Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अन्तोनियो कोस्ता

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

माननीय महामहिम अन्तोनियो कोस्ता GCC GCIH Antonio Costa Portrait 2024 (cropped).jpg आधिकारिक चित्र, २०२४ यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष १ दिसम्बर २०२४ चार्ल्स मिशेल पुर्तगाल के प्रधानमन्त्री अनीबाल कवाको सिल्वामार्सेलो रेबेलो द सोसा २६ नवम्बर २०१५ २ अप्रैल २०२४ पेद्रो पासोश कोएलो लुईश मोंतेनेग्रो समाजवादी दल के महासचिव कार्लोश सेज़ार आना कातारीना मेंदेशज़ोसे लुईश कार्नेइरोज़ोआँ तोरेश २२ नवम्बर २०१४ ७ जनवरी २०२४ अन्तोनियो ज़ोसे सेगूरो पेद्रो नूनो सान्तोश विपक्ष के नेता पेद्रो पासोश कोएलो २२ नवम्बर २०१४ २६ नवम्बर २०१५ अन्तोनियो ज़ोसे सेगूरो पेद्रो पासोश कोएलो अन्य पद border:1px dashed lightgrey लिस्बन के महापौर १ अगस्त २००७ ६ अप्रैल २०१५ कार्मोना रोड्रिगेश फ़ेर्नान्दो मेदीना आन्तरिक प्रशासन मन्त्री ज़ोसे सोक्रातेश १२ मार्च २००५ १७ मई २००७ दानिएल सान्शेश रुई पेरैरा न्याय मन्त्री अन्तोनियो गुतरेश २५ अक्टूबर १९९९ ६ अप्रैल २००२ ज़ोसे वेरा ज़ार्दिम सेलेश्ते कार्डोना संसदीय कार्य मन्त्री अन्तोनियो गुतरेश २७ नवम्बर १९९७ २५ अक्टूबर १९९९ अन्तोनियो कोउतो दोश सान्तोश लुईश मार्केश मेंदेश गणराज्य की विधानसभा के सदस्य २३ अक्टूबर २०१५ २६ मार्च २०२४ लिस्बन ५ अप्रैल २००२ ९ मार्च २००५ लेरिया ४ नवम्बर १९९१ २६ अक्टूबर १९९५ लिस्बन यूरोपीय संसद के सदस्य २० जुलाई २००४ ११ मार्च २००५ पुर्तगाल अन्तोनियो लुईश सान्तोश दा कोस्ता १७ जुलाई १९६१ लिस्बन, पुर्तगाल समाजवादी दल (१९७५ से) फ़ेर्नान्दा तादेउ (विवाह: ३१ जुलाई १९८७) २ ऑरलान्दो दा कोस्टा मारिया अन्तोनिया पाला लिस्बन विश्वविद्यालय AssinaturaAntónioCosta.svg portugal.gov.pt/pt/pm.aspx portugal.gov.pt/pm १.७० मी पुर्तगाली सेना पुर्तगाल António Costa pt अन्तोनियो लुईश सन्तोस दा कोस्ता (pt António Luís Santos da Costa; जन्म: १७ जुलाई १९६१) एक पुर्तगाली विधिवेत्ता तथा राजनेता हैं, जो वर्ष २०२४ से यूरोपीय परिषद् के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। इससे पूर्व वे वर्ष २०१५ से २०२४ तक पुर्तगाल के प्रधानमन्त्री तथा वर्ष २०१४ से २०२४ तक समाजवादी दल के महासचिव रहे। लिस्बन में जन्मे कोस्ता ने वर्ष १९९५ से १९९७ तक संसदीय कार्यों के राज्य‑सचिव, वर्ष १९९७ से १९९९ तक संसदीय कार्यमन्त्री, वर्ष १९९९ से २००२ तक न्यायमन्त्री, वर्ष २००५ से २००७ तक गृहमन्त्री तथा वर्ष २००७ से २०१५ तक लिस्बन के महापौर के रूप में दायित्व निभाया। वर्ष २०१४ में कोस्ता समाजवादी दल के महासचिव निर्वाचित हुए। प्रधानमन्त्री के रूप में उनका लगभग नौ वर्षीय कार्यकाल पुर्तगाली लोकतन्त्र में दूसरा सबसे दीर्घ है। शासन‑व्यवस्था में सक्रिय दायित्वों के आधार पर वे पुर्तगाल के आधुनिक लोकतान्त्रिक इतिहास में सर्वाधिक दीर्घकाल तक सेवा देने वाले राजनेता भी माने जाते हैं, तथा इबेरियाई प्रायद्वीप के किसी भी राष्ट्रीय नेता की तुलना में २१वीं शताब्दी का सर्वाधिक लम्बा कार्यकाल भी उनका ही है। ७ नवम्बर २०२३ को, देश में लघ्वातु (लिथियम) खनन तथा उदजन (हाइड्रोजन) परियोजनाओं के प्रबन्धन से सम्बद्ध कथित भ्रष्टाचार और कदाचार की जाँच के पश्चात्, कोस्ता ने त्यागपत्र