411 REFERENCE · Wikipedia
एमी वाइनहाउस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
यह इंग्लैंड की ग्रेमी और ब्रिट अवार्ड विजेता प्रसिद्ध गायिका थीं। उनके गानों को यूनीवर्सल नामक कंपनी जारी करती थी। उन्होंने शराब और ड्रग्स की लत के चलते कठिन समय बिताया था। नशे की लत दूर करने के लिए वो कुछ समय एक नशा मुक्ति केंद्र में
भी रह चुकी थीं। 27 वर्ष की अवस्था में वे अपने उत्तरी लंदन के घर में मृत पाई गईं। उनकी मृत्यु का कारण अत्यधिक शराब का सेवन माना जाता है। उन्हें सर्बिया में एक कार्यक्रम के दौरान लोगों के तानों का सामना करना पड़ा था जब वो मंच पर बेहद नशे की अवस्था में आ गई थीं। इस घटना के बाद उन्होंने यूरोप का अपना पूरा दौरा ही रद्द कर दिया था। सर्बिया में 90 मिनट के अपने प्रदर्शन के दौरान वो बड़बड़ाते हुए दिखीं और मंच से कई बार गायब हो गईं.
बाहरी कड़ियाँ
एमी वाइनहाउस की मौत
श्रेणी:ब्रितानी गायिका
श्रेणी:27 वर्ष में निधन