411 REFERENCE · Wikipedia
सिलिकन रबड़
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|300px|रसोई में उपयोगी सिलिकन रबड़ ब्रश
सिलिकन रबड़ (Silicone rubber) एक रबड़ जैसा पदार्थ है सिसमें सिलिकन के साथ-साथ कार्बन, हाइड्रोजन और ऑक्सीजन भी होते हैं। उद्योगों में सिलिकन रबड़ का बहुत उपयोग होता है। सिलिकन रबड़ बनाने के लिए आवश्यक अवयवों के अनुपात (फॉर्मुलेशन) कई हैं। प्रायः एक या दो भाग बहुलक, के साथ कुछ अन्य चीजें भी मिलायी जातीं हैं ताकि अन्य गुण अच्छे हों या मूल्य कम हो। सिलिकन रबड़ प्रायः अक्रिय, स्थायी (stable) तथा , अत्यन्त विषम परिस्थितियों में भी काम करने वाला पदार्थ है। यह −55 से 300 °C ताप पर कार्य कर सकता है और उसके साथ अपने उपयोगी गुण बचाए रख सकता है। इन्हीं गुणों के कारण तथा आसानी से निर्मित किए जाने और आकार देने में आसानी के कारण इसका उपयोग अनेकानेक उत्पादों में किया जाता है, जैसे वोल्टेज लाइन इन्सुलेटर, वाहनों में, खाना पकाने के बर्तनों में, बेकिंग और खाद्य भण्डारण के बर्तनों में, अन्तःवस्त्रों में< खेल के वस्त्रों में, जूता आदि में, इलेक्ट्रॉनिक्स और चिकित्सा उपकरणों में।
श्रेणी:एलास्टोमर