Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बातकेन प्रांत

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बातकेन ओब्लास्तБаткен областы KyrgyzstanBatken.svg बातकेन १६,९९५ ४,२८,८०० २००९ २५.२ रायोन ३ किरगिज़, उज़बेक, रूसी, ताजिक बातकेन प्रांत (किरगिज़: Баткен областы, अंग्रेज़ी: Batken Province) मध्य एशिया के किर्गिज़स्तान देश का एक प्रांत है। इसकी राजधानी का नाम भी बातकेन शहर ही है। इस प्रांत का उत्तरी हिस्सा उपजाऊ फ़रग़ना वादी में आता है जबकि दक्षिण-पूर्व में अलाय पर्वत और दक्षिण-पश्चिम में तुर्किस्तान पर्वत स्थित हैं। २००९ की जनगणना के अनुसार इस प्रांत के ७६.५% लोग किरगिज़ समुदाय के, १४.७% उज़बेक समुदाय के और ६.९% ताजिक समुदाय के थे। यहाँ रूसी और तातार लोग भी रहते हैं। इस प्रांत की सरहदें पश्चिम और उत्तर में ताजिकिस्तान से और उत्तर-पूर्व में उज़बेकिस्तान से लगतीं हैं। बातकेन प्रांत का जन्म बातकेन प्रांत का इलाक़ा ओश प्रांत का हिस्सा हुआ करता था लेकिन १२ अक्टूबर १९९९ को इसे अलग करके एक भिन्न प्रांत का दर्जा दे दिया गया। बातकेन के क्षेत्र में १९९० के शतक के बाद चरमपंथी इस्लामी उग्रवाद शुरू हुआ जिसका असर पड़ोसी उज़्बेकिस्तान और ताजिकिस्तान पर भी था। इस कारणवश किर्गिज़स्तान की सरकार ने सन् १९९९ में ओश प्रांत को विभाजित करके बातकेन शहर पर केन्द्रित एक नया प्रांत बनाया ताकि प्रांतीय सरकार यहाँ की व्यवस्था पर पूरा ध्यान दे।Kyrgyzstan: The Bradt Travel Guide https://web.archive.org/web/20160102190052/https://books.google.com/books?id=HZbOBPoTGfUC 2 जनवरी 2016 , Laurence Mitchell, Bradt Travel Guides, 2008, ISBN 978-1-84162-221-7, ... In response to these incursions, President Akaev created a new regional administration for Batken (the region had previously been part of Osh Oblast) in addition to tightening up border controls ... बातकेन प्रांत के कुछ नज़ारे इन्हें भी देखें बातकेन किर्गिज़स्तान के प्रांत फ़रग़ना वादी ओश प्रांत सन्दर्भ 2 श्रेणी:बातकेन प्रांत श्रेणी:किर्गिज़स्तान के प्रांत श्रेणी:किर्गिज़स्तान श्रेणी:फ़रग़ना वादी