Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

तानी ओरुवन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंगूठाकार|फ़िल्म का पोस्टर। तानी ओरुवन (தனி ஒருவன், अर्थ: अकेला व्यक्ति) सन् 2015 की तमिल भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसे मोहन राजा द्वारा निर्देशित किया गया है। उन्होंने ही सुरेश और बालाकृष्णन के साथ पटकथा लिखी है। फिल्म में जयम रवि और अरविंद स्वामी मुख्य भूमिका में हैं। नयनतारा, थम्बी रमैया, गणेश वेंकटरमन, हरीश उथमन, श्रीचरण, राहुल माधव, नागिनेदु, मधुसूदन राव, सैजू कुरुप, नास्सर और मुग्धा गोडसे सहायक भूमिकाएँ में हैं। इसे हिन्दी में डबल अटैक 2 नाम से जारी किया गया है। कहानी आईपीएस अधिकारी मिथ्रान के इर्द-गिर्द घूमती है। वह एक समृद्ध वैज्ञानिक सिद्धार्थ अभिमन्यु को गिरफ्तार करना चाहता है। सिद्धार्थ अपने लाभ के लिए गुप्त चिकित्सा पद्धतियों का उपयोग अवैध तरीके से करता है।साउथ सुपरस्टार जयम रवि की वो 9 बेस्ट फिल्में, जो एक्शन और रोमांस के साथ करेंगी फुल Entertain https://www.indiatimes.com/hindi/entertainment/best-movies-of-south-superstar-jayam-ravi-567816.html 7 जुलाई 2024 IndiaTimes 24 अप्रैल 2022 hi-IN फिल्म को आलोचकों की प्रशंसा के साथ 28 अगस्त 2015 को जारी किया गया था। इसके निर्देशन, पटकथा, कहानी, गति और जयम रवि और थम्बी रमैया के प्रदर्शन की प्रशंसा की गई थी। यह व्यावसायिक रूप से सफल रही और वर्ष की सबसे अधिक कमाई करने वाली तमिल फिल्मों में से एक रही।'थानी ओरुवन' के रीमेक के निर्देशक होंगे सुरेंद्र रेड्डी https://www.india.com/hindi-news/entertainment-hindi/tamil-film-thani-oruvan-surender-reddy-602875/ 7 जुलाई 2024 www.india.com hiTamil Nadu State Film Awards: ‘Thani Oruvan’ gets 2015 State award for best film, Madhavan and Jyotika best actors https://www.thehindu.com/news/national/tamil-nadu/tamil-nadu-state-film-awards-thani-oruvan-gets-2015-state-award-for-best-film-madhavan-and-jyotika-best-actors/article67914664.ece 7 जुलाई 2024 द हिन्दू 4 मार्च 2024 en-IN कहानी 1980: एक निचले स्तर का पार्टी कार्यकर्त्ता सत्यनारायण अपने क्षेत्रीय नेता तमीज़वानन और पार्टी के प्रति समर्पित था। इस हद तक कि जब उसकी पत्नी प्रसव पीड़ा से गुजर रही थी तब वह एक पार्टी बैठक के लिए काम कर रहा था। संयोगवश, सत्यनारायण के क्षेत्र में तमीज़वानन आता है और उसकी पत्नी को प्रसव वार्ड में ले जाने के लिए अपनी कार उधार देता है। प्रसव कार के अंदर सुरक्षित रूप से हो जाता है। 1996: सत्यनारायण के बेटे सिद्धार्थ ने 10वीं कक्षा की राज्य परीक्षा में प्रथम रैंक हासिल की है। वह अपने पिता के साथ तमीज़वानन से आशीर्वाद लेने के लिए मिलने जाता है। वह अब पार्टी के अध्यक्ष और सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्य हैं। जब वे पार्टी कार्यालय में नेता के आने का इंतजार कर रहे होते हैं। तो वे पार्टी में एक विद्रोही की आकस्मिक हत्या देखते हैं। इस हत्या का दोष लेने के लिए सिद्धार्थ स्वेच्छा से आगे आता है। वह अपने पिता के लिए एमएलए सीट के बदले में किशोर कानूनों की उदारता का हवाला देते हुए जेल जाने को तैयार हो जाता है। आगामी उपचुनाव में उसके पिता सत्यनारायण विधायक बन जाते हैं। सन्दर्भ श्रेणी:2015 की फ़िल्में श्रेणी:तमिल फ़िल्में