411 REFERENCE · Wikipedia
नादाम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जून 2015
thumb|300px|नादाम उत्सव के दौरान घुड़सवार
नादाम (मंगोलियाई: Наадам, खेल) मंगोलिया का एक पारंपरिक उत्सव है। स्थानीय स्तर पर भी इसे " इरीन गुर्वान नादाम" (эрийн гурван наадам) भी कहते हैं, जिसका हिन्दी अनुवाद " तीन मर्दाना खेल" है। इस उत्सव में मंगोलियाई कुश्ती, घुड़दौड़ और तीरंदाजी शामिल होते हैं और छुट्टियों के दौरान इसे पूरे देश में आयोजित किया जाता है। महिलाओं ने अब तीरंदाजी और लड़कियों की घुड़दौड़ में भाग लेना शुरू कर दिया है, लेकिन मंगोलियाई कुश्ती में वो अभी भी भाग नहीं लेती हैं।
सबसे बड़ा उत्सव राष्ट्रीय छुट्टी 11 से 13 जुलाई के दौरान मंगोलियाई राजधानी उलानबटार में आयोजित किया जाता है, हालांकि पूरे मंगोलिया के दूसरे शहरों और कस्बों में यह उत्सव छोटे पैमाने पर आयोजित किया जाता है। यह एक विस्तृत परिचय समारोह के साथ शुरू होता है जिसमे नर्तक, खिलाडी़, घुड़सवार और संगीतकारों भाग लेते हैं। और इस समारोह के बाद, प्रतियोगिताओं की शुरूआत होती है।
thumb|300px|नादाम उत्सव
नादाम मंगोलिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला त्यौहार है और माना जाता है कि शताब्दियों से यह किसी ना किसी रूप में अस्तित्व में है। नादाम की मूल गतिविधियों में, सैन्य परेड और खेल प्रतियोगिताऐं जैसे तीरंदाजी, घुड़सवारी और कुश्ती शामिल हैं। अब यह मंगोलिया की 1921 की क्रांति जब मंगोलिया ने स्वयं को औपचारिक रूप से एक स्वतंत्र देश घोषित किया था के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
श्रेणी:मंगोलिया