411 REFERENCE · Wikipedia
रेमन मैगसेसे पुरस्कार
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Medallion with an embossed image of Ramon Magsaysayl facing right in profile. सरकारी सेवा में उत्कृष्ट योगदान, सार्वजनिक सेवा, सामुदायिक नेतृत्व, पत्रकारिता, साहित्य और रचनात्मक संचार कला, शांति और अंतर्राष्ट्रीय समझ और उभरते नेतृत्व रेमन मैगसेसे पुरस्कार संस्थान फ़िलीपीन्स 1958 http://www.rmaf.org.ph
रमन मैगसेसे पुरस्कार (Ramon Magsaysay Award) एशिया के व्यक्तियों एवं संस्थाओं को उनके अपने क्षेत्र में विशेष रूप से उल्लेखनीय कार्य करने के लिये प्रदान किया जाता है। इसे प्राय: एशिया का नोबेल पुरस्कार भी कहा जाता है। यह रमन मैगसेसे पुरस्कार फाउन्डेशन द्वारा फ़िलीपीन्स के भूतपूर्व राष्ट्रपति रमन मैगसेसे की याद में दिया जाता है। भारत में सबसे पहले विनोबा भावे थे।महिला किरण बेदी थी,
इतिहास
यह पुरस्कार न्यूयॉर्क स्थित "रॉकफेलर ब्रदर्स फण्ड" के ट्रस्टियों द्वारा सन् 1957 में स्थापित किया गया। फिलिपिन्स की सरकार की सहमति से वहाँ के भूतपूर्व राष्ट्रपति रमन मैगसेसे की स्मृति में यह पुरस्कार आरम्भ किया गया ताकि उनकी आम जनता की साहसपूर्वक सेवा, लोकतांत्रिक समाज में व्यावहारिक आदर्शवादिता एवं निर्मल सरकारी चरित्र की याद को ताजा रखा जा सके!
भारतीय विजेताओ की सूची
वर्षप्राप्तकर्ता का नामक्षेत्र2019रविश कुमारपत्रकारिता2018भरत वाटवानी (मनोवैज्ञानिक)समाज सेवा2018सोनम वांगचुक (अभियंता)समाज सेवा2016बेज़वाडा विल्सनजनसेवा2016टी. एम. कृष्णासामाजिक एकजुटता2015संजीव चतुर्वेदीभ्रष्टाचार के विरुद्ध2015अंशु गुप्तासामाजिक कार्य2012कुलांदेई फ्रांसिससामाजिक कार्य2011नीलिमा मिश्रासामाजिक कार्य2011हरीश हांडे–2009दीप जोशीसामाजिक कार्यकर्ता2008मंदाकिनी आम्टेआदिवासी कल्याण कार्य2008प्रकाश आम्टेआदिवासी कल्याण कार्य2007पालागुम्मि साईनाथसाहित्य, पत्रकारिता तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला2006अरविंद केजरीवालआपातकालीन नेतृत्व2005वी. शांताजनसेवा2004लक्ष्मीनारायण रामदासशांति और अंतर्राष्ट्रीय समझौता2003शांता सिन्हासामुदायिक नेतृत्व2003जेम्स माइकल लिंगदोहशासकीय सेवा2002संदीप पांडेयआपातकालीन नेतृत्व2001राजेन्द्र सिंहसामुदायिक नेतृत्व2000जॉकिन अर्पुथमशांति और अंतर्राष्ट्रीय समझौता2000अरुणा रॉयसामुदायिक नेतृत्व1997महेश चन्द्र मेहताजनसेवा1997महाश्वेता देवीसाहित्य, पत्रकारिता तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला1996टी. एन. शेषणशासकीय सेवा1996पांडुरंग अठावलेसामुदायिक नेतृत्व1994किरण बेदीशासकीय सेवा1993बानू कोयाजीजनसेवा1992पंडित रविशंकरपत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला1991के. वी. सुबन्नापत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला1989लक्ष्मीचंद जैनजनसेवा1985मुरलीधर देवीदास आमटेजनसेवा1984आर के लक्ष्मणपत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला1982चण्डी प्रसाद भट्टसामुदायिक नेतृत्व1982मनीभाई देसाईजनसेवा1982अरुण शौरीपत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला1981गौर किशोर घोषपत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला1981प्रमोद करण सेठीसामुदायिक नेतृत्व1979राजनकांत अरोलसामुदायिक नेतृत्व1979माबेला अरोलसामुदायिक नेतृत्व1977इला रमेश भट्टसामुदायिक नेतृत्व1976शम्भु मित्रापत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला1975बी. जी. वर्गीज़पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला1974एम एस सुब्बुलक्ष्मीजनसेवा1971एम. एस. स्वामीनाथनसामुदायिक नेतृत्व1967सत्यजीत रेपत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला1966कमला देवी चटोपाध्यायसामुदायिक नेतृत्व1965जयप्रकाश नारायणजनसेवा1963डी. एन. खुरोदेसामुदायिक नेतृत्व1963त्रिभुवनदास कृषिभाई पटेलसामुदायिक नेतृत्व1963वर्गीज कुरियनसामुदायिक नेतृत्व1962मदर टेरेसाअंतर्राष्ट्रीय सद्भाव1961अमिताभ चौधरीपत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संवाद कला1959सी. डी. देशमुखशासकीय सेवा1958विनोबा भावेसामुदायिक नेतृत्व
पुरस्कार की श्रेणियाँ
सरकारी सेवा (Government Service)
सार्वजनिक सेवा (Public Service)
सामुदायिक नेतृत्व (Community Leadership)
पत्रकारिता, साहित्य एव सृजनात्मक संचार कलाएँ (Journalism, Literature and Creative Communication Arts)
शान्ति एवं अन्तरराष्ट्रीय सद्भावना (Peace and International Understanding)
उभरता हुआ नेतृत्व (Emergent Leadership
बाहरी कड़ियाँ
Ramon Magsaysay Award Foundation
Ramon Magsaysay Award Foundation Blog
श्रेणी:पुरस्कार