411 REFERENCE · Wikipedia
बेलन नदी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बेलन नदी Belan River India बेलन नदी का मुहाना देश राज्य उत्तर प्रदेश ज़िले सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, प्रयागराज 264 km mi on सोनभद्र ज़िला, उत्तर प्रदेश तमसा नदी (टोंस नदी) प्रयागराज ज़िला, उत्तर प्रदेश 25.033 N 81.754 E inline,title
बेलन नदी (Belan River) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में बहने वाली एक नदी है। यह तमसा नदी (टोंस नदी) की उपनदी है, जो स्वयं गंगा नदी की उपनदी है। यह उत्तर प्रदेश के सोनभद्र ज़िले के पश्चिमी भाग में उत्पन्न होती है, फिर मिर्ज़ापुर ज़िले और प्रयागराज ज़िले के दक्षिणी भाग में बहती है। प्रयागराज ज़िले में इसका विलय टोंस नदी (तमसा नदी) में हो जाता है। बेलन और टोंस का संगम, मध्य प्रदेश के त्यौंथर तहसील चाकघाट नामक स्थान से कुछ दूरी पर, राष्ट्रीय राजमार्ग 27 के पास होता है, इस नदी में बजरा गांव के पास ग्रंथा घाट के पास नैना गुरमा नदिया का संगम होता है जहाँ यह मार्ग टोंस नदी को पार करता है। बेलन नदी पर प्रसिद्ध मुक्खा दरी नामक जलप्रपात है, जो कि सोनभद्र जिले में अवस्थित है।Vinod Chandra Srivastava History of Agriculture in India, Up to C. 1200 A.D. https://books.google.com/books?id=FvjZVwYVmNcC&pg=PA6 2008 Concept Publishing Company 978-81-8069-521-6 6–"Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance https://web.archive.org/web/20170423083533/https://books.google.com/books?id=S46rbUL6GrMC 23 अप्रैल 2017 ," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975
पुरातात्विक महत्व
बेलन नदी घाटी प्रागैतिहासिक खोजों के कारण प्रसिद्द है। नदी के आसपास किये गए पुरातात्विक उत्खननों में उच्च पाषण युग के अवशेष पाए गए हैं, जिनके अब से लगभग 17, 000 वर्ष पुराने होने का अनुमान कार्बन डेटिंग द्वारा किया गया है। इस काल की मातृदेवी की मूर्ति इनमें प्रमुख है जो लोंहदा नाले के समीप से प्राप्त की गयी और अस्थि निर्मित है। बेलन घाटी की खुदाई जी.आर.शर्मा के निर्देशन में कराई गई थी।Shiv Swaroop Sahai Bhartiya Puratattva Aur Pragaitihasik Sanskritiya https://books.google.com/books?id=NKQdhAN3mMwC&pg=PA189 Motilal Banarsidass Publishe 978-81-208-2078-4 189–
इन्हें भी देखें
तमसा नदी (टोंस नदी)
मुक्खा दरी
सोनभद्र ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:उत्तर प्रदेश की नदियाँ
श्रेणी:सोनभद्र ज़िला
श्रेणी:मिर्ज़ापुर ज़िला