Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

फ़ीनिक्स (अंतरिक्ष यान)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

फ़ीनिक्स 'मार्स स्कॉउट' कार्यक्रम के तहत मंगल ग्रह के अंतरिक्ष की खोज अभियान पर निकला एक रोबोट अंतरिक्ष यान है। इस अभियान के अन्तर्गत वैज्ञानिक मंगल ग्रह सूक्ष्म जीवन के लिये उपयुक्त वातावरण की खोज और ग्रह पर पानी का इतिहास जानने के लिए अनुसंधान करेंगे। इस बहु एजेंसी कार्यक्रम का नेतृत्व नासा की जेट प्रणोदन प्रयोगशाला के निर्देशानुसार, एरिज़ोना विश्वविद्यालय की चंद्र और उपग्रह प्रयोगशाला, के द्वारा किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में कई विश्वविद्यालयों की भागीदारी है जिनमे संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, स्विटजरलैंड, फिलीपींस, डेनमार्क, जर्मनी और ब्रिटेन, नासा, कनाडा अंतरिक्ष एजेंसी, फ़िनिश मौसम विज्ञान संस्थान, लॉकहीड मार्टिन अंतरिक्ष प्रणाली और अन्य वायु अन्तरिक्ष कंपनियाँ शामिल हैं। [ 1 ] मंगल पर उतरने के कुल बारह अंतरराष्ट्रीय प्रयासों में फ़ीनिक्स छठा सफल लैंडिंग प्रयास है (सात अमेरिकी प्रयासों में से यह छठा सफल लैंडिंग प्रयास है)। फ़ीनिक्स, वाइकिंग 2 से लेकर हाल में यानि 2008 तक मंगल की भूमि पर सफलतापूर्वक उतरने वाला तीसरा सफल अंतरिक्ष यान है। इन्हें भी देखें मंगल ग्रह के मिशन की सूची श्रेणी:अमेरिका के मंगल अभियानों की सूची