Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सोलोमन आईलैंड डॉलर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

5-50 सेंट्स SBD सोलोमन द्वीप 6.6% द वर्ल्ड फैक्टबुक, 2005 अनु. 1/100 सेंट SI$ 5, 10, 20, 50 सेंट्स, $1 1, 2 सेंट्स $2, $5, $10, $20, $50, $100 सेंट्रल बैंक ऑफ सोलोमन आईलैंडस www.cbsi.com.sb सोलोमन आईलैंड डॉलर (ISO 4217 कोड: SBD) 1977 के बाद से सोलोमन द्वीप की मुद्रा है। इसके संक्षिप्त तौर पर सामान्यतः $ या फिर अन्य डॉलर से इसे अलग प्रस्तुत करने के लिए वैकल्पिक रूप से FJ $ के रूप में प्रदर्शित किया जाता है। यह 100 सेंट्स से समविभाजित है। इतिहास सोलोमन द्वीप डॉलर 1977 में सोलोमन द्वीप के स्वतंत्रता के बाद ऑस्ट्रेलियाई डॉलर के स्थान पर सम मूल्य पर जारी किया गया। 1979 तक दोनो डॉलर बराबर मूल्य पर रहें। अगले 28 वर्षों में विशेष रूप से 2000-2003 के गृह युद्ध के दौरान बढ़ी मुद्रास्फीति की वजह से सोलोमन आईलैंड डॉलर की कीमत आज 15 ऑस्ट्रेलियाई सेंट के बराबर पहुंच गई है। 2008 की स्थिति में मुद्रा अवमूल्यन की वजह से बहुत से द्वीपवासियों ने सिक्कों को स्मृति चिन्ह के रूप में बच्चों को बांटना शुरू कर दिया, जिसकी वजह से सिक्के की कमी महसूस की जाने लगी। इसके अलावा पारंपरिक मुद्रा के रूप में स्वीकार किए जाने वाले डाल्फिन दांत को कुछ क्षेत्रों में सिक्कों का स्थान ले लिया। श्रेणी:मुद्रा