Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मॉनमाउथ पुलिस स्टेशन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मॉनमाउथ पुलिस स्टेशन Monmouth Police Station.jpg मॉनमाउथ पुलिस स्टेशन 19 ग्लेनडोवर स्ट्रीट मॉनमाउथ वेल्स 51.810892 -2.713894 inline,title ग्रेड द्वितीय सूचीबद्ध मॉनमाउथ पुलिस स्टेशन (Monmouth Police Station) मॉनमाउथ, मॉनमाउथशायर, वेल्स में स्थित ग्रेड द्वितीय सूचीबद्ध इमारत है। यह एतिहासिक ग्लेनडोवर स्ट्रीट पे मध्यकालीन शहर को घेरने वाली दीवारों के अंदर स्थित है। मार्च 2012 में की गई एक घोषणा के बाद से मॉनमाउथ पुलिस स्टेशन दक्षिण-पूर्वी वेल्स के उन सत्रह पुलिस स्टेशनों में से एक है जो अब आम जनता के लिए नहीं खुलते। इतिहास 1881 से पहले मॉनमाउथ नगर अपना स्वयं का पुलिस स्टेशन संभालता था व इसके कर्मचारियों की नियुक्ति करता था। मॉनमाउथशायर काउंटी ने 1881 में मॉनमाउथ की पुलिस व्यवस्था का कार्यभार अपने नियन्त्रण में लिया तथा इसके पश्चात मॉनमाउथ ने अपनी पुलिस को खत्म कर दिया। काउंटी प्रशासन ने एजिंकोर्ट स्ट्रीट में एक इमारत पुलिस स्टेशन बनाने के लिए किराये पर ली थी। वर्ष 1895 में मॉनमाउथशायर काउंटी काउंसिल ने ग्लेनडोवर स्ट्रीट में एक इमारत खरीद के उसे पुलिस स्टेशन के रूप में पुनर्विकसित किया। इसके बाद एजिंकोर्ट पर स्थित पुरानी पुलिस स्टेशन की इमारत को खाली कर दिया गया।ग्रेट ब्रिटेन कोर्ट्स The Law times reports: containing all the cases argued and determined in the House of Lords, together with a selection of cases of universal application decided in the superior courts in Ireland and in Scotland http://books.google.com/books?id=0S4yAAAAIAAJ&pg=PA65 14 जून 2012 1903 लॉ टाइम्स ऑफिस 65 मॉनमाउथशायर की केली की डायरेक्ट्री के अनुसार 1901 में ग्लेनडोवर स्ट्रीट पर स्थित मॉनमाउथ पुलिस स्टेशन में सुपरिटेंडेट ऑफ द बरो काउंटी कांस्टेबुलरी कैप्टन विनसेंट ई॰ पार्कर के साथ-साथ दो सार्जेंट सात कांस्टेबलों की नियुक्ति की गई थी।Kelly's Directory of Monmouthshire 1901 - Monmouth - Part 3: Public Establishments, Military, Poor Relief & Public Officers http://freepages.genealogy.rootsweb.ancestry.com/~familyalbum/kmon3.htm freepages.genealogy.rootsweb.ancestry.com. रूट्सवेब 14 जून 2012 https://web.archive.org/web/20080415015103/http://freepages.genealogy.rootsweb.ancestry.com/~familyalbum/kmon3.htm 15 अप्रैल 2008 dead पुलिस सुपरिटेंडेट पार्कर पुलिस स्टेशन में न रहके ओवरमोनों क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहते थे। हालांकि 1901 में पार्कर स्टेशन में नहीं रहें थे, परन्तु पुलिस बल के और सदस्य इसे (या इसके दाएँ तरफ की इमारत को) घर कहते थे।पार्कर विंसेंटt सी ई 1901 Wales Census Ancestry.com 14 जून 2012 पुलिस सार्जेंट जॉन टकर 13 ए ग्लेनडोवर स्ट्रीट में अपने परिवार के साथ रहते थे। कांस्टेबल जेम्स कॉलिन्स का भी निवास स्थान वहीं था। 1911 में मॉनमाउथ पुलिस स्टेशन का पता 15 ग्लेनडोवर स्ट्रीट दर्ज किया गया था। स्टेशन हरफ़र्डशायर के मूल निवासी पुलिस सार्जेंट चार्ल्स जोंस और उनके परिवार का निवास स्थान था।