411 REFERENCE · Wikipedia
लक्ष्मण झूला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|200px|लक्ष्मण झूला
लक्ष्मण झूला ऋषिकेश में गंगा नदी पर बना एक पुल है।यह झूला ब्रिटिश साम्राज्य के समय बना। इसको बने हुए 144 वर्ष हुुए हैं। लक्ष्मण झूला ऋषिकेश का सबसेे प्रसिद्ध झूला है। लेकिन यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते 2020 से पूर्णतः बन्द कर दिया गया।
इतिहास
पुरातन कथनानुसार भगवान श्रीराम के अनुज लक्ष्मण ने इसी स्थान पर जूट की रस्सियों के सहारे नदी को पार किया था। स्वामी विशुदानंद की प्रेरणा से कलकत्ता के सेठ सूरजमल झुहानूबला ने यह पुल सन् 1889 में लोहे के मजबूत तारों से बनवाया, इससे पूर्व जूट की रस्सियों का ही पुल था एवं रस्सों के इस पुल पर लोगों को छींके में बिठाकर खींचा जाता था। लेकिन लोहे के तारों से बना यह पुल भी 1924 की बाढ़ में बह गया। इसके बाद मजबूत एवं आकर्षक पुल बनाया गया।http://www.india9.com/i9show/Lakshman-Jhula-20926.htm Lakshman Jhula India9.com 2009-07-20 https://web.archive.org/web/20110606062757/http://www.india9.com/i9show/Lakshman-Jhula-20926.htm 6 जून 2011 live
निकटस्थ
इस पुल के पश्चिमी किनारे पर भगवान लक्ष्मण का मंदिर है जबकि इसके दूसरी ओर श्रीराम का मंदिर है। कहा जाता है कि श्रीराम स्वयं इस सुंदर स्थल पर पधारे थे। पुल को पार कर बाईं ओर पैदल रास्ता बदरीनाथ को तथा दायीं ओर स्वर्गाश्रम को जाता है। केदारखंड में इस पुल के नीचे इंद्रकुंड का विवरण है, जो अब प्रत्यक्ष नहीं है।
सन्दर्भ
श्रेणी:उत्तराखण्ड
बाहरी कड़ियाँ
Lakshman Jhula