दे दिया। पुर्तगाल के राष्ट्रपति ने संसद् भंग करने का निर्णय लिया और आकस्मिक आम चुनाव की घोषणा की। कोस्ता २ अप्रैल २०२४ तक कार्यवाहक प्रधानमन्त्री के रूप में पद पर बने रहे, जिसके पश्चात् लुईश मोन्तेनेग्रो ने उनका स्थान ग्रहण किया। दिसम्बर २०२४ में कोस्ता ने चार्ल्स मिशेल का स्थान ग्रहण करते हुए यूरोपीय परिषद् के अध्यक्ष का पद सँभाला। अध्यक्ष के रूप में कोस्ता ने रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण के समय यूक्रेन के प्रति यूरोपीय समर्थन की पुनर्पुष्टि की। व्यक्तिगत जीवन वर्ष १९८७ में कोस्ता ने फ़र्नान्दा मारिया गोनसाल्वेश तादेउ से विवाह किया, जो पेशे से अध्यापिका हैं। दम्पत्ति के एक पुत्र और एक पुत्री हैं। वर्ष २०१७ से कोस्ता के पास भारत का विदेशी नागरिकता प्रमाणपत्र (en Overseas Citizenship of India, OCI) भी है। प्रारम्भिक जीवन व शिक्षा अन्तोनियो लुईश सान्तोश दा कोस्ता का जन्म १७ जुलाई १९६१ को लिस्बन, पुर्तगाल में हुआ। वे लेखक ऑरलान्दो दा कोस्ता और पत्रकार मारिया अन्तोनिया पाला के पुत्र हैं। उनकी वंशावली में पुर्तगाली, फ़्रान्सीसी, मोज़ाम्बिकीय तथा गोवा मूल सम्मिलित है।Then Came A Gandhi https://web.archive.org/web/20141112232922/http://www.outlookindia.com/article/Then-Came-A-Gandhi/289192 12 November 2014, outlookindia.com, retrieved 10 September 2015https://www.hindustantimes.com/world-news/proud-of-my-roots-in-goa-indian-origin-portugal-pm-antonio-costa-s-q-a-with-ht/story-kQVsK5BH10l1fSTaeU4zmK.html 'Proud of my roots in Goa': Portugal PM Antonio Costa's Q&A with HT 6 January 2017 Hindustan Times en https://web.archive.org/web/20220311231629/https://www.hindustantimes.com/world-news/proud-of-my-roots-in-goa-indian-origin-portugal-pm-antonio-costa-s-q-a-with-ht/story-kQVsK5BH10l1fSTaeU4zmK.html 11 March 2022 29 August 2019 live गोवा में उन्हें स्नेहपूर्वक “बाबुश” कहा जाता है, जो कोंकणी में “प्रिय युवा” के अर्थ में प्रयुक्त होता है।Then Came A Gandhi https://web.archive.org/web/20141112232922/http://www.outlookindia.com/article/Then-Came-A-Gandhi/289192 12 November 2014, outlookindia.com, retrieved 10 September 2015 कोस्ता ने १९८० के दशक में लिस्बन विश्वविद्यालय के विधि अनुभाग से उपाधि प्राप्त की। इसी काल में वे राजनीति में प्रविष्ट हुए और नगर परिषद् में समाजवादी दल के प्रतिनिधि के रूप में निर्वाचित हुए।Then Came A Gandhi https://web.archive.org/web/20141112232922/http://www.outlookindia.com/article/Then-Came-A-Gandhi/289192 12 November 2014, outlookindia.com, retrieved 10 September 2015 उन्होंने वर्ष १९८७ में अनिवार्य सैन्य सेवा पूर्ण की और १९८८ से कुछ समय तक विधि‑व्यवसाय भी किया, जिसके पश्चात् वे पूर्णकालिक रूप से राजनीति में सक्रिय हो गए।Axel Bugge (4 October 2015), Portuguese Socialist leader Costa candidate for PM https://web.archive.org/web/20151116153849/http://www.reuters.com/article/2015/10/04/us-portugal-election-opposition-idUSKCN0RY0VK20151004 16 November 2015 Reuters. सन्दर्भ श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:1961 में जन्मे लोग