Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अन्तर्राष्ट्रीय वायु यातायात संघ - विमानक्षेत्र कोड

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अन्तरराष्ट्रीय वायु यातायात संघ - विमानपत्तन कोड, को IATA स्थान परिचायक, ” IATA स्टेशन कोड या सिर्फ स्थान परिचायक (लोकेशन कोड) के नाम से भी जाना जाता है।http://www.iata.org/whatwedo/aircraft_operations/coding/index.htm IATA Coding Systems 12 अप्रैल 2009 https://web.archive.org/web/20090411225227/http://www.iata.org/whatwedo/aircraft_operations/coding/index.htm 11 अप्रैल 2009 dead , यह एक त्रि-अक्षरीय कूट (कोड) है, जिसका प्रयोग विश्व के सभी नियुक्त विमानक्षेत्रों के लिये किया जाता है। यह कोड अन्तरराष्ट्रीय वायु यातायात संघ द्वारा निर्धारित किया जाता है। इन चिह्नों का उपयुक्त उदाहरण विमानपत्तन के चैक-इन डेस्क पर देखा जा सकता है। जहाँ पर सामान में लगे ‘बैगेज टैग’ में यह चिह्न सुस्पष्ट अंकित होता है। यह कोड IATA प्रस्ताव-763 द्वारा निर्धारित किया जाता है।http://www.iata.org/NR/ContentConnector/CS2000/SiteInterface/sites/whatwedo/scheduling/file/fdc/sc107min.pdf IATA Memorandum SKED457, see Item 6.1.4 12 अप्रैल 2009 https://web.archive.org/web/20081029002940/http://www.iata.org/NR/ContentConnector/CS2000/SiteInterface/sites/whatwedo/scheduling/file/fdc/sc107min.pdf 29 अक्तूबर 2008 dead , इसका प्रबन्धन मॉन्ट्रियल में स्थित IATA मुख्यालय करता है। इन संकेतों को वर्ष में दो बार IATA एयरलाइन कूट निर्देशिका (कोडिंग डायरेक्ट्री) में प्रकाशित किया जाता है।http://www.iata.org/ps/publications/acd.htm IATA Airline Coding Directory 12 अप्रैल 2009 https://web.archive.org/web/20080511184745/http://www.iata.org/ps/publications/acd.htm 11 मई 2008 dead यह कोड उस समय का अद्वितीय अंक होता हैं, यद्यपि कई अप्रचालित सांकेतिक अंकों को एक निर्धारित अन्तराल के पश्चात पुनः प्रयोग किया जा सकता है। कई देश जैसे कि कनाडा इन IATA संकेतों को अपने अधिकारिक वैमानिक प्रकाशनों में प्रयोग नहीं करते हैं। IATA, यह कोड रेलवे स्टेशनों के लिये भी जारी करता है। IATA द्वारा चुनी गयी विमानक्षेत्र की सूची उपलब्ध है। IATA द्वारा सूचीबद्ध रेलवे स्टेशनों के कोडों को रेल कम्पनियाँ जैसे कि ऐम्ट्रैक, फ्रांसीसी राष्ट्रीय रेल कार्पोरेशन, ड्यूश बान एवं हवाई कम्पनियाँ आपसी सहमती और साझेदारी से प्रयोग में लाती हैं। इन्हें भी देखें ICAO विमानक्षेत्र कोड UN/LOCODE सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ IATA IATA Coding Systems संयुक्त राष्ट्र Code for Trade and Transport Locations (UN/LOCODE) - includes IATA codes http://www.skygod.com/asstd/abc.html Airport ABCs: An Explanation of Airport Identifier Codes Air Line Pilot Air Line Pilots Association दिसम्बर, 1994 12 अप्रैल 2009 https://web.archive.org/web/20090207201206/http://skygod.com/asstd/abc.html 7 फ़रवरी 2009 dead Database with extended search functionality Searchable database includes both IATA and ICAO codes श्रेणी:विमानक्षेत्र शब्दावली श्रेणी:जियोकोड विमानक्षेत्र कोड