Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जमशेदपुर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जमशेदपुर भारत के लगभग बीस राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (एन आई टी) में से एक है। पहले इसे क्षेत्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जमशेदपुर (Regional Institute of Technology (RIT)) के नाम से जाना जाता था। इसकी स्थापना १९६० में की गई थी तथा २७ दिसम्बर २००२ को इसे राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के रूप में स्तरोन्नत किया गया था। यह संस्थान जमशेदपुर के बाहरी क्षेत्र में अदित्यपुर के पास है। इसके आस-पास अनेक लघु औद्योगिक इकाइयाँ स्थापित हैं। संस्थान में १३ विभाग हैं। यह सिविल, मैकेनिकल, इलैक्ट्रीकल, धातुकर्म तथा कम्प्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग जैसे विषयों में अवर-स्नातक पाठयक्रम संचालित करता है। संस्थान स्नातकोत्तर पाठयक्रम और एम.सी.ए. भी संचालित करता है। संस्थान में एक सुसज्जित पुस्तकालय है। == एनआईटी जमशेदपुर में उपलब्ध पाठ्यक्रम == === पूर्व-स्नातक स्तर === सिविल वैद्युत अभियांत्रिकी यांत्रिक प्रौद्योगिकी एलेक्ट्रानिक्स एवं संचार प्रौद्योगिकी संगणक विज्ञान (Computer Science) धात्विकी एवं पदार्थ विज्ञान (Metallurgy and Material Science) उत्पादन एवं औद्योगिक अभियांत्रिकी (Production and Industrial Engineering) === स्नातक स्तर === मास्टर ऑफ कम्प्यूटर अप्लिकेसन्स (एमसीए) एम एस-सी गणित == सन्दर्भ == == इन्हें भी देखें == जमशेदपुर == बाहरी कड़ियाँ == राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जमशेदपुर का जालस्थल राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जमशेदपुर के पूर्वछात्रों का जालस्थल NIT alumni website - NIT' का सबसे बड़ा डेटाबेस === पूर्वछात्रों के सक्रिय चर्चा-समूह === Yahoo Groups for RITians in US Eastern seaboard