411 REFERENCE · Wikipedia
वर्शम (2004 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
वर्शम पोस्टर सोभन एम.एस. राजूपरचुरी ब्रदर्स (संवाद) वीरू पोटला एम.एस. राजू प्रभासतृषा कृष्णनगोपीचंद स. गोपाल रेड्डी के वी कृष्णा रेड्डी देवी श्री प्रसाद सुमंत आर्ट प्रोडक्शंस y 2004 1 14 159 मिनट भारत तेलुगु 21 करोड़ (वितरक शेयर)#Birthdayspecial: Before the grand success of Baahubali, Prabhas delivered these hits https://www.timesnownews.com/entertainment/south-gossip/article/prabhas-hit-films-telugu-baahubali-billa-mr-perfect-darling-varsham-yogi-chatrapathi/160229 Times Now news 23 October 2017 5 June 2020 5 June 2020 https://web.archive.org/web/20200605142159/https://www.timesnownews.com/entertainment/south-gossip/article/prabhas-hit-films-telugu-baahubali-billa-mr-perfect-darling-varsham-yogi-chatrapathi/160229 live
वर्शम वर्ष 2004 की भारतीय तेलुगु-भाषा की रोमांटिक एक्शन फ़िल्म है, जिसका निर्देशन सोभन व निर्माण एम.एस. राजू द्वारा अपने सुमंत आर्ट प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया था। फ़िल्म में प्रभास, तृषा कृष्णन, और गोपीचंद ने अभिनय किया था। इसका संगीत देवी श्री प्रसाद द्वारा रचित था।https://www.timesnownews.com/entertainment-news Entertainment News, Bollywood News, Top Celebrity Entertainment TV News & Gossip TimesNow en 2023-06-08
फिल्म को तमिल में मझाई और हिंदी में बाघी के रूप में बनाया गया था।https://m.sify.com/movies/varsham-review-telugu-pclvzoigbhbgb.html Review : (2004) 2020-01-12 web.archive.org 2023-06-08 12 जनवरी 2020 https://web.archive.org/web/20200112030716/https://m.sify.com/movies/varsham-review-telugu-pclvzoigbhbgb.html bot: unknown
कथानक
वेंकट एक बेरोजगार नौजवान होता है जो एक रेल यात्रा के दौरान एक मध्यमवर्गीय सुंदरी शैलजा से मिलता है, और बारिश की बौछार में नाचने के बाद वे तुरंत एक-दूसरे के प्रति आकर्षित हो जाते हैं। उसी समय भद्रन्ना नामक एक खतरनाक, निर्मम राजनेता की नजर भी शैलजा पर पड़ती है और उसे भी उससे प्यार हो जाता है। भद्रन्ना शादी के प्रस्ताव के साथ शैलजा के पिता के पास जाता है जो कई बुरी आदतों का शिकार होता है। शैलजा के पिता इस रिश्ते को मान जाते है। बाद में एक फिल्म निर्माता सेनाय्या, रंगा राव के पास एक फिल्म में अभिनय करने के लिए शैलजा के लिए प्रस्ताव के साथ संपर्क करती है। रंगा राव को लगता है कि भद्रन्ना से उसकी शादी करने की तुलना में फिल्मों में अभिनय करना अधिक लाभदायक होगा। वह पहले दोनो प्रेमियों के बीच सफलतापूर्वक संघर्ष करवाता है और शैलजा को एक फिल्म में अभिनय करने के लिए मना लेता है और उसके साथ शहर चला जाता है। वेंकट भी अपने चाचा के घर वाइजाग के लिए रवाना होता है। वाइजाग में शैजला फिल्मों में एक प्रमुख अभिनेत्री बन जाती है और वेंकट अपने चाचा के साथ खदान में एक विध्वंस विशेषज्ञ के रूप में काम करता है। कई महीनों बाद भद्रना को रंगा राव द्वारा कुछ पैसों का धोखा दिया जाता है और उसे पता चलता है कि शैलजा अब कहाँ रहती है। इसके बाद वो उसका अपहरण कर लेता है। इसके बाद कहानी आगे बढ़ती है।
कलाकार
प्रभास - वेंकट
तृषा कृष्णन - सैलजा / सैलू के रूप में
गोपीचंद - भद्रन्ना
प्रकाश राज - कोला रंगा राव
चंद्र मोहन - वेंकट के चाचा
परुचुरी वेंकटेश्वर राव - शिवय्या
अजय - वेंकट का दोस्त
संगीत
फिल्म का संगीत देवी श्री प्रसाद द्वारा तैयार किया गया था और सभी गीत सिरिवेनेला सीतारामा शास्त्री द्वारा लिखे गए थे। फिल्म का संगीत आदित्य म्यूजिक पर जारी किया गया था।https://www.idlebrain.com/news/functions/2004cinemaa-awards.html CineMAA Awards 2004 www.idlebrain.com 2023-06-08
समीक्षाएँ
सिफी के एक समीक्षक ने कहा कि "वर्षम में हिंसा की अधिकता है और दो सपनों के गीतों से वर्णन खराब हो गया है। निर्देशक शोभन कहानी पर पकड़ खो देते है। फिर भी वर्शम देखने के लायक है।" जीवी ने कहा कि "यह अच्छे तकनीकी मूल्यों के साथ एक प्रेम कहानी है। आप निश्चित रूप से इस फिल्म को देख सकते हैं"।https://www.idlebrain.com/news/functions/50days-varsham.html Telugu Cinema 50 days function - Varsham at Bheemavaram - Prabhas, Krishnam raju, MS Raju www.idlebrain.com 2023-06-08
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0439869 वर्शम