411 REFERENCE · Wikipedia
पार-साइबेरियाई रेलमार्ग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|230px|नाज़िवाएवस्काया स्टेशन पर अप्रैल के महीने में बर्फ़ से गुज़रती हुई रेल
ट्रांस-साइबेरियाई रेलमार्ग एक प्रसिद्ध रेलमार्ग है जो रूस की राजधानी मास्को को रूस के साइबेरिया क्षेत्र से गुज़रते हुए सूदूर-पूर्वी शहर व्लादिवोस्तोक से जोड़ता है। इसकी शाखाएँ मंगोलिया से गुज़रती हुई चीन भी जाती हैं। यह एक 9,289 किमी लम्बा रेलमार्ग है और इसपर एक छोर से दुसरे छोर तक पूरा सफ़र करने में आठ दिन लग जाते हैं।CIS railway timetable, route No. 002, Moscow-Vladivostok. 2009-12-03. इसे रूस के शाही ज़माने में सन् 1891-1916 के काल में बनाया गया था। साइबेरिया की आबादी बढ़ाने में और वहाँ के आर्थिक विकास में इस रेलमार्ग का बहुत बड़ा हाथ रहा है। हज़ारों सैलानी भी इसके द्वारा हर वर्ष साइबेरिया की सैर करते हैं और इस पर यात्रा करना विश्व के अनूठे अनुभवों में से एक माना जाता है।Trans-Siberian Handbook, 6th edition Bryn Thomas Trailblazer Publications, 2003 9781873756706 http://books.google.com/books?id=KOQEAAAACAAJ ... A trip across Siberia on the longest continuous railway track in the world is undoubtedly the journey of a lifetime ...
अन्य भाषाओँ में
रूसी भाषा में "ट्रांस-साइबेरियाई रेलमार्ग" को "त्रांससिबिरस्काया मागिस्त्राला" (Транссибирская магистраль) कहा जाता है।
इन्हें भी देखें
साइबेरिया
रूस
रेल
सन्दर्भ
श्रेणी:साइबेरिया
श्रेणी:रूस
श्रेणी:रेल
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना
श्रेणी:रूस में यात्री रेल यातायात