411 REFERENCE · Wikipedia
ब्रह्मविहार
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ब्रह्मविहार (संस्कृत: ब्रह्मविहार, अर्थ “ब्रह्म के निवास” अथवा “दिव्य निवास”) बौद्ध धर्म के चार महत्त्वपूर्ण गुणों और उन्हें विकसित करने के ध्यानाभ्यासों की श्रृंखला है। इन्हें चार अपरिमेय (पाली: अप्पमाण, appamaññā)Wetlesen Jon 2002 Did Santideva Destroy the Bodhisattva Path? http://www.buddhistethics.org/9/wetle021.html Journal of Buddhist Ethics 9 https://web.archive.org/web/20070228201738/http://www.buddhistethics.org/9/wetle021.html 2007-02-28 dead या चार अनंत चित्त (चीनी: 四無量心) भी कहा जाता है। ब्रह्मविहार निम्नलिखित चार गुणों को समाहित करता है:
१. मैत्री (प्रेमपूर्ण सौहार्द)
२. करुणा (दया)
३. मुदिता (सहानुभूतिपूर्ण आनंद)
४. उपेक्षा (समत्व)
मेत्ता सूत्र के अनुसार इन चार अपरिमेय भावों की साधना से साधक का पुनर्जन्म ब्रह्मलोक (पाली: ब्रह्मलोक) में हो सकता है।https://www.accesstoinsight.org/tipitaka/an/an04/an04.125.than.html AN 4.125, Metta Sutta 2006 Access to Insight . See note 2 on the different kinds of Brahmas mentioned.
शब्दोत्पत्ति एवं अनुवाद
पाली: cattāri brahmavihārā
सिंहला: සතර බ්රහ්මවිහාරා (sathara brahmavihārā)
तिब्बती: ཚད་མེད་བཞི། (वयली लिप्यंतरण: tshad med bzhi)
Category:Articles containing Standard Tibetan-language text
‘ब्रह्मविहार’ को ‘ब्रह्म’ और ‘विहार’ में विभाजित किया जा सकता है, जहाँ ‘ब्रह्म’ का संकेत दिव्य या परम् (उच्चतम) चित्त की ओर होता है और ‘विहार’ का अर्थ निवास या वास होता है। अतः शाब्दिक रूप से यह “दिव्य चित्त के निवास” का भाव व्यक्त करता है।https://www.accesstoinsight.org/tipitaka/an/an10/an10.208.than.html AN 10.208: Brahmavihara Sutta: The Sublime Attitudes 2004 Access to Insight
“अपरिमेय” (पाली: अप्पमाण) का शाब्दिक अर्थ है “अमापनीय”, “असीम” या “बाउंडलेस”। जब ये चार भाव ध्यान में परिपक्व हो जाते हैं, तो मन “अपरिमेय” बनकर देवीय ब्रह्म के चित्त सदृश हो जाता है।An Introduction to Buddhist Ethics https://archive.org/details/introductiontobu0000harv Harvey Peter Cambridge University Press 2000 104
ब्रह्मविहार के चार गुण
१. मैत्री (मेत्ता)
सब प्राणियों के प्रति सक्रिय रूप से कल्याण की कामना करना, उनके लिए शुभकामनाएँ रखना और प्रेमपूर्ण सौहार्द से देखना।https://books.google.com/books?id=A7UKjtA0QDwC Buddhism: Beliefs and Practices Merv Fowler Sussex Academic Press 1999 978-1-898723-66-0 60–62October 2023 InternetArchiveBot yeshttps://books.google.com/books?id=8XAgAwAAQBAJ An Introduction to Buddhism: Teachings, History and Practices Peter Harvey Cambridge University Press 2012 978-1-139-85126-8 154, 326
२. करुणा
दूसरों के दुःख को अपने दुःख के समान समझकर उस दुःख का निवारण करने की इच्छा रखना।https://books.google.com/books?id=A7UKjtA0QDwC Buddhism: Beliefs and Practices Merv Fowler Sussex Academic Press 1999 978-1-898723-66-0 60–62October 2023 InternetArchiveBot yeshttps://books.google.com/books?id=8XAgAwAAQBAJ An Introduction to Buddhism: Teachings, History and Practices Peter Harvey Cambridge University Press 2012 978-1-139-85126-8 154, 326
३. मुदिता
दूसरों की खुशी में सहानुभूतिपूर्ण आनंद अनुभव करना, चाहे आपने स्वयं उस खुशी को उत्पन्न न किया हो।https://books.google.com/books?id=A7UKjtA0QDwC Buddhism: Beliefs and Practices Merv Fowler Sussex Academic Press 1999 978-1-898723-66-0 60–62October 2023 InternetArchiveBot yes
४. उपेक्षा
सभी प्राणियों के प्रति समतापूर्ण, शांत और निष्पक्ष दृष्टिकोण रखना, उन्हें भेदभाव या द्वेष के बिना देखना।https://books.google.com/books?id=A7UKjtA0QDwC Buddhism: Beliefs and Practices Merv Fowler Sussex Academic Press 1999 978-1-898723-66-0 60–62October 2023 InternetArchiveBot yeshttps://books.google.com/books?id=8XAgAwAAQBAJ An Introduction to Buddhism: Teachings, History and Practices Peter Harvey Cambridge University Press 2012 978-1-139-85126-8 154, 326
संदर्भ
श्रेणी:गुण
श्रेणी:बौद्ध दार्शनिक अवधारणाएँ
श्रेणी:लेख जिनमें कोरियाई भाषा का पाठ है
श्रेणी:जापानी भाषा पाठ वाले लेख
श्रेणी:चीनी भाषा पाठ वाले लेख