Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

स्कर्दू ज़िला

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

स्कर्दू ज़िला ur سکردو / Skardu Nagri Gilgit-Baltistan Districts Skardu.svg स्कर्दू १८,००० २,१४,८४८ १९९८ ११.९४ तहसील - बालती स्कर्दू ज़िला​ पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बलतिस्तान क्षेत्र का एक ज़िला है। इसकी राजधानी स्कर्दू नामक शहर ही है, जो बलतिस्तान के सबसे महत्वपूर्ण शहरों में से एक है। दक्षिण में इस ज़िले की सीमाएँ भारत के [[लद्दाख| केन्द्र शासित प्रदेश के करगिल ज़िले से लगती हैं। उत्तर में इसकी सरहद शक्सगाम वादी से लगती हैं जिसे भारत अपना भाग मानता है लेकिन जिसे पाकिस्तान ने चीन के नियंत्रण में दे दिया है - चीन इस शिनजियांग प्रान्त का भाग मानकर प्रशासित करता है। लोग व भाषा स्कर्दू इलाक़े में अधिकतर तिब्बती मूल के बालती व लद्दाख़ी लोग रहते हैं। सांस्कृतिक रूप से यह भारत के लद्दाख़ क्षेत्र का भाग है, हालांकि यहाँ के अधिकतर लोग धार्मिक दृष्टि से मुस्लिम हैं। यह १४वीं सदी तक बौद्ध धर्मी थे लेकिन उसके बाद इन्होनें शिया इस्लाम अपना लिया। यहाँ अधिकतर बालती भाषा बोली जाती है जो लद्दाख़ी भाषा के क़रीब है और अक्सर तिब्बती भाषा की उपभाषा समझी जाती है।Islam and Tibet: Interactions Along the Musk Routes, Anna Akasoy, Charles S. F. Burnett, Ronit Yoeli-Tlalim, pp. 353, Ashgate Publishing, Ltd., 2011, ISBN 978-0-7546-6956-2, ... The Balti are a group of people living in the western Himalayas ... related to Tibetans and speak a Tibetan dialect, but are predominantly Muslims ... पर्वत स्कर्दू ज़िले से बाल्तोरो मुज़ताग़ की पर्वत-शृंखला निकलती है जो काराकोरम पर्वतों की एक शाखा है। इस जिले का सबसे ऊँचा पर्वत के२ है, जो विश्व का दूसरा सबसे ऊँचा पर्वत भी है। इसके अलावा ब्रोड पीक (८,०५१ मीटर​), गाशेरब्रुम-१ (८,०८० मीटर​) और माशेरब्रुम (७,८२१ मीटर​) भी इसी ज़िले में आते हैं। यहाँ कई हिमानियाँ (ग्लेशियर) भी स्थित हैं। बालतोरो हिमानी व गॉडविन-ऑस्टेन​ हिमानी का संगम-स्थल यहाँ है। इनके अतिरिक्त बियाफ़ो हिमानी और हिस्पर हिमानी का मुख्य हिस्सा भी यही है। देओसाई राष्ट्रीय उद्यान स्कर्दू में ४,००० मीटर से अधिक​ की महान ऊँचाई पर स्थित 'देओसाई' नामक एक विस्तृत मैदान है। 'देओसाई' तिब्बती भाषा का संयुक्त-शब्द है जिसका मतलब 'भीमकाय लोगों (देवों) की भूमि' है। इस मैदान की विचित्र वनस्पति और पशु सम्पदा को बचने के लिए यहाँ देओसाई राष्ट्रीय उद्यान नामक संरक्षित जैवमंडल स्थापित किया गया है। इन्हें भी देखें लद्दाख़ गान्चे​ ज़िला गिलगित-बल्तिस्तान सन्दर्भ 2 श्रेणी:स्कर्दू ज़िला श्रेणी:पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर श्रेणी:कश्मीर श्रेणी:गिलगित-बल्तिस्तान श्रेणी:भारतीय उपमहाद्वीप के ज़िले