Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ट्रिनिटी कॉलेज, डबलिन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|200px|सर्दियों में ट्रिनिटी कॉलेज के क्रिकॅट और रग्बी मैदानों के बीच का मार्ग ट्रिनिटी कॉलेज यूरोप के देश आयरलैण्ड की राजधानी डबलिन में स्थित एक प्रसिद्ध कॉलेज है जो डबलिन विश्वविद्यालय का एकमात्र कॉलेज है। इसकी स्थापना १५९२ में हुई थी। उन दिनों में आयरलैण्ड पर ब्रिटिश साम्राज्य था और ब्रिटेन की नीति थी के आयरलैण्ड के समाज में वहाँ की अधिकाँश कैथोलिक-धर्मी आबादी के ऊपर एक प्रोटॅस्टॅन्ट-धर्मी उच्च वर्ग बन जाए, क्योंकि ब्रिटेन स्वयं प्रोटॅस्टॅन्ट-मत का था। १७९३ तक यहाँ कैथोलिकों को दाख़िला नहीं मिलता था लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे उन्हें आने दिया गया। १८७३ के बाद इस कॉलेज ने उन्हें अध्यापक बनाने की भी छूट दे दी। कैथोलिक समुदाय को प्रोटॅस्टॅन्ट प्रभाव फैलने का डर था इसलिए १९७० तक अगर कोई कैथोलिक इस कॉलेज में भरती होना चाहता तो उसे अपने पादरी से अनुमति लेने की ज़रुरत थी। १९०४ तक महिलायों को यहाँ दाख़िला लेने में छूट नहीं थी, लेकिन १९०४ के बाद उन्हें दाख़िल करने लगा। ट्रिनिटी कॉलेज डबलिन के प्रसिद्ध कॉलेज ग्रीन (जिसका हिंदी अर्थ है "कॉलेज उद्यान") इलाक़े में स्थित है जो आयरलैण्ड की पुरानी संसद की इमारतों के पास पड़ता है। अब आयरलैण्ड की संसद डबलिन के किसी और क्षेत्र में है। कॉलेज में एक संग्राहलय है जहाँ ४५ लाख किताबे हैं, जिनमें से एक ८०० ईसवी में सम्पादित "बुक ऑफ़ कॅल्ज़" नामक इसाई-धर्म सम्बन्धी ग्रन्थ है। विस्तृत दृश्य Trinity College, Dublin, Ireland (Front Arch Panorama).jpg 1200px ट्रिनिटी कॉलेज के पार्लियामॅन्ट स्क्वेयर (संसद चौक) का दृश्य इन्हें भी देखें आयरलैण्ड डबलिन श्रेणी:आयरलैण्ड श्रेणी:आयरलैण्ड के कॉलेज श्रेणी:यूरोप के कॉलेज श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना