Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अंतोनियो ग्राम्शी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पाश्चात्य दर्शन २0 वीं-सदी का दर्शन Gramsci.png अंतोनियो ग्राम्शी, १९१६ अतोनियो ग्राम्शी 1891 1 22 Ales, Sardinia, Italy 1937 4 27 1891 1 22 Rome, Lazio, Italy मार्क्सवाद राजनीति, विचारधारा, संस्कृति जॉर्ज विल्हेल्म फ़्रेडरिक हेगेल, कार्ल मार्क्स, फ्रेडरिक एंगेल्स, व्लादीमिर लेनिन, अंतोनियो लैब्रियोला, बेनेदितो क्रोचे, हेनरी बर्गसाँ, जॉर्ज सोरेल, निकोलो मैकियावली, फ़्रांसिस्को डि सैंक्टिस लुई अल्थ्यूसर, Zygmunt Bauman, Judith Butler, Robert W. Cox, Paulo Freire, Stuart Hall, एरिक हॉब्सबॉम, Carlo Rosselli, Piero Gobetti, Ernesto Laclau, Chantal Mouffe, Michael Parenti, Edward Said, Domenico Losurdo, Palmiro Togliatti, Cornel West, Alain de Benoist, अंबर्तो ईको, रेमण्ड विलियम, Jalal Al-e-Ahmad, Néstor García Canclini, Giovanni Arrighi, Alex Callinicos वर्चस्व, बुद्धिजीवीअंतोनियो ग्राम्शी (१८९१- १९३७) इटली की कम्युनिस्ट पार्टी के संस्थापक, मार्क्सवाद के सिद्धांतकार तथा प्रचारक थे। बीसवीं सदी के आरंभिक चार दशकों के दौरान दक्षिणपंथी फ़ासीवादी विचारधारा से जूझने और साम्यवाद की पक्षधरता के लिए विख्यात हैं। जीवनी आरंभिक जीवन ग्राम्शी का जन्म २२ जनवरी १८९१ को सरदानिया में कैगलियारी के एल्स प्रांत में हुआ था। फ़्रांसिस्को ग्राम्शी और गिसेपिना मर्सिया की सात संतानों में से अंतोनियो ग्राम्शी चौथी संतान थे। पिता के साथ ग्राम्शी के कभी भी मधुर संबंध नहीं रहे लेकिन माँ के साथ उनका गहरा लगाव था। माँ की सहज बयान शैली, परिस्थितियों के अनुरूप लचीलापन और जीवंत हास्यबोध का उनके व्यक्तित्व पर गहरा प्रभाव पड़ा।http://www.marxists.org/archive/gramsci/intro.htm An Introduction to Gramsci's Life and Thought 13 जुलाई 2012 https://web.archive.org/web/20120721073251/http://www.marxists.org/archive/gramsci/intro.htm 21 जुलाई 2012 live क्रांतिकारी जीवन क्रांतिकारी गतिविधियों के लिए इटली की फ़ासीवादी अदालत ने ग्राम्शी को १९२८ में २० वर्ष के कारावास की सज़ा सुनायी।दर्शनकोश, प्रगति प्रकाशन, मास्को, १९८0, पृष्ठ-१८७, ISBN: ५-0१000९0७-२ मार्क्सवाद द्वारा प्राप्त क्रांतिधर्मी चेतना को ग्राम्शी ने अपने सामाजिक और राजनीतिक चिंतन में अभिव्यक्ति दी। ग्राम्शी का चिंतन और लेखन दो अवधियों में विभाजित किया जाता है- कारावास पूर्व (१९१0-२६)http://www.marxists.org/archive/gramsci/political-writings.htm Selections from the Political Writings 1910-1920 13 जुलाई 2012 https://web.archive.org/web/20120507130546/http://marxists.org/archive/gramsci/political-writings.htm 7 मई 2012 live http://www.marxists.org/archive/gramsci/spw2-contents.htm Selections from Political Writings (1921-1926) with additional texts by other Italian Communist leaders 13 जुलाई 2012 https://web.archive.org/web/20120701141323/http://www.marxists.org/archive/gramsci/spw2-contents.htm 1 जुलाई 2012 live और कारावास पश्चात (१९२९-३५)http://www.marxists.org/archive/gramsci/prison_notebooks/index.htm Antonio Gramsci’s Prison Notebooks 13 जुलाई 2012 https://web.archive.org/web/20120701141318/http://www.marxists.org/archive/gramsci/prison_notebooks/index.htm 1 जुलाई 2012 live । कारावास पूर्व लेखन का मूल स्वर जहाँ राजनीतिक था, वहीं कारावास के पश्चात ग्राम्शी ऐतिहासिक और सैद्धांतिक लेखन में प्रवृत्त हुए।http://www.marxists.org/archive/gramsci/index.htm Gramsci's Life and Thought 13 जुलाई 2012 https://web.archive.org/web/20120804235935/http://www.marxists.org/archive/gramsci/index.htm 4 अगस्त 2012 live विचारधारा और लेखन बीसवीं सदी के तीसरे दशक में यूरोप की कुछ कम्युनिस्ट पार्टियों के बीच यंत्रवादी दर्शन का बोलबाला था। ग्राम्शी ने, दक्षिणपंथी भटकाव का आधार, इस यंत्रवादी दार्शनिक विचारधारा का पर्दाफ़ाश करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायी। दर्शन के क्षेत्र में ग्राम्शी ने ऐतिहासिक भौतिकवाद की समस्याओं की ओर प्रमुखता से ध्यान दिया। कारावास के दौरान लिखी गयी प्रिज़न नोटबुक्स ग्राम्शी की विचारधारा और सैद्धांतिक लेखन की प्रतिनिधि दस्तावेज़ है।http://www.marxists.org/archive/gramsci/prison_notebooks/selections.htm Selections from the Prison Notebooks 13 जुलाई 2012 https://web.archive.org/web/20120705044835/http://www.marxists.org/archive/gramsci/prison_notebooks/selections.htm 5 जुलाई 2012 live इसमें उन्होंने आधार तथा अधिरचना, सर्वहारा वर्ग और बुद्धिजीवी समुदाय के पारस्परिक संबंधों की पड़ताल की। विचारधारा (दर्शन, कला, नीति आदि) की सापेक्ष स्वतंत्रता का गहन अध्ययन और विश्लेषण किया। इतावली संस्कृति का ग्राम्शी द्वारा किया गया अध्ययन, कैथोलिकवाद, क्रोचे के अभिव्यंजनावादी दर्शन और समाजशास्त्र में प्रत्ययवादी सिद्धांतों की आलोचना, मार्क्सवादी चिंतनधारा में महत्त्वपूर्ण स्थान रखते हैं।दर्शनकोश, प्रगति प्रकाशन, मास्को, १९८0, पृष्ठ-१८७, ISBN: ५-0१000९0७-२ सबाल्टर्न चिंतन सबाल्टर्न अध्ययन कारावास के दौरान ग्राम्शी को जनवादी विचारधारा पर चिंतन करने से रोकने के लिए फ़ासीवादी ताकतों ने लगातार प्रयास किये। अवरोधों का रचनात्मक प्रतिरोध करते हुए 'प्रिज़न नोटबुक्स'http://www.marxists.org/archive/gramsci/prison_notebooks/selections.htm Selections from the Prison Notebooks 13 जुलाई 2012 https://web.archive.org/web/20120705044835/http://www.marxists.org/archive/gramsci/prison_notebooks/selections.htm 5 जुलाई 2012 live में ग्राम्शी ने चिंतन प्रक्रिया में एक नए स्वसंदर्भित पद 'सबाल्टर्न' का प्रयोग किया। सबाल्टर्न, समाज के दलित और वंचित समुदाय की, अधीनस्थता का द्योतक है।Selections from the Prison Notebooks of Antonio Gramsci, Ed- Q. Hoare & G.N. Smith, 1973 page- 53 सबाल्टर्न पद औपनिवेशिक परिवेश में वंचितों के हितों की पक्षधरता और उनकी समस्याओं पर सरोकार का प्रतीक बन गया। ग्राम्शी के चिंतन ने समानांतर इतिहास लेखन विषयक सबाल्टर्न अध्ययन धारा को गहराई से प्रभावित किया।Edward Said's foreword in Selected Subaltern Studies, ed- Ranjit Guha & GC Spivak, OUP, 1984, page- vi इन्हें भी देखें सबाल्टर्न अध्ययन सांस्कृतिक प्राधान्य सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ Subaltern Studies, Racism, and Class Struggle: Examples From India and the United States-Peter Gran श्रेणी:राजनीति विज्ञान श्रेणी:मार्क्सवाद श्रेणी:दार्शनिक श्रेणी:दर्शन श्रेणी:समकालीन दर्शन श्रेणी:साम्यवाद श्रेणी:विचारधाराएँ श्रेणी:इटली के नेता श्रेणी:1891 में जन्मे लोग श्रेणी:१९३७ में निधन