Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मोलर द्रव्यमान

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

रसायन विज्ञान में किसी रासायनिक यौगिक का मोलर द्रव्यमान (molar mass) उस यौगिक के किसी नमूने के द्रव्यमान तथा उस नमूने में विद्यमान पदार्थ (substance) की मात्रा (मोल में) के अनुपात के बराबर होता है। International Union of Pure and Applied Chemistry (1993). Quantities, Units and Symbols in Physical Chemistry, 2nd edition, Oxford: Blackwell Science. ISBN 0-632-03583-8. p. 41. Electronic version. इसकी एस आई ईकाई किलोग्राम/मोल है। किन्तु ग्राम/मोल इसकी व्यावहारिक इकाई है। जहाँ : उस पदार्थ का मोलर द्रव्यमान है (kg/mol या g/mol) ; उस नमूने का द्रव्यमान (kg या g) ; पदार्थ की मात्रा {मोल (इकाई)|मोल में} परमाणु और अणु अकार में अत्यन्त छोटे होते हैं, परन्तु किसी पदार्थ की बहुत कम मात्रा में भी उनकी संख्या बहुत अधिक होती है। इतनी बड़ी संख्याओं के साथ काम करने के लिए इतने ही परिमाण के एक मात्रक की आवश्यकता होती है। जिस प्रकार हम 12 वस्तुओं के लिए ' एक दर्जन ' और 20 वस्तुओं के लिए ' एक स्कोर ' (Score) का प्रयोग करते हैं , उसी प्रकार अति सूक्ष्म स्तर पर कणों ( जैसे - परमाणु , अणु , कणों , इलेक्ट्रॉनों आदि ) को गिनने के लिए मोल की धारणा का उपयोग किया जाता है। मोल के तत्व किसी पदार्थ का एक मोल उसकी वह मात्रा है जिसमें उतने ही कण उपस्थित होते हैं जितने कार्बन - 12 समस्थानिक की ठीक 12 ग्राम ( या 0.012 kg ) में परमाणुओं की संख्या होती है। यहां यह ध्यान देने की बात है कि किसी पदार्थ के एक मोल में कणों की संख्या सदैव समान होगी , भले ही वह कोई भी पदार्थ हो। इस संख्या की सही निर्धारण के लिए कार्बन-12 परमाणु का द्रव्यमान , द्रव्यमान स्पेक्ट्रम मापी द्वारा ज्ञात किया जाता है , जिसका मान 1.992648 * 10-23 g प्राप्त हुआ। कार्बन के एक मोल का द्रव्यमान 12 g होता है , अतः कार्बन के एक मोल में परमाणुओं की संख्या इस प्रकार होगी – एम(एच) = 1.007 97(7) × 1 जी/मोल = 1.007 97(7) ग्राम/मोल एम(एस) = 32.065(5) × 1 जी/मोल = 32.065(5) ग्राम/मोल मीटर(सीएल) = 35.453(2) × 1 जी/मोल = 35.453(2) ग्राम/मोल मीटर(Fe) = 55.845(2) × 1 जी/मोल = 55.845(2) ग्राम/मोल है। एक मोल में कणों की संख्या इतनी महत्वपूर्ण है कि इसे एक अलग नाम और संकेत दिया गया, जिसेआवोगाद्रो संख्या ( आमिदियो आवोगाद्रो के सम्मान में ) कहते हैं और NA से व्यक्त करते हैं।  इस संख्या के बड़े परिमाण को अनुभव करने के लिए इसे 10 की घात का उपयोग किए बिना आने वाले सभी 0 के साथ इस प्रकार लिखे- अतः किसी पदार्थ के एक मोल में दी गई पूर्वोक्त संख्या के बराबर कण , परमाणु , अणु या कोई अन्य कण होंगे। सन्दर्भ 30em इन्हें भी देखें मोल (इकाई) परमाणु द्रव्यमान अणुभार श्रेणी:द्रव्यमान