टकर जॉन 1901 Wales Census Ancestry.com 14 जून 2012 13 मार्च 2012 को बीबीसी न्यूज ने रिपोर्ट दी कि इस वर्ष के जुलाई से सत्रह दक्षिण-पूर्व वेल्स के पुलिस स्टेशनों आम जनता के लिए बंद हों जाएँगे; इनमें से केवल पाँच ही सामने के डेस्क की सेवा ज़ारी रखेंगे। इन पुलिस स्टेशन को बंद करने का फैसला गवेंट पुलिस ने लागत-बचत के अपने कार्यक्रम के अन्तर्गत लिया था। मॉनमाउथ पुलिस स्टेशन भी उन स्टेशनों में से एक है जो अब आम जनता के लिए नहीं खुलते।Gwent Police to close 17 stations to public http://www.bbc.co.uk/news/uk-wales-south-east-wales-17350017 14 जून 2012 बीबीसी न्यूज 13 मार्च 2012 https://web.archive.org/web/20120315203540/http://www.bbc.co.uk/news/uk-wales-south-east-wales-17350017 15 मार्च 2012 live संरचना व पता 19 ग्लेनडोवर स्ट्रीट पे स्थित मॉनमाउथ पुलिस स्टेशन एक मध्य अठारहवीं शताब्दी की सूचिबद्ध इमारत है। यह शहर को घेरने वाली मध्यकालीन दीवारों के अंदर मौजूद है, जिनका निर्माण 1300 के आसपास हुआ था।Monnow Bridge http://www.cofiadurcahcymru.org.uk/arch/query/page.php?watprn=GGAT01256g&dbname=ggat&tbname=core cofiadurcahcymru.org.uk. हिस्टोरिक एनवायरनमेंट रिकोर्ड 14 जून 2012 https://web.archive.org/web/20160306024631/http://www.cofiadurcahcymru.org.uk/arch/query/page.php?watprn=GGAT01256g&dbname=ggat&tbname=core 6 मार्च 2016 dead मुख्य इमारत तीन मंजिला है व यह चार बे खिड़कियों की चौड़ाई की है। इसके साथ ही इमारत का दाएँ तरफ दो मंजिला विस्तार भी है जिसकी चौड़ाई तीन बे खिड़कियों की है। बहारी हिस्सा सफेद प्लास्टर का बना हुआ है व इसकी खपरैल तंबूवाली छत है।Police Station http://www.coflein.gov.uk/en/site/31994/details/POLICE+STATION/ coflein.gov.uk 14 जून 2012 https://web.archive.org/web/20160303220559/http://www.coflein.gov.uk/en/site/31994/details/POLICE+STATION/ 3 मार्च 2016 dead ग्लेनडोवर स्ट्रीट, जो 1895 से मॉनमाउथ पुलिस स्टेशन का स्थान है, आशिंक रूप से उन्नीसवीं शताब्दी की शुरुआत से अंकित की गई है। 1901 में स्टेशन (या इमारत जो पुलिस के कई कर्मचारियों का आवास था) को 13ए ग्लेनडोवर स्ट्रीट में प्रलेखित किया गया है, 19 ग्लेंदोव्र स्ट्रीट पर स्थित ड्र्यूडस् हेड इन के एकदम साथ में। 1911 में स्टेशन 15 ग्लेनडोवर स्ट्रीट पते के साथ रिकोर्ड किया गया था। दशकों पश्चात धरोहर सूचीबद्ध करने के दौरान कम से कम पुलिस इमारत का एक हिस्सा 17 ग्लेनडोवर स्ट्रीट पर दर्ज किया गया था।Railings and Gate of No.17 (Police Station) fronting Chippenham, Monmouth http://www.britishlistedbuildings.co.uk/wa-85225-railings-and-gate-of-no-17-police-station britishlistedbuildings.co.uk 14 जून 2012 https://web.archive.org/web/20131005064039/http://www.britishlistedbuildings.co.uk/wa-85225-railings-and-gate-of-no-17-police-station 5 अक्तूबर 2013 dead सन्दर्भ श्रेणी:मॉनमाउथ श्रेणी:मॉनमाउथशायर के भवन और संरचनाएँ