411 REFERENCE · Wikipedia
मिस्र का पुराना साम्राज्य
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मिस्र का पुराना साम्राज्य पुराना साम्राज्य दिव्य शासन, पूर्णत: साम्राज्यवादी 2686 ई॰पू॰ 2181 ई॰पू॰ प्रारंभ हुआ समाप्त हुआ पहला मध्यकाल मेम्फिस प्राचीन मिस्री भाषा प्राचीन मिस्री धर्म जोसर (पहला) 2686 2649 ई॰पू॰ अंतिम राजा (स्कॉलर के अनुसार) नेटीकर्टी सिप्ताह (छठे राजवंश) या नेफेरिकरे (सातवां/आठवां राजवंश) 2184 2181 ई॰पू॰ फिरौन 2500 ई॰पू॰ 16 लाख
मिस्र का पुराना साम्राज्य (Old Kingdom) प्राचीन मिस्र का एक महत्वपूर्ण काल था जो लगभग 2700–2200 ई॰पू॰ तक विस्तृत था। इसे "पिरामिडों का युग" भी कहा जाता है क्योंकि इस काल में महान पिरामिडों का निर्माण हुआ। इसी काल के चौथे राजवंश के राजा स्नेफरू के कार्यकाल के दौरन पिरामिड निर्माण कला को परिष्कृत किया गया और राजाओं खुफू, खफरे और मेंकौरे द्वारा गिज़ा के पिरामिडों का निर्माण कराया गया। मिस्र का पुराना साम्राज्य प्राचीन मिस्र के इतिहास का वह समय था जब मिस्र में पहला स्थिरता का युग स्थापित हुआ और यह सभ्यता के उच्चतम शिखर पर पहुंची। यह काल प्रारंभिक राजवंश काल से लेकर छठे राजवंश के अंत तक माना जाता है। इस काल में फिरौन को एक दिव्य शासक माना जाता था और वह अपनी सम्पूर्ण शक्ति से शासन कर करता था।https://books.google.co.in/books?hl=en&lr=&id=RK2pLin2sPAC&oi=fnd&pg=PA63&dq=info:llDejknmSNAJ:scholar.google.com/&ots=-aRJfW3zvd&sig=jZXJR4CyMfBZkPBCeYUQTHrjlRE&redir_esc=y#v=onepage&q&f=false A Companion to Ancient Egypt Lloyd Alan B. 2010-05-06 John Wiley & Sons 978-1-4443-2006-0 en
इतिहास
प्रारंभ और स्थापना
मिस्र के पुराना साम्राज्य की शुरुआत तीसरे राजवंश के पहले फिरौन जोसर से होती है, जिन्होंने मेम्फिस में अपने साम्राज्य की राजधानी स्थापित की। जोसर के अंतर्गत एक नया भवन युग शुरू हुआ और साक्कारा में एक नई वास्तुकला का रूप लिया गया। उनके वास्तुकार इमहोतेप ने पत्थर से निर्माण कला को विकसित किया और पहली सीढ़ीदार पिरामिड का निर्माण किया।https://books.google.co.in/books?hl=en&lr=&id=bwJe63dlNxUC&oi=fnd&pg=PR12&dq=info:ryIiqLfqb1oJ:scholar.google.com/&ots=6u1o-Qy3QY&sig=BajgG6uQXg6caL_6Dp_bIaP6NS0&redir_esc=y#v=onepage&q&f=false Egypt in the Eastern Mediterranean During the Old Kingdom: An Archaeological Perspective Sowada Karin 2009 Saint-Paul 978-3-525-53455-7 en
साम्राज्य का उत्कर्ष
चौथे राजवंश (2613-2494 ई॰पू॰) के दौरान मिस्र का साम्राज्य अपने शिखर पर था। राजा स्नेफरू ने तीन पिरामिडों का निर्माण कराया, जिनमें से बेंट पिरामिड और रेड पिरामिड प्रमुख हैं। इसके बाद उनके पुत्र खुफू (2589–2566 ई॰पू॰) ने गिज़ा के महान पिरामिड का निर्माण कराया।
पाँचवे राजवंश के बाद का काल
पाँचवे राजवंश (2494–2345 ई॰पू॰) के दौरान सूरज देवता रा के पूजा में वृद्धि हुई और पिरामिड निर्माण की तुलना में सूर्य मंदिरों का निर्माण अधिक हुआ। इस दौर में इजिप्टियों ने क़ानान और नूबिया के क्षेत्रों में सैन्य अभियान किए।https://www.britannica.com/place/ancient-Egypt Ancient Egypt History, Government, Culture, Map, Gods, Religion, Rulers, Art, Writing, & Facts Britannica 2025-01-08 www.britannica.com en 2025-01-17
पतन और पहला मध्यकाल
छठे राजवंश (2345–2181 ई॰पू॰) के दौरान फिरौन की शक्ति में कमी आई और क्षेत्रीय गवर्नरों की शक्ति बढ़ी। इस समय से मिस्र में राजनीतिक अस्थिरता का दौर शुरू हुआ, जो पहले मध्यकाल में परिवर्तित हुआ।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
https://www.bbc.com/hindi/international/2013/09/130906_egypt_ancient_timeline_ia कितनी पुरानी है मिस्र की प्राचीन सभ्यता? 2013-09-04 बीबीसी हिंदी hi 2025-03-09
श्रेणी:इतिहास
श्रेणी:प्राचीन इतिहास