Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

दियोगो लोपेस दे सेकेइरा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

दियोगो लोपेस दे सेकेइरा 200px| मैनुएल प्रथम (पुर्तगाल)जॉन तृतीय (पुर्तगाल) पुर्तगाली भारत के गवर्नर/वाइसरॉय दिसंबर 1518 1522 लोपू सोआरेस दे अल्बेर्गारिया दुआर्ते दे मेनेसेस 1465 अलांद्रोआल, पुर्तगाल राजशाही 1530 अलांद्रोआल, पुर्तगाल राजशाही दियोगो लोपेस दे सेकेइरा एक कुलीन परिवार के पुर्तगाली अधिकारी थे, जिन्हें प्रारम्भ में मेडागास्कर और मेलाका में व्यापार की संभावनाओं का विश्लेषण करने के लिए भेजा गया था। वह 11 सितंबर 1509 को मलक्का पहुँचे परन्तु अगले ही वर्ष वहाँ से चले गए, जब उन्हें पता चला कि सुल्तान महमूद शाह उनकी हत्या की योजना बना रहे थे। बाद में अफोंसो दे अल्बुकर्की मलक्का के विजय अभियानों पर निकले. https://www.biographies.net/people/en/diogo_lopes_de_sequeira Biography of Diogo Lopes de Sequeira www.biographies.net 2026-09-25 इसके बाद सेकेइरा को 1518 में पुर्तगाली भारत का गवर्नर बनाया गया। 18 मार्च 1518 को वे लिस्बन से चले और 8 सितम्बर को गोवा पहुंचे। 20 दिसंबर 1518 को लोपू सोआरेस दे अल्बेर्गारिया ने उन्हें गवर्नर का पद सौंप दिया। 1520 में उन्होंने लाल सागर में एक सैन्य अभियान का नेतृत्व किया, जिसने इथियोपिया के आधिकारिक पुर्तगाली दूतावास को शीघ्र संभव बनाया। विजयनगर साम्राज्य के कृष्णदेवराय और बीजापुर सल्तनत के इस्माइल आदिल शाह के बीच 1520 में हुई रायचूर की लड़ाई में पुर्तगालियों ने कृष्णदेवराय का साथ दिया और क्रिस्तोवाओ दे फिगेइरेदो के नेतृत्व में उनकी हथियारबंद टुकड़ी ने लड़ाई में भाग लिया। इस लड़ाई के बाद पुर्तगालियों ने गोवा के समीप कुछ भूभाग पर अधिकार कर लिया। इन्ही दिनों पुर्तगाली अधिकारी हेयटोर रोड्रिगेज ने तंगस्सेरी दुर्ग का निर्माण पूरा किया। चौल दुर्ग का निर्माण शुरू हुआ परन्तु वह पूरा नहीं हो पाया।http://archive.org/details/in.ernet.dli.2015.189343 The Portuguese In India Vol.1 Danvers Frederick Charles 1894 सन्दर्भ श्रेणी:पुर्तगाली भारत के गवर्नर/वाइसरॉय