411 REFERENCE · Wikipedia
एकताल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
एक ताल अथवा एकताल हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत का एक ताल है। यह मुख्यतः तबले पर बजाया जाता है। यह एक ऐसा ताल है जिसे विविध लयों में बजाया जा सकता है; ख़याल गायकी के साथ यह अति-विलिम्बित, विलिम्बित लय से लेकर द्रुत ले तक में बजाया जाता है वहीँ तराना गायकी के साथ अथवा द्रुत गतें बजाते समय इसे द्रुत से अति-द्रुत लय तक में बजाया जाता है।विजय शंकर मिश्र ART AND SCIENCE OF PLAYING TABLA https://books.google.com/books?id=WF3jCwAAQBAJ&pg=PT238 प्रकाशन विभाग, सूचना एवं प्रकाशन मंत्रालय, भारत सरकार 978-81-230-2104-1 238–
यह चार ताल, जिसे चौताल भी कहते हैं, से काफी मिलता-जुलता है क्योंकि दोनों में मात्राएँ, खंड और ताली-खाली का वितरण एक समान होता है, बस ठेके के बोल अलग होते हैं।आभा सक्सेना नव्यसंगीत प्रवेशिका https://books.google.com/books?id=aZKwDwAAQBAJ&pg=PA380 2019 प्रतिष्ठा पब्लिशिंग हाउस 380– GGKEY:K8Q8QNZ5T4Lअक्तूबर 2023 InternetArchiveBot
एकल तबला वादन (सोलो) में भी कलाकार इसे काफी पसंद करते हैं।
स्वरुप
एकताल में ताल में कुल 12 मात्राएँ और छह खंड होते हैं। प्रत्येक खंड में दो मात्राएँ आती हैं। 1, 5, 9 और 11वीं मात्रा पर ताली होती है और खाली 3 और 7वीं मात्रा पर 'खाली होती है।
+ मूल ठेकाअंजू मुंजाल संगीत मंजूषा https://books.google.com/books?id=lrdADAAAQBAJ&pg=PA101 सरस्वती हाउस प्रा. लि. 978-93-5199-685-9 101–धिन्धिन्|धागेतिरकिट|x0तूना|कत्ता|20धागेतिरकिट|धिन्ना|34
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Sadanand Naimpalli Tabla, for Advanced Students https://books.google.com/books?id=VQIA21OCwKsC&pg=PA106 2009 Popular Prakashan 978-81-7991-444-1 106–
एकताल, उस्ताद अल्ल्ला रक्खा द्वारा वादन,। (यूट्यूब वीडियो)
श्रेणी:हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत
श्रेणी:ताल संगीत