411 REFERENCE · Wikipedia
मनचली
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मनचली मनचली.jpg मनचली का पोस्टर राजा नवाथे राजा नवाथे लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल संजीव कुमार लीना चन्दावरकर जी॰ आर॰ कामथ 1973 भारत हिन्दी
मनचली 1973 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है।Dennis Bartholomeusz Poonam Trivedi India's Shakespeare: Translation, Interpretation, and Performance https://books.google.com/books?id=tvV_A-ayyZUC&pg=PA253 2005 Pearson Education India 978-81-7758-131-7 253– इसका निर्देशन और निर्माण राजा नवाथे द्वारा किया गया और संजीव कुमार, लीना चन्दावरकर, नज़ीमा और निरूपा रॉय मुख्य भूमिकाओं में हैं।Manchali (1973) https://www.thehindu.com/entertainment/movies/manchali-1973/article19127878.ece 9 मई 2019 द हिन्दू 23 जून 2017 en-IN संगीत निर्देशक लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल हैं। इस विषय को 1981 की फिल्म नौकर बीवी का में दोहराया गया।
संक्षेप
कहानी एक अमीर, लेकिन बिगड़ैल लड़की, लीना (लीना चन्दावरकर) के बारे में है, जिसके चाचा और चाची उसकी संपत्ति का ख्याल रखते हैं। उसे संपत्ति केवल शादी करने के बाद मिलेगी। अब लीना के बचाव में सुशील कुमार (संजीव कुमार) आता है। इस संकट के समय में वह उसे एक समझौते का प्रस्ताव देता है, जिसमें दोनों एक संविदात्मक विवाह में प्रवेश करेंगे। जो केवल तब तक चलेगा जब तक लीना को धन प्राप्त नहीं हो जाता।
यह सब अच्छे से चलता रहता है। जब तक कि सुशील कुमार का हृदय परिवर्तन नहीं हो जाता है और वह पैसों के लिए लीना से दूर रहने लगता है। वह उसके अभिभावकों का भरोसा भी जीत लेता है। जो लीना के नाम धन देने की बजाय, अब एक घोषणा करते हैं कि सुशील संयुक्त मालिक रहेगा। लीना इस बात से क्रोधित हो जाती है। यहाँ तक कि वह अपनी सबसे अच्छी दोस्त (नज़ीमा) के प्रति भी संदेह से देखने लगती है। कैसे लीना, सुशील के चंगुल से बच निकलती है, फिल्म की आगे की कहानी है।
मुख्य कलाकार
संजीव कुमार ― सुशील कुमार
लीना चन्दावरकर ― लीना
नज़ीमा ― पुष्पा
निरूपा रॉय ― चाची
संगीत
गीत गायक आनंद बख्शी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल गम का फसाना बन गया अच्छा किशोर कुमार 4:33 तन मन धन सब है तेरा मुकेश 4:17 मिले कहीं दो अजनबी किशोर कुमार 5:04 कली कली चूमे गली गली घूमे लता मंगेशकर 5:08 ओ मनचली कहाँ चली किशोर कुमार 5:33
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0247502 मनचली
श्रेणी:1973 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:लक्ष्मीकांत–प्यारेलाल द्वारा संगीतबद्ध फिल्में