411 REFERENCE · Wikipedia
नहर ज़ुबैदा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|जुबैदा नहर का टूटा हुआ भाग
ज़ुबैदा नहर: सऊदी अरब में ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण नहर थी। इसके निर्माण का श्रेय तीसरे इस्लामिक खिलाफत (शासन) अर्थात अब्बासी ख़लीफ़ा, हारुन अल-रशीद की पत्नी ज़ुबैदा बिन्त जाफ़र को दिया जाता है।
विवरण
जुबैदा ने अपनी आंखों से पानी की कमी के कारण हज यात्रियों और मक्का के लोगों को होने वाली कठिनाइयों और परेशानियों को देखा था इसलिए उन्होंने मक्का में एक नहर बनाने का फैसला किया। इससे पहले भी वह मक्का के लोगों को बहुत सारा धन दिया करती थीं और हज तथा उमराह के लिए मक्का आने वालों के साथ उनका व्यवहार अत्यंत उदार था।
जब नहर खोदने की योजना सामने आई तो विभिन्न क्षेत्रों से विशेषज्ञ इंजीनियरों को बुलाया गया। मक्का से 35 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में हुनैन घाटी में "जबल ताड" से एक नहर खोदने के लिए एक कार्यक्रम विकसित किया गया था।
एक अन्य नहर, जिसका पानी " जबल क़ारा " से " वादी नुमान " की ओर बहता था को भी ज़ुबैदा नहर में शामिल किया गया। यह स्थान अराफात से 12 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में स्थित था।
इसके अलावा मीना के दक्षिण में रेगिस्तान में बीर ज़ुबैदा नाम का एक तालाब था जिसमें बारिश का पानी इकट्ठा होता था। इससे भी पानी सात अलग-अलग जलसेतुओं के ज़रिए नहर तक पहुँचाया जाता था, फिर वहाँ से एक छोटी नहर मक्का और दूसरी अराफ़ात के मैदान में स्थित निमरा मस्जिद तक पहुँचाई जाती थी। इस भव्य परियोजना पर सत्रह मिलियन (17,00,000) दीनार खर्च किए गए।https://www.awqaf.gov.sa/awqaf-sector/%D9%88%D9%82%D9%81-%D8%B9%D9%8A%D9%86-%D8%B2%D8%A8%D9%8A%D8%AF%D8%A9 وقف عين زبيدة الهيئة العامة للأوقاف www.awqaf.gov.sa ar 2025-07-10 10 दिसंबर 2019 https://web.archive.org/web/20191210190757/https://www.awqaf.gov.sa/awqaf-sector/%D9%88%D9%82%D9%81-%D8%B9%D9%8A%D9%86-%D8%B2%D8%A8%D9%8A%D8%AF%D8%A9 deadhttps://hindi.qindeelonline.com/zubaida-aur-nahr-e-zubaida/ ज़ुबैदा और नहरे ज़ुबैदा क़िंदील 2020-07-25 QindeelOnline en-US 2025-07-10 18 जून 2025 https://web.archive.org/web/20250618022429/https://hindi.qindeelonline.com/zubaida-aur-nahr-e-zubaida/ dead
इन्हें भी देखें
कोश तेपा नहर
ज़मज़म कुंआ
संदर्भ
श्रेणी:मक्का प्रान्त
श्रेणी:हज
श्रेणी:इराक़ का इतिहास
श्रेणी:नहरें
श्रेणी:नहर परियोजनाएं