Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मूलाभास

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

background-color: #90EE90; मूलाभास 250px फ्यूनेरिया हाइग्रोमेट्रिका।A. अंकुरित होते बीजाणु: s, बीजाणु भित्ति; v, रिक्तिका; w, मूलाभास।B. विकसित प्रोटोनिमा का एक भाग: h, भूरी भित्तियों वाला विसर्पी तंतु जिससे पर्णहरित युक्त कोशिकाओं के तंतु (b) निकलते हैं; k, युवा मॉस-पौधा; w, इसका प्रथम मूलाभास। background-color: #D3F3D3; वैज्ञानिक जानकारी अध्ययन क्षेत्र वनस्पति विज्ञान उपस्थिति ब्रायोफाइटा, शैवाल, कवकों और कुछ स्पंजों में मुख्य कार्य पौधे को सतह से जोड़ना और जल व पोषक तत्वों का अवशोषण संरचनात्मक प्रकार धागेनुमा; एककोशिकीय (उदा. लिवरवर्ट्स) या बहुकोशिकीय (उदा. मॉस) संवहनी ऊतक अनुपस्थित (जाइलम और फ्लोएम रहित) समतुल्य संरचना संवहनी पौधों के मूलरोम शब्दोत्पत्ति यूनानी शब्द rhiza (मूल) + eidos (के समान) से निर्मित मूलाभास (Rhizoid) धागेनुमा संरचनाएँ हैं, जो ब्रायोफाइटा और शैवालों की निचली बाह्यत्वचा से उत्पन्न होती हैं। संरचना और कार्यप्रणाली की दृष्टि से ये संवहनी पौधों के मूलरोमों के समतुल्य होते हैं। मूलाभास एककोशिकीय या बहुकोशिकीय हो सकते हैं। कुछ कवकों और स्पंज प्रजातियों में भी इसी प्रकार की संरचनाएँ पाई जाती हैं।1988-02-01 R. L. Fletcher Seaweeds of the British Isles. Volume 3. Fucophyceae (Phaeophyceae). Part 1. x, 359 pp. British Museum (Natural History), 1987. Price £30.00. https://www.cambridge.org/core/journals/journal-of-the-marine-biological-association-of-the-united-kingdom/article/abs/r-l-fletcher-seaweeds-of-the-british-isles-volume-3-fucophyceae-phaeophyceae-part-1-x-359-pp-british-museum-natural-history-1987-price-3000/6B7D3036565C396B495F01E24AE06472 Journal of the Marine Biological Association of the United Kingdom en 68 1 216–216 10.1017/S0025315400050268 1469-7769 विभिन्न पादप वर्गों में मूलाभास की आकारिकी भिन्न-भिन्न होती है। उदाहरण के लिए, 'लिवरवर्ट्स' (जैसे मार्केंशिया) में ये एककोशिकीय और अशखित होते हैं, जो चिकनी भित्ति या खुरदरी भित्ति वाले हो सकते हैं। इसके विपरीत, 'हरिता' (मॉस, जैसे फ्यूनेरिया) में मूलाभास बहुकोशिकीय, शाखित और तिरछे पट वाले होते हैं।https://www.google.co.in/books/edition/Objective_question_bank_in_BOTANY/sVccc_IBfs0C?hl=en&gbpv=1&dq=%E0%A4%AE%E0%A5%82%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B8&pg=SA1-PA134&printsec=frontcover Objective question bank in BOTANY Krishna Prakashan Media 978-81-87224-52-5 hi मूलाभासों में जाइलम और फ्लोएम जैसे संवहनीय ऊतक अनुपस्थित होते हैं, जिस कारण इन्हें वास्तविक जड़ें नहीं माना जाता। इनका प्राथमिक कार्य पौधे को आधार या मृदा से जोड़े रखना और केशिका क्रिया के माध्यम से जल व पोषक तत्वों का अवशोषण करना है।https://books.google.co.in/books/about/Biology_of_Plants.html?id=8tz2aB1-jb4C&redir_esc=y Biology of Plants Raven Peter H. Evert Ray F. Eichhorn Susan E. 2005 Macmillan 978-0-7167-1007-3 enhttp://archive.org/details/biology8theditio0001camp Biology [8th edition] Volume 1, Custom Edition : [by] Campbell & Reece, and others. Campbell Neil A. 2008 New York : Pearson Custom Publishing Internet Archive 978-0-558-23064-7 कार्यप्रणाली बाएँ|अंगूठाकार|सेफालोजिएला डाइवैरिकाटा लिवरवर्ट के मूलाभास, जिनमें वानस्पतिक प्रजनन संरचनाएँ दिखाई दे रही हैं। (सूक्ष्मदर्शीय आवर्धन: 250x) मूलाभास मुख्य रूप से केशिका क्रिया द्वारा जल का अवशोषण करते हैं। इस प्रक्रिया में जल मूलाभास के तंतुओं के मध्य से होकर ऊपर की ओर प्रवाहित होता है। यह वास्तविक जड़ों की अवशोषण प्रक्रिया से सर्वथा भिन्न है, क्योंकि वास्तविक जड़ें जल को सीधे अपने ऊतकों में अवशोषित करती हैं। हालाँकि, ब्रायोफाइट्स की कुछ विशिष्ट प्रजातियाँ मूलाभासों के भीतर भी सीधे जल अवशोषित करने की क्षमता रखती हैं।Jones Victor A.S. Dolan Liam 2012-07-01 The evolution of root hairs and rhizoids https://academic.oup.com/aob/article-lookup/doi/10.1093/aob/mcs136 Annals of Botany en 110 2 205–212 10.1093/aob/mcs136 0305-7364 3394659 22730024 सन्दर्भ श्रेणी:वनस्पति विज्ञान श्रेणी:पादप आकारिकी