Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ट्रेंटन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ट्रेंटन (Trenton) संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूजर्सी राज्य की राजधानी तथा मुख्य नगर है। स्थिति : 400 15" उ0 अ0 तथा 740 41" पू0 दे0। यह नगर डेलावर नदी के पूर्वी तट पर, न्यूयॉर्क नगर से 96 किमी0 दक्षिण-पश्चिम में तथा फिलाडेल्फिया से 48 किमी0 उत्तर-पूर्व में राज्य के पश्चिमी मध्यवर्ती भाग में स्थित है। नगर समुद्रतल से 17.2 मीटर की ऊँचाई पर 20.2 वर्ग किमी0 के क्षेत्रफल में पठारी भाग पर फैला हुआ है। राजनीतिक दृष्टि से उद्बुद्ध होने के अतिरिक्त यह नगर देश का बड़ा औद्योगिक तथा व्यावसायिक केंद्र भी है। यहाँ मिट्टी के बरतन, लोह उद्योग, बिजली के सामान, रबर, एसेबेस्टाँस की चादरें, ऊनी तथा सूती वस्त्र, प्लास्टिक की वस्तुएँ, रंग, बत्तियाँ, बल्ब आदि सामान बनाने के कारखाने हैं। यहाँ की औद्योगिक तथा व्यावसायिक शिक्षा संस्थाएँ बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। प्रिंसटन विश्वविद्यालय यहाँ से 16 किमी0 की दूरी पर स्थित है। बहुसंख्यक अंग्रेजों के अतिरिक्त अन्य यूरोपीय निवासियों एवं नीग्रो लोगों की अधिकता है। श्रेणी:यूएसए के शहर