Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बिन्तुरोंग

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बिन्तुरोंगBinturong VU iucn3.1 Widmann, P., De Leon, J. and Duckworth, J. W. 2008 41690 Arctictis binturong 2015.2 Binturong in Overloon.jpg जंतु रज्जुकी (Chordata) स्तनधारी (Mammalia) मांसाहारी गण (Carnivora) फ़ेलिफ़ोर्मिया (Feliformia) वाइवेरिडाए (Viverridae) पैराडोक्स्युरिनाए (Paradoxurinae) आर्कटिक्टिस (Arctictis) Temminck, १८२४ A. binturong Arctictis binturong 549 14000273 (रैफ़ल्स, १८२२) Binturong area.png बिन्तुरोंग का विस्तार बिन्तुरोंग, जिसे भालूबिल्ली, एशियाई भालूबिल्ली या पालावान भालूबिल्ली भी कहते हैं, विवराइडे (Viverridae) परिवार का एक स्तनधारी जानवर है। इसके "भालूबिल्ली" बुलाए जाने के बावजूद यह न तो बिल्ली है और न ही भालू। इसका नाम ("बिन्तुरोंग") एक विलुप्त हो चुकी मलेशियाई भाषा से आया है और इस शब्द का अर्थ अज्ञात है।The Book of Animal Ignorance: Everything You Think You Know Is Wrong, John Mitchinson and John Lloyd, Random House, 2008, ISBN 978-0-307-39493-4. यह पशु वनों की ऊंची शाखों में रहना पसंद करता है और पूर्वोत्तर भारत के जंगलों में पाया जाता है। भारत से बाहर यह बंगलादेश, भूटान, बर्मा, कम्बोडिया, इंडोनीशिया, लाओस, मलेशिया, चीन, फ़िलीपीन्स, थाईलैंड और वियतनाम में मिलता है। Zoological Society of San Diego Mammals: Binturong http://www.sandiegozoo.org/animalbytes/t-binturong.html 12 अगस्त 2011 https://web.archive.org/web/20130604192557/http://www.sandiegozoo.org/animalbytes/t-binturong.html 4 जून 2013 dead यह एक निशाचरी जानवर है और रात को सक्रीय रहता है। बिन्तुरोंग अधिकतर फल खाते हैं, लेकिन अंडे, टहनियाँ, पत्ते, छोटे जानवर और चिड़ियाँ सभी इसकी ख़ुराक में सम्मिलित हैं। इसके प्राकृतिक वास-क्षेत्र में वनों के कट जाने से इसकी संख्या बहुत घाट गई है। अगर इसका पीछा करा जाए और इसे लगे की भागने का कोई उपाय नहीं है, तो बिन्तुरोंग बहुत ख़ुँख़ार तरह से लड़ सकता है। साधारण स्थितियों में यह हलकी हँसने जैसी आवाज़ करता है लेकिन क्रोध या डर में ऊँची और पतली चीखें निकालता है। चिड़ियाघरों में इसकी आयु २०-२५ साल तक देखी गई है। अन्य भाषाओं में अंग्रेज़ी में इसे "binturong" लिखा जाता है और "bearcat" (बेयरकैट) भी बुलाया जाता है। इंडोनेशिया के रियाउ क्षेत्र में इसे "तेन्तुरुन" (tenturun) कहा जाता है। भारत में असमिया भाषा में इसे "योउंग" और बर्मा में इसे "म्योउक-क्या" (अर्थ: बंदर-शेर) कहा जाता है।"The Game Animals of India, Burma, Malaya, and Tibet: Being a New and Revised Edition of 'The Great and Small Game of India, Burma, and Tibet," Richard Lydekker, R. Ward, Ltd., 1907 इन्हें भी देखें कस्तूरी बिलाव स्तनधारी सन्दर्भ श्रेणी:स्तनधारी श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना श्रेणी:भारत के स्तनधारी श्रेणी:वाइवेरिडाए श्रेणी:भूटान के स्तनधारी श्रेणी:बांग्लादेश के स्तनधारी श्रेणी:बर्मा के स्तनधारी श्रेणी:कम्बोडिया के स्तनधारी श्रेणी:चीन के स्तनधारी