411 REFERENCE · Wikipedia
नाननींग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नाननींग (南宁, Nanning) जनवादी गणराज्य चीन के दक्षिण में स्थित गुआंगशी प्रांत की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह उस प्रान्त के मध्य भाग में योंग नदी (Yong River) के किनारे स्थित है जो शी नदी की एक मुख्य उपनदी है। नाननींग को 'हरा शहर' भी कहा जाता है क्योंकि यह वृक्ष-पौधों से हराभरा है। चीनी भाषा में 'नान नींग' का मतलब 'दक्षिणी शान्ति' है। चीन की प्रशासन प्रणाली में नाननींग एक विभाग-स्तरीय शहर का दर्जा रखता है। नाननींग वियतनाम की सीमा से सिर्फ़ १६० किमी दूर है इसलिए बहुत से पर्यटक वियतनाम से आते-जाते इस शहर से गुज़रते हैं।
== विवरण ==
सन् २०१० में इसकी आबादी ६६,६१,६०० अनुमानित की गई थी और यहाँ हान, झुआंग, याओ, हुई, मियाओ और दोंग जाति के समुदाय रहते हैं। यहाँ गर्म और नम गर्मियाँ होती हैं और जुलाई-अगस्त में औसत अधिकतम तापमान ३३ सेंटीग्रेड है। सर्दियाँ ज़्यादा कड़क नहीं होती और जनवरी में औसत न्यूनतम तापमान १० सेंटीग्रेड है। कभी-कभार पाला तो पड़ता है लेकिन बर्फ़ कभी नहीं। यह शहर योंग नदी के किनारे बसा हुआ है जो आगे चलकर यु नदी में और फिर शी नदी में मिल जाती है। इसके ज़रिये छोटी किश्तियों से ग्वांगझोऊ तक आया-जाया सकता है। शहर में बहुत से बादाम के पेड़ हैं और गुड़हल (जपा या हाईबिस्कस) के झाड़ जगह-जगह दिखते हैं।
== गुइलिन के नज़ारे ==
== इन्हें भी देखें ==
गुआंगशी
शी नदी
== सन्दर्भ ==