हंस और बतख भी पर्याप्त संख्या में यहाँ मिलते है। चिड़ियों की लगभग आठ सौ जातियाँ (species) यहाँ पाई जाती हैं। तटीय जल में मछलियाँ बहुतायत से मिलती हैं। पट्रोलियम, प्राकृतिक गैस तथा गंधक यहाँ के प्रमुख कच्चे माल हैं। गेहूँ तथा धान की खेती होती है। भेड़ का ऊन तथा मोहेयर (mohair) का उत्पादन यहाँ होता है। यहाँ चमड़ा तथा चमड़े की वस्तुओं, काँच, विद्युद्यंत्र, धातु की वस्तुओं तथा काग़ज़ एवं उससे संबंधित अन्य वस्तुओं का निर्माण होता है। प्रमुख शहर: १. ह्युस्टन २. औस्टिन ३. डालास सